• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

62 साल बाद रिटायर हुआ IAF MIG-21; 1965, 1971 और कारगिल जंग में शामिल रहा…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 26, 2025
in देश
62 साल बाद रिटायर हुआ IAF MIG-21; 1965, 1971 और कारगिल जंग में शामिल रहा…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अनुशासन, शौर्य-साहस के समन्वय के प्रतीक और तीन जंगों में दुश्मनों के ठिकानों को ध्वस्त करने वाले मिग-21 को शुक्रवार को विदाई दी गई। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने देश के सबसे ऐतिहासिक लड़ाकू विमानों में से एक मिग-21 की अंतिम उड़ान पूरी कर भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। उन्होंने मिग-21 के टेल नंबर 2777 के साथ एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस मौके पर पूरा वायुसेना परिवार गर्व और भावनाओं से भरा नजर आया।

 

READ ALSO

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

 

 

विदाई से पहले मिग-21 को वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इसी दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपनी प्रस्तुति शुरू की। मिग-21 की अंतिम उड़ान को देखकर इन्हें उड़ाने वाले पूर्व वायु सैनिक भावुक हो गए। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित विदाई समारोह के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख गवाह बने। ठीक उसी तरह जब 62 वर्ष पहले भारत में मिग लाने में उस वक्त के रक्षा मंत्री वीके कृष्ण मेनन का बड़ा रोल था

 

 

 

अनुशासन, समन्वय और साहस का प्रतीक

 

उड़ान पूरी करने के बाद एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि मिग-21 सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के अनुशासन, समन्वय और साहस की जीवंत पहचान है। यह विमान दशकों से हमारे वीर पायलटों का साथी रहा है और हर कठिन परिस्थिति में उसने अपनी विश्वसनीयता साबित की है। मिग-21 न केवल भारतीय वायुसेना के युद्धों में योगदान देने वाला विमान रहा, बल्कि यह पायलटों के प्रशिक्षण और साहस का प्रतीक भी रहा। छह दशकों तक सेवा देने के बाद, यह विमान अब इतिहास का हिस्सा बन गया।

 

मिग-21 का गौरवशाली इतिहास

 

सोवियत संघ से मिले इस विमान ने 1960 के दशक में भारतीय वायुसेना में प्रवेश किया था। 1965 और 1971 के युद्ध से लेकर कारगिल संघर्ष तक, मिग-21 ने कई अहम अभियानों में अपनी ताकत दिखाई। इसे “टाइप-77” के नाम से भी जाना जाता

 

12 दिन के लिए बंद रहेगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्थगित होंगी उड़ानें

 

 

 

 

लंबे समय तक भारतीय आसमान की सुरक्षा का प्रहरी बने रहने के बाद अब मिग-21 को चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर किया जा रहा है। इसके स्थान पर अत्याधुनिक तेजस एलसीए मार्क 1ए, सुखोई-30 और राफेल जैसे आधुनिक विमान वायुसेना की ताकत बन चुके हैं।

 

 

 

अंतिम उड़ान का भावनात्मक क्षण

 

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के लिए यह उड़ान केवल तकनीकी रूप से नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद खास रही। मिग-21 से उनका करियर गहराई से जुड़ा रहा है और इस अंतिम उड़ान ने उन्हें वायुसेना के गौरवशाली इतिहास की यादों से जोड़ दिया। एयरबेस पर मौजूद अधिकारियों और जवानों ने तालियों और सलामी के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने।

मिग-21 का महत्व और विदाई

 

मिग-21 को अक्सर ‘टाइम-टेस्टेड वॉर मशीन’ कहा गया है। हालांकि बीते वर्षों में तकनीकी सीमाओं और दुर्घटनाओं के चलते इसे धीरे-धीरे सेवा से हटाया जा रहा है। फिर भी, यह विमान भारतीय वायुसेना की शौर्य गाथा का अभिन्न हिस्सा हमेशा बना रहेगा।

 

 

 

मिग-21 की कमी खलेगी

 

थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मिग-21 बहुत ताकतवर था। यह पल भावुक करने वाला है। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने कहा कि मिग की ताकत का लोहा दुश्मन भी मानता था और आज तक घबराता था। मिग-21 की कमी जरूर खलेगी, लेकिन अब नए जंगी जहाज ताकत बढ़ाएंगे।

वीरता की अब तक की यात्रा में मिग-21 का बहुत बड़ा योगदान

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-आज मैं सबसे पहले भारतीय वायुसेना के वीरों को नमन करता हूं। आजादी से लेकर अब तक भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शौर्य पराक्रम का परिचय दिया है। वीरता की अब तक की यात्रा में मिग-21 का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज मिग-21 की ऑपरेशनल जर्नी से विदाई हो रही है तो यह अध्याय भारतीय वायुसेना के इतिहास के साथ-साथ हमारी सैन्य टीम की जर्नी में गोल्डन लेटर से लिखा जाएगा।

Related Posts

देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
Next Post
मतगणना को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बदलाव, पहले खुलेगा पोस्टल बैलेट तब ही होगी EVM की वोट काउंटिंग

मतगणना को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बदलाव, पहले खुलेगा पोस्टल बैलेट तब ही होगी EVM की वोट काउंटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

EMRS में निकली 7267 पदों पर TGT, जानिए कैसे करें आवेदन

EMRS में निकली 7267 पदों पर TGT, जानिए कैसे करें आवेदन

September 21, 2025
आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और धन लाभ के योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल

इन 5 राशियों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत, लेकिन 3 राशियों के लिए दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण ; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 29, 2026
दुनियाभर में बड़ी महंगाई के मार, खाने पीने की चीजें 3 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर

दुनियाभर में बड़ी महंगाई के मार, खाने पीने की चीजें 3 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर

August 9, 2026
आज व्यापार में मुनाफे के बन रहे अच्छा योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!

आज व्यापार में मुनाफे के बन रहे अच्छा योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!

October 15, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattiagarh news raipur: बीजेपी पार्षद के कार के हमले से मचा हड़कंप, दो बाइक सवारों के बिबाद के बाद FIR दर्ज
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की नौवीं संध्या में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की रहेगी धूम
  • ONGC Find Gas: भारत के लिए बड़ी खबर, ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला गैस का भंडार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR