• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

I-PAC छापेमारी केस में ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अधिकारियों पर दर्ज FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Amish Kumari by Amish Kumari
January 15, 2026
in राजनीतिक
I-PAC छापेमारी केस में ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अधिकारियों पर दर्ज FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

I-PAC छापेमारी मामले में ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई तक ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मामले की जांच बिना किसी दबाव के की जाए। साथ ही कोर्ट ने 8 जनवरी को जिन परिसरों में तलाशी ली गई थी, वहां की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिका में राज्य सरकार की ओर से कथित हस्तक्षेप से जुड़े गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में मांगा जवाब

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक परामर्श देने वाली कंपनी I-PAC के कार्यालय और इसके संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप किया गया था।

READ ALSO

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने ममता बनर्जी, डीजीपी से सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर भी जवाब देने को कहा। अदालत ने कहा कि ईडी द्वारा दायर याचिकाओं में गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

…तो देश में अराजकता फैल जाएगी

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया कोर्ट की राय है कि इस याचिका में ईडी या अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच और राज्य एजेंसियों के हस्तक्षेप से संबंधित एक गंभीर मुद्दा उठाया गया है। हमारे अनुसार, देश में कानून के शासन का पालन सुनिश्चित करने और प्रत्येक अंग को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की अनुमति देने के लिए, इस मुद्दे की जांच करना आवश्यक है ताकि अपराधियों को किसी विशेष राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की छत्रछाया में संरक्षण न मिल सके।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि यदि वह ईडी द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच नहीं करता है तो देश में अराजकता फैल जाएगी। इसलिए इस मामले में कई बड़े सवाल उठे हैं और इसमें कई मुद्दे शामिल हैं। जिन्हें अगर अनसुलझा छोड़ दिया जाए तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। पीठ ने कहा कि इससे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग संगठनों के शासन के कारण किसी न किसी राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने का निर्देश

सीबीआई जांच की मांग के साथ-साथ ईडी ने यह भी अनुरोध किया है कि I-PAC से जुड़े परिसरों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कथित तौर पर लिए गए दस्तावेज़ और सबूत वापस करने का आदेश दिया जाए। इससे पहले ईडी ने इसी मुद्दे पर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे केंद्रीय एजेंसी के अनुरोध पर बुधवार को स्थगित कर दिया गया था।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और अन्य संबंधित पक्षों को ईडी की याचिकाओं पर दो सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले ईडी ने 9 जनवरी को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था और ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन अदालत में हंगामे के कारण उस दिन सुनवाई नहीं हो

सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने क्या दलील दी?

ईडी की ओर से पैरवी करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच से कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाला तरीका दिखाती है। इससे ऐसे कृत्यों को बढ़ावा मिलेगा और केंद्रीय बलों का मनोबल टूटेगा। राज्य सरकारों को यह संदेश जाएगा कि वे जब चाहें घुसपैठ कर सकते हैं, दस्तावेज़ उठा सकते हैं और फिर धरने पर बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक उदाहरण पेश किया जाना जरूरी है और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए।

मेहता ने आगे कहा कि ऐसे सबूत मौजूद थे, जिनसे यह संकेत मिलता है कि I-PAC कार्यालय में आपत्तिजनक सामग्री रखी हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी याचिका की सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में वकील और अन्य लोग कलकत्ता हाईकोर्ट परिसर में घुस आए, जो दर्शाता है कि जब लोकतंत्र की जगह भीड़तंत्र हावी हो जाता है, तो ऐसे हालात बनते

हाईकोर्ट को जंतर-मंतर बना दिया गया?

ईडी की तरफ से बहस करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 9 जनवरी को कोलकात्ता हाईकोर्ट को भी भीड़तंत्र का शिकार बनाया गया। हाईकोर्ट में वैसे वकीलों की भीड़ इकट्ठा की गई जिनका केस से कोई संबंध नहीं था। जिसके कारण न्यायाधीश को सुनवाई स्थगित करनी पड़ी।

जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने पूछा कि क्या उच्च न्यायालय को जंतर-मंतर में परिवर्तित कर दिया गया था। सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि एक व्हाट्सएप संदेश में वकीलों को एक निश्चित समय पर अदालत आने के लिए कहा गया था, जिसके कारण अराजकता फैली।

सिब्बल की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजने की कही बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से पैरवी कर रहे कपिल सिब्बल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी उपकरण ले जाने का आरोप झूठ है। यह उनके अपने पंचनामा से प्रमाणित है। यह केवल पूर्वाग्रह पैदा करने के लिए है। पंचनामा के माध्यम से न्यायालय को जानकारी देते हैं।

इसपर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा, “आपका दावा विरोधाभासी है। यदि उनका (ईडी) का इरादा जब्त करने का होता तो वे जब्त कर लेते लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जस्टिस मिश्रा ने कहा, “हमें जांच करनी होगी। आप हमें नोटिस जारी करने से नहीं रोक सकते हैं।”

Related Posts

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
Next Post
UIDAI बना रहा है नया नियम; आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा… दिसंबर में होगा लागू

आधार कार्ड में धुंधली फोटो को कैसे सुधारें, क्या है पूरा तरीका; जानें प्रोसेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 14 अप्रैल के बाद चलेगी लू, पारा पहुंचेगा 42°C के पार

छत्तीसगढ़ में लू की दस्तक: 24-26 अप्रैल तक बढ़ेगा कहर, तेज गर्मी का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलना जोखिम भरा

April 23, 2026
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को

May 15, 2026
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

August 2, 2026
छत्तीसगढ़ में धान घोटाले का खुलासा, समितियों से 27,900 क्विंटल धान गायब, ढाई करोड़ की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ में धान घोटाले का खुलासा, समितियों से 27,900 क्विंटल धान गायब, ढाई करोड़ की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

June 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • India First Bullet Train: अगले साल पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेलवे ने दिखाई प्रोजेक्ट की झलक
  • Flight ticket price: त्योहार के सीजन में फ्लाइट टिकट की दामों पर सरकार का बड़ा फैसला, किराया पर नहीं लगाएगी सीमा
  • Gold Silver Rate Today: अचानक Gold-Silver के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत 
  • Chhattisgarh news raipur: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर; रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR