• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, May 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

उज्बेकिस्तान का वैज्ञानिक दल आज आयेगा कृषि विश्वविद्यालय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 20, 2025
in देश
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 20 अगस्त 2025

 

READ ALSO

CBSE 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक

एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान हेतु हुए समझौते के तहत डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रवास पर आएगा और यहां दोनो संस्थानों के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव के नेतृत्व में आने वाला यह प्रतिनिधि मंडल कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन करेगा। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक एवं प्राध्यापकगण कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान की संभावनाओं पर विचार विमश करेंगे। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. सीमा जग्गी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल राजभवन में राज्यपाल श रमेन डेका से भेंट कर चर्चा भी करेगा।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य 17 अप्रैल 2025 को एक समझौता किया गया था जिसके तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध (च्ीक्) पाठ्यक्रमों के लिए एक दूसरे के संस्थानों में जा सकेंगे। दोनो संस्थानों के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक भी आपसी समन्वय के तहत एक दूसरे के संस्थान में अध्ययन एवं अनुसंधान कर सकेंगे। समझौते पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की ओर से कुलपति डॉ. चंदेल और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान की तरफ से रेक्टर प्रो. आयेबेक रोजिव ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संस्थान कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान का कार्य करेंगे। इसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के नये अवसर प्राप्त होंगे। समझौते पर आगे बढ़ने के लिए दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक एवं अधिकारी एक दूसरे के संस्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, परिवेश तथा अनुसंधान के क्षेत्रों का जायजा लेंगे। समझौते के प्रथम चरण में डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को कृषि विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करेगा। प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के परिवेश, स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अध्ययन एवं अनुसंधान के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। इनके आधार पर भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी। किन क्षेत्रों में और किन पहलुओं पर मिलकर शोध/अनुसंधान करना है यह तय किया जाएगा।

21 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र भी रखा गया है जिसमें डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिकगण शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पबंत) के उपमहानिदेशक भी उपस्थित रहेंगे। परिचर्चा के दौरान कृषि शिक्षा में किए जा रहे सुधारों, शैक्षिक नवाचार एवं डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान में उपलब्ध अवसर, अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं एवं इनके क्षेत्र जैसे विषयों पर सार्थक संवाद किया जाएगा। सत्र को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव भी संबोधित करेंगे। परिचर्चा में शिक्षा एवं छात्रों से जुड़े मुद्दो के साथ-साथ अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों सब्जियों, तिलहन फसलों, रेशेदार फसलों, मछली पालन, फॉरेस्ट्री, कृषि रसायन, पौध संरक्षण, कृषि व्यवसाय एवं उद्यमिता, खाद्य प्रसंसकरण आदि विषयों पर विचार-मंथन किया जाएगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विभिन्न संस्थानों में संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं का जायजा भी लेगा जिसमें समझौते के तहत भविष्य की रणनीति तैयार की जा सके। समझौते के अगले चरण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधिकारी एवं वैज्ञानिक डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे।

Related Posts

CBSE 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक
देश

CBSE 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक

May 13, 2026
सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क‍ितना है आपके शहर में 22k और 18k सोने का रेट
देश

एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम

May 13, 2026
ट्रैफिक चालान के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब OTP वेरिफिकेशन के बाद ही कटेगा चालान
देश

ट्रैफिक चालान के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब OTP वेरिफिकेशन के बाद ही कटेगा चालान

May 13, 2026
UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
देश

UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम

May 13, 2026
क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
देश

अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

May 13, 2026
नवरात्रि के पहले दिन सोना–चांदी हुआ महंगा, सोने का भाव 1,10,600 पर…
देश

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने 15% बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, आज से नई दरें लागू

May 13, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

प्राचार्य टी. संवर्ग हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

इंदौर में भीषण आग का कहर: 8 लोगों की मौत, चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुआ हादसा

इंदौर में भीषण आग का कहर: 8 लोगों की मौत, चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुआ हादसा

March 18, 2026
केमिकल फैक्ट्री में लगी भयावह आग; दमकल की 15 गाड़ियां बुझाने में जुटीं, 2 मजदूरों की मौत

केमिकल फैक्ट्री में लगी भयावह आग; दमकल की 15 गाड़ियां बुझाने में जुटीं, 2 मजदूरों की मौत

September 14, 2025
कल से GST कटौती होगी लागू, रसोई के सामान से लेकर गाड़ियां तक होंगी सस्ती…

कल से GST कटौती होगी लागू, रसोई के सामान से लेकर गाड़ियां तक होंगी सस्ती…

September 21, 2025
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शांत और सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा, जाने अन्य राशियों का हाल

April 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • CBSE 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक
  • ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’
  • एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम
  • ट्रैफिक चालान के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब OTP वेरिफिकेशन के बाद ही कटेगा चालान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR