• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Meta में फिर बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 8000 कर्मचारी

Amish Kumari by Amish Kumari
May 20, 2026
in देश
Meta में फिर बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 8000 कर्मचारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सोशल मीडिया फर्म मेटा ने एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे करीब 8 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर असर पड़ सकता है. कई कर्मचारियों को सुबह 4 बजे नौकरी खत्म होने वाले ईमेल मिले, जिससे कंपनी के भीतर तनाव का माहौल बन गया है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब मेटा तेजी से अपने एआई प्रोजेक्ट्स और एआई टीम्स को मजबूत करने में जुटी है. कंपनी अब पारंपरिक टीमों की जगह छोटे और तेज एआई आधारित वर्क स्ट्रक्चर पर फोकस कर रही है.

 

READ ALSO

Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक

 

AI पर फोकस, हजारों नौकरियों पर असर

न्यूज 9 लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब कंपनी को पूरी तरह एआई केंद्रित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं. इसी रणनीति के तहत कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर नई छंटनी शुरू की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 8 हजार कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं, जबकि करीब 7 हजार कर्मचारियों को नई एआई टीम्स में शिफ्ट किया जा रहा है. कंपनी ने लगभग 6 हजार जॉब ओपनिंग्स भी बंद कर दी हैं. बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीम्स पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. मेटा का मानना है कि छोटे और कम लेयर वाले वर्क स्ट्रक्चर से काम तेजी से होगा और टीम्स ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम कर पाएंगी.

 

 

 

 

कर्मचारियों में बढ़ी चिंता और नाराजगी

छंटनी की खबर सामने आने के बाद कर्मचारियों के बीच चिंता और नाराजगी बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर समेत कई देशों में कर्मचारियों को सुबह 4 बजे नौकरी खत्म होने वाले ईमेल मिले. अमेरिका और ब्रिटेन में कई कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया ताकि छंटनी प्रक्रिया आसान हो सके. इसी बीच कंपनी के नए ट्रैकिंग सिस्टम को लेकर भी विवाद बढ़ गया है. कर्मचारियों का आरोप है कि यह सिस्टम माउस मूवमेंट, कीबोर्ड टाइपिंग और स्क्रीन एक्टिविटी तक ट्रैक कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1000 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस निगरानी व्यवस्था के खिलाफ याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं.

 

AI निवेश के लिए बदल रही है कंपनी

मेटा इस साल एआई पर भारी निवेश करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी एआई से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर 100 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर सकती है. कुछ अनुमान इसे 145 अरब डॉलर तक बता रहे हैं. कंपनी अब एआई एजेंट्स और एआई आधारित प्रोडक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है. इसी वजह से संगठन में मैनेजमेंट लेयर कम की जा रही हैं और छोटे टीम मॉडल को अपनाया जा रहा है. टेक इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ मेटा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में दूसरी बड़ी टेक कंपनियां भी इसी दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं. इससे टेक सेक्टर में नौकरियों का स्वरूप तेजी से बदलने वाला है.

Related Posts

देश

Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

October 3, 2026
देश

Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक

October 3, 2026
अन्य खबर

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

October 2, 2026
देश

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

October 2, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

October 2, 2026
देश

Raigarh Beach Accident: बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत

October 1, 2026
Next Post
ICICI Bank का ऐलान: 16 जून से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर

ICICI Bank का ऐलान: 16 जून से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

किसानों के लिए खुशखबरी: आवारा पशुओं की देखभाल पर सरकार दे रही है हर महीने 12 हजार रुपये, जानें योजना की पूरी जानकारी

किसानों के लिए खुशखबरी: आवारा पशुओं की देखभाल पर सरकार दे रही है हर महीने 12 हजार रुपये, जानें योजना की पूरी जानकारी

January 18, 2026
क्या रविवार को आएगा बजट ? 1 फरवरी को लेकर आज सरकार लेगी बड़ा फैसला

क्या रविवार को आएगा बजट ? 1 फरवरी को लेकर आज सरकार लेगी बड़ा फैसला

January 7, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, यहां जानें पूरी डिटेल

April 7, 2026
सोना-चांदी की कीमतों में तेजी  से उछाल, पटना से  लेकर रायपुर तक जानिए आज का ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी से उछाल, पटना से लेकर रायपुर तक जानिए आज का ताजा भाव

January 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR