• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, July 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नई CBG नीति लागू, सरकार से किसानों और आमजनता को किन -किन चीजों पर मिलेगा बड़ा फायदा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 12, 2026
in छत्तीसगढ़
विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रेरणा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नीति 2026 लागू कर दी है। नई नीति के तहत गोबर, कृषि अवशेष, पराली तथा अन्य जैविक कचरे से कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे। निवेशकों को नई औद्योगिक नीति के तहत छूट जारी की जाएगी।  जानकारी के लिए आपको बता दें कि कैबिनेट ने सीबीजी नीति को हरी झंडी दी थी। इसके पश्चात इसकी नीति को जारी किया गया है। इस नीति में नगरीय निकायों की बड़ी  अहम भूमिका होगी।

READ ALSO

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित

खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन

सरकार का लक्ष्य क्या? है 

सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश में बायोगैस आधारित उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। नीति के जरिए से निवेशकों को प्रोत्साहन, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा अलग – अलग विभागों के मध्य समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सिंगल विंडो व्यवस्था और आवश्यक नियमों में सुधार भी किया गया है।

मंडी शुल्क में राहत

नीति की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक फीडस्टॉक (कृषि अवशेष एवं जैविक सामग्री) पर मंडी शुल्क से राहत का प्रावधान है। इससे बायोगैस संयंत्रों की लागत कम होगी और किसानों से सीधे सामग्री खरीदने की प्रक्रिया आसान बनेगी। इसका लाभ अंततः किसानों को बेहतर मूल्य और निवेशकों को कम परिचालन लागत के रूप में मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल राज्य को हरित ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्थानीय स्तर पर देंगे खपत को बढ़ावा

नीति में केवल गैस उत्पादन ही नहीं, बल्कि उसके लिए बाजार तैयार करने पर भी काफी जोर दिया गया है। इसके तहत परिवहन क्षेत्र को सीबीजी की खपत का प्रमुख माध्यम बनाने की रणनीति अपनाई गई है। नीति के मुताबिक , घरेलू स्तर पर उत्पादित सीबीजी के लिए मांग पैदा करने के उद्देश्य से सार्वजनिक परिवहन बसों, निजी वाहनों और नगरीय निकायों के वाहनों को जीएनजी में बदलने के लिए आवश्यक सहायता और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नीति की वैधता अवधि के दौरान शैक्षणिक संस्थानों तथा शहरों में संचालित निजी परिवहन ऑपरेटरों को सीएनजी आधारित वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

*किन -किन लोगो को मिलेगा फायदा*

किसानों के लिए

  • गोबर, पराली और कृषि अवशेष बेचकर अतिरिक्त आय।
  • कृषि कचरे का आर्थिक उपयोग।
  • बायो-उर्वरक की उपलब्धता से खेती की लागत में कमी की संभावना।

निवेशकों के लिए

  • फीडस्टॉक पर मंडी शुल्क से राहत।
  • सिंगल विंडो क्लीयरेंस से अनुमतियों की आसान प्रक्रिया।
  • भूमि और आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग।
  • बिजली शुल्क एवं अन्य प्रोत्साहन।
  • फीडस्टॉक आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में सरकारी सहयोग।

आम जनता के लिए

  • पराली जलाने और जैविक कचरे से होने वाले प्रदूषण में कमी।
  • स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार सृजित होंगे।
  • स्थानीय स्तर पर उद्योग लगने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

राज्य के लिए

  • हरित ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि।
  • जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम होगी।
  • कचरा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी।
  • कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित

July 11, 2026
खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन
छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन

July 11, 2026
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 11, 2026
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसानों को मिली राहत, फसल बीमा की दावा राशि का हुआ भुगतान

July 11, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिल रहा नवाचार का नया आयाम
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिल रहा नवाचार का नया आयाम

July 11, 2026
सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह

July 11, 2026
Next Post
कल सोमवार को बैंक बंद या खुला! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

कल सोमवार को बैंक बंद या खुला! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 14 अप्रैल के बाद चलेगी लू, पारा पहुंचेगा 42°C के पार

छत्तीसगढ़ में लू की दस्तक: 24-26 अप्रैल तक बढ़ेगा कहर, तेज गर्मी का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलना जोखिम भरा

April 23, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर समाज सेवा में अग्रणी कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर समाज सेवा में अग्रणी कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

August 16, 2025
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का कल आखिरी दिन, डेडलाइन चूके तो 25%-70% तक ज्यादा भरना पड़ेगा Tax

अब ITR भरना होगा बेहद आसान, पहले से भरा मिलेगा फॉर्म, सिर्फ जांचें और एक क्लिक में करें फाइल, जानिए नई सुविधाएं

February 9, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रेलवे में 1191 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

May 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • कल सुप्रीम कोर्ट में होंगी अहम सुनवाई, पढ़े रिफंड पर क्या है अपडेट?
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, नोट कर लें तारीख और देखे डिटेल्स!
  • मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”
  • कल सोमवार को बैंक बंद या खुला! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR