• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सारंडा जंगल में एक और माओवादी मारा गया, 36 घंटे से ऑपरेशन जारी; अब तक 16 ढेर

Amish Kumari by Amish Kumari
January 23, 2026
in देश
सारंडा जंगल में एक और माओवादी मारा गया, 36 घंटे से ऑपरेशन जारी; अब तक 16 ढेर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में एक और माओवादी मारा गया है। इलाके में पिछले 36 घंटे से सर्च ऑपरेशन चल रहा है और सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मारे गए माओवादी की पहचान की जा रही है। ऑपरेशन के दौरान किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

झारखंड के घने सारंडा जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई इस मुठभेड़ को बड़ी सफलता माना जा रहा है। ‘ऑपरेशन मेगाबुरु’ के तहत कोबरा बटालियन-209, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को कुख्यात माओवादी अनल, अनमोल, अमित मुंडा समेत 15 माओवादियों को मार गिराया था। अब तक कुल 16 माओवादी ढेर हो चुके हैं, जिनमें से 13 की पहचान हो चुकी है।

READ ALSO

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹324 करोड़ का सट्टा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.. दुबई से चल रहा था पूरा खेल

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर, कहीं से भी लें सकते हैं गेहूं और चावल

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी ली जा रही है। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। कभी नक्सलियों का मजबूत गढ़ रहे सारंडा इलाके में अब उनकी पकड़ कमजोर होती नजर आ रही है। सभी माओवादियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया जाएगा।

झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशन) माइकल राज एस और सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस कार्रवाई को बड़ी जीत बताया है और बचे हुए नक्सलियों से सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले माओवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • मारे गए प्रमुख नेता: पतिराम मांझी उर्फ अनल दा उर्फ तूफान दा (CPI माओवादी की सेंट्रल कमेटी सदस्य), जिस पर झारखंड में ₹1 करोड़, ओडिशा में ₹1.2 करोड़ और NIA द्वारा अतिरिक्त इनाम था।
  • अन्य मारे गए: 14 साथी माओवादी (कुल 15), जिनमें 5 महिलाएं शामिल; 13 की पहचान हो चुकी है, बाकी की प्रक्रिया जारी।
  • ऑपरेशन: ऑपरेशन मेगाबुरु के तहत झारखंड पुलिस, CRPF की कोबरा बटालियन-209 (लगभग 1,500 जवान) द्वारा संयुक्त कार्रवाई; मुठभेड़ 7 घंटे से अधिक चली।  अभियान जारी।
  • बरामदगी: बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री।
  •  सुरक्षाकर्मी: किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं।
  • सर्च ऑपरेशन: इलाका अभी भी घेरा हुआ है, गहन तलाशी जारी; यह झारखंड में नक्सलियों का आखिरी प्रमुख गढ़ माना जाता था।
  • महत्व: केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत लक्ष्य से ठीक पहले बड़ी सफलता; गृह मंत्री अमित शाह ने इसे प्रमुख जीत बताया।

16 माओवादियों में 13 की पहचान

  1. अनल उर्फ पतिराम मांझी (सेंट्रल कमेटी सदस्य) : झारखंड में एक करोड़ रुपये का इनामी (झारखण्ड), ओडिशा में एक करोड़ 20 लाख रुपये का इनामी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी में 15 लाख रुपये का इनामी है। इसपर कुल 149 कांड हैं। यह झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के झरहा का रहने वाला है।
  2. अनमोल उर्फ सुशांत (बिहार झारखंड स्पेशन एरिया कमेटी सदस्य) : झारखंड में 25 लाख रुपये का इनामी, ओडिशा में 65 लाख रुपये का इनामी है। इसपर कुल 149 कांड दर्ज हैं। यह झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बंसी टोला का निवासी है।
  3. अमित मुण्डा (रीजनल कमेटी सदस्य) : यह झारखंड में 15 लाख रुपये का इनामी है। इसपर ओडिशा में 43 लाख रुपये का इनाम व राष्ट्रीय जांच एजेंसी में चार लाख रुपये का इनाम है। इसके विरुद्ध कुल 96 दर्ज हैं। यह मूल रूप से रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के तमराना गांव का रहने वाला है।
  4. पिंटू लोहरा (सब जोनल कमांडर) : यह झारखंड में पांच लाख रुपये का इनामी है। इसपर कुल 47 कांड दर्ज हैं। यह मूल रूप से झारखंड के रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारीसालडीह का रहने वाला है।
  5. लालजीत उर्फ लालु (सब जोनल कमांडर) : यह झारखंड में पांच लाख रुपये का इनामी है। यह मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के धारणादिरी का रहने वाला है।
  6. राजेश मुण्डा (एरिया कमेटी सदस्य) : इसपर कुल 14 कांड हैं। यह खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के माईलपिड़ी गांव का रहने वाला है।
  7. बुलबुल अलदा (एरिया कमेटी सदस्य) : इसपर कुल आठ कांड दर्ज हैं। यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र के ईलीगढ़ा का रहने वाला है।
  8. बबिता (एरिया कमेटी सदस्य) : इसपर कुल 16 कांड दर्ज हैं। यह सरायकेला-खरसांवा जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के कोर्रा की रहने वाली है।
  9. पूर्णिमा (एरिया कमेटी सदस्य) : इसपर कुल पांच कांड दर्ज हैं। यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ईचागोड़ा की रहने वाली है।
  10. सूरजमुनी : सदस्य।
  11. जोंगा (सदस्य) : इसपर एक केस है। यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोईपाई की रहने वाली है।
  12. समीर सोरेन : सदस्य।
  13. सोमवारी : सदस्य।

यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक कदम है, जहां राज्य में बचे नक्सलियों की संख्या अब 60-65 के आसपास बताई जा रही है।

Related Posts

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹324 करोड़ का सट्टा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.. दुबई से चल रहा था पूरा खेल
देश

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹324 करोड़ का सट्टा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.. दुबई से चल रहा था पूरा खेल

June 22, 2026
आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त
देश

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर, कहीं से भी लें सकते हैं गेहूं और चावल

June 22, 2026
लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
देश

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

June 22, 2026
30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी
देश

30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी

June 22, 2026
RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!
देश

RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!

June 22, 2026
अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम
देश

अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम

June 22, 2026
Next Post
केलो परियोजना बनी रायगढ़ की नई जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिला मजबूत सहारा

केलो परियोजना बनी रायगढ़ की नई जीवनरेखा, कृषि विकास और जल सुरक्षा को मिला मजबूत सहारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

EOW का बड़ा खुलासा: आरआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में 3000 पेज का चालान पेश, 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों तक पहुंचा था पेपर

EOW का बड़ा खुलासा: आरआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में 3000 पेज का चालान पेश, 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों तक पहुंचा था पेपर

February 17, 2026
छात्र छात्राओ ने स्वतंत्रता उत्सव में निकाली तिरंगा रैली

छात्र छात्राओ ने स्वतंत्रता उत्सव में निकाली तिरंगा रैली

August 8, 2025
मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन

मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन

November 12, 2025
योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

June 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
  • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR