• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थम्मा’ हुआ रिलीज, पढ़ें यहां रिव्यू…

Amish Kumari by Amish Kumari
October 21, 2025
in मनोरंजन
आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थम्मा’ हुआ रिलीज, पढ़ें यहां रिव्यू…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई कड़ी ‘थम्मा’ एक बार फिर उस खास जादू को दोहराने का प्रयास कर रही, जो पहले ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों में देखने को मिला था। अगर आप इस हॉरर यूनिवर्स के फैन हैं तो ये फिल्म आपके लिए हैं। पिछले सभी भागों को देखने वाले लोग इसकी हर कड़ी से जुड़ पाएंगे। ‘थामा’ को लेकर काफी बज थी और दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म में वहीं जादू दिखेगा, जो ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ में देखने को मिला। हालांकि इस बार फिल्म अपने विषय और प्रस्तुति में कुछ हद तक ही सफल हो पाई है। मैडॉक हॉररवर्स के शानदार ट्रैक में इस बार क्या अलग था, क्या खास था और क्या इंपैक्ट नहीं डाल सका, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

 

READ ALSO

Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

 

 

कैसी है कहानी?

 

फिल्म की शुरुआत 323 ईसा पूर्व से होती है जब हमें एक पुश्तैनी यक्ष (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से मिलवाया जाता है, जो कई सालों से कैद है। इसके बाद आलोक गोयल (आयुष्मान खुराना) का परिचय होता है, जो पेशे से पत्रकार हैं। ‘गैर-मीम’ योग्य खबरों की तलाश में वह एक जंगल में पहुंच जाता है, जहां उसकी मुलाकात ताड़का (रश्मिका मंदाना) से होती है, जो एक नियम-पालक ‘बेताल’ है। समय के साथ वह उससे प्यार करने लगती है, जबकि वह उसकी असलियत से अनजान होता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है पूरा भार आयुष्मान खुराना के कंधों पर आ जाता है।

 

 

 

 

 

‘थम्मा’ क कहानी एक रहस्यमय जंगल में सेट है, जहां प्राचीन दंतकथाएं, भूली-बिसरी कहानियां और रक्षकों का एक जादुई संसार है। इस बार फिल्म का फोकस पिशाचों (वैम्पायर) पर है, जिन्हें लेकर निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने हास्य और हॉरर का मिश्रण बनाने की कोशिश की है। कहानी एक सनकी पत्रकार (आयुष्मान खुराना) और एक रहस्यमय महिला ताड़का (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है। पत्रकार शुरुआत में बाहरी नजर आता है, धीरे-धीरे इस जादुई और खतरनाक दुनिया का हिस्सा बन जाता है। शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से होती है। पहला भाग आपको हंसाने के साथ डराता भी है और इसी के साथ दूसरे भाग से उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं। वैसा पहला हिस्सा जितनी लंबी उड़ान भरता है, दूसरा उतना सैटिस्फाइंग नहीं हैं। भारी उम्मीदों के बाद भी हालांकि कहानी में नए विषयों को उठाने की कोशिश की गई है, लेकिन पटकथा और संवाद इतने प्रभावशाली नहीं हैं कि वे दर्शकों को पूरी तरह बांध सकें।

 

 

 

 

अभिनय

 

आयुष्मान खुराना का प्रदर्शन इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है। उनकी टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी से यह साफ झलकता है कि वे इस किरदार में पूरी तरह डूबे हुए हैं। उनकी हल्की-फुल्की कॉमिक भूमिका से लेकर गंभीर भावों तक का ट्रांजिशन शानदार है। रश्मिका मंदाना का अभिनय थोड़ा कमजोर है, लेकन वह फिल्म में नाटकीयता के बजाय सादगी से अपना किरदार निभाती हैं, जो कई बार दर्शकों के लिए ताजगी लेकर आता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीमित लेकिन प्रभावशाली भूमिका निभाई है, वहीं परेश रावल ने हास्य के तत्वों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। दोनों अपने छोटे रोल में भी दमदार हैं और उन छड़ों में सारी लाइमलाइट चुरा रहे हैं। गीता अग्रवाल शर्मा का बार-बार पीड़ित पात्रों में नजर आना उनकी छवि को मजबूत करता है, लेकिन यहां उनका किरदार भी ज्यादा कुछ नया नहीं जोड़ पाता। मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग्स फिल्म के लय को तोड़ने वाले बने हैं।

 

 

 

तकनीकी पक्ष

 

 

फिल्म के VFX और विजुअल इफेक्ट्स इस बार भी काफी मजबूत हैं। आलोक और भेड़िया के बीच की लड़ाई का सीन इस बात का उदाहरण है कि मैडॉक फिल्म्स इस क्षेत्र में कितनी मेहनत कर रहा है। जंगल का वातावरण, साउंड डिजाइन और लाइटिंग काफी प्रभावशाली हैं और थ्रिल को बेहतर बनाते हैं, लेकिन फिल्म की लंबाई और बार-बार दोहराए जाने वाले चुटकुले इन तकनीकी खूबियों पर भारी पड़ते हैं। क्लिफहैंगर्स की भरमार होने के बावजूद, वे दर्शकों को जुड़ाव में मदद नहीं कर पाते क्योंकि कहानी का प्रवाह कमजोर है।

 

 

 

निर्देशन और लेखन

 

‘थम्मा’ की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी पटकथा है। फिल्म में कई ऐसे पल हैं जहां कहानी कहीं उलझ जाती है, वहीं कुछ दृश्य ज्यादा लंबे और दोहराव वाले लगते हैं। वैम्पायर से जुड़े चुटकुले, जो शुरुआत में मनोरंजक लगते हैं, लेकिन दूसरे भाग में ये कमजोर पड़ते हैं। फिल्म में कई कैमियो और इमोशनल लिंक डाले गए हैं, जो यूनिवर्स को जोड़ने के प्रयास लगते हैं, लेकिन वे कहीं-कहीं दर्शकों के लिए भ्रमित करने वाले भी हो जाते हैं। वैम्पायर से जुड़ी कॉमिक टाइमिंग और चुटकुले एक समय बाद थकान और दोहराव का अहसास दिलाते हैं। मगर एक्टर्स की प्रभावी एक्टिंग आपको बोर होने से बार-बार बचाती है और कुर्सी से चिपके रहने के लिए मजबूर करती है। साथ ही आइटम सॉन्ग्स के बिना भी कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता था। इस सब से इतर मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के डांस नंबर बेजोड़ हैं और ये कहना गलत नहीं होगा कि इनका कोई तोड़ नहीं है।

 

 

 

 

मैडॉक यूनिवर्स की कड़ी

 

‘थम्मा’ सीधा तौर पर ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ से जुड़ी है और फिल्म के अंत में कई हिंट्स ऐसे हैं जो दर्शकों को अगली कड़ियों के लिए उत्साहित करते हैं। ‘सर कटा’ का कैमियो एक चेतावनी की तरह काम करता है कि आने वाली कहानियां और भी डार्क और जटिल होंगी। फिल्म में नोरा फतेही के किरदार के जरिए भी इस यूनिवर्स की गहराई को दिखाने की कोशिश की गई है।

 

 

 

क्या देखने लायक है ये फिल्म

 

‘थम्मा’ हॉरर-कॉमेडी के जॉनर में एक दिलचस्प कोशिश हो और अगर आप इस युनिवर्स और आयुषमान खुराना के फैन हैं तो इसे आप एक बार जरूर देख सकते हैं, लेकिन यह मैडॉक फिल्म्स के पिछले हिट्स जैसे ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ के समकक्ष नहीं ठहर पाती। फिल्म में शानदार अभिनय, बढ़िया VFX और यूनिवर्स के साथ जुड़ाव के बावजूद, इसकी लंबाई, पटकथा की कमजोरियां और कुछ बार-बार दोहराए जाने वाले हास्य इसे कमजोर कर देते हैं। आइटम सॉन्ग्स का भी फिल्म की कहानी में ज्यादा योगदान नहीं है। अगर आप मैडॉक हॉररवर्स के फैन हैं और यूनिवर्स की कहानी में रुचि रखते हैं तो यह फिल्म देखने लायक हो सकती है, लेकिन एक सामान्य दर्शक के लिए यह सिर्फ औसत मनोरंजन प्रदान करती है। हम इसे 3 स्टार दे रहे हैं।

 

 

 

Related Posts

मनोरंजन

Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

September 30, 2026
मनोरंजन

Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

September 29, 2026
मनोरंजन

OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 29, 2026
मनोरंजन

Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम

September 28, 2026
मनोरंजन

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

September 25, 2026
मनोरंजन

Love & War first look: ‘लव एंड वॉर’ से Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर हुआ आउट; इस दिन होगी रिलीज

September 24, 2026
Next Post
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

दीपावली पर सुकमा के प्रधानमंत्री आवास रोशन : स्व-सहायता समूह की दीदियों ने दी प्रेरणा की ज्योति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवात दितवाह का असर, अगले तीन दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश के आसार, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में चलेंगी हवाएं…

May 5, 2026
मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों के अंतिम चयन सूची जारी

अदानी के अजीत सिंह मालिक एवं गुरुग्राम ट्रांसपोर्टर पर गंभीर आरोप,गाड़ी चलाने के बाद भी नहीं दे रहे गाड़ी मालिक का पैसा, मनमानी पर उतरे जिम्मेदार

August 24, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची

August 5, 2026
आम आदमी के लिए GOOD NEWS! अगले 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें.. महंगी बिजली से भी मिलेगी राहत

आम आदमी के लिए GOOD NEWS! अगले 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें.. महंगी बिजली से भी मिलेगी राहत

December 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…
  • Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
  • Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
  • FASTag Rules Changed: FASTag को लेकर बदला नियम, सालाना रिन्यू कराने का झंझट खत्म
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR