• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

रेलवे का बड़ा प्लान: दिल्ली-हरियाणा सहित 4 राज्यों में बनेगा 389 किमी लंबा नया रेल ट्रैक

Amish Kumari by Amish Kumari
February 15, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने रेल मंत्रालय की तीन अहम मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर करीब 18,509 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे भारतीय रेलवे के नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर का विस्तार होगा।

सरकार ने कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे सेक्शन पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का फैसला लिया है। ये परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को कवर करेंगी। नई लाइनों के बनने से ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी और भीड़भाड़ में कमी आएगी।

READ ALSO

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

पीएम गति शक्ति योजना के तहत तैयारी

इन परियोजनाओं को पीएम-गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि सड़क, रेल और अन्य परिवहन साधनों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सके। इससे यात्रियों और माल ढुलाई दोनों को फायदा होगा।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

इन परियोजनाओं से करीब 3,902 गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी और लगभग 97 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे की क्षमता बढ़ने से ट्रेन सेवाएं ज्यादा भरोसेमंद और समय पर चल सकेंगी।

पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

बेहतर रेल कनेक्टिविटी से कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसमें त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, वैष्णो देवी मंदिर और हम्पी जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

माल ढुलाई क्षमता में होगा इजाफा

सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं से हर साल करीब 96 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता विकसित होगी। कोयला, स्टील, सीमेंट, अनाज और पेट्रोलियम जैसे सामान के परिवहन में आसानी होगी, जिससे लॉजिस्टिक लागत कम होगी।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

इन परियोजनाओं से निर्माण कार्य के दौरान और बाद में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा और देश के आर्थिक विकास को नई गति देगा।

Related Posts

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
देश

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

May 21, 2026
नए साल के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा जोश, ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स चमके
देश

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

May 21, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

May 21, 2026
आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर
देश

आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

May 21, 2026
200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
देश

200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

May 21, 2026
PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000
देश

PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

May 20, 2026
Next Post
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बेमेतरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बेमेतरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 15, 2025
महासमुन्द जिले के 1 लाख 40 हज़ार उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन से बड़ी राहत

महासमुन्द जिले के 1 लाख 40 हज़ार उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन से बड़ी राहत

August 7, 2025
“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त

“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त

April 3, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात “मोंथा” का असर, इन जिलों में होगी भारी बारिश…

प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि; बिजली गिरने का अलर्ट

February 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR