• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

लग्जरी रिसॉर्ट पर पुलिस का बड़ा छापा, 52 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 6, 2026
in देश
लग्जरी रिसॉर्ट पर पुलिस का बड़ा छापा, 52 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

उत्तराखंड की पर्यटन राजधानी के प्रवेश द्वार और विश्वप्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर में नैनीताल पुलिस ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लग्जरी रिसॉर्ट पर छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

शराब, अश्लील डांस और देह व्यापार का खुलासा

READ ALSO

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था. छापेमारी के समय आरोपी शराब और नशे की पार्टी कर रहे थे, महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था और उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे. मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए.

 

मेरठ के कारोबारी ने कराया था पूरा आयोजन

पूछताछ में मुख्य आयोजक की पहचान मेरठ निवासी उमेन्द्र कुमार के रूप में हुई. उसने पुलिस को बताया कि अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए 4 और 5 जुलाई के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में रिसॉर्ट बुक कराया गया था. पुलिस के अनुसार, प्रत्येक महिला के लिए करीब 10 हजार रुपये का भुगतान तय किया गया था.

साक्ष्य मिटाने की भी हुई कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम विजिटर रजिस्टर में दर्ज न किया जाए. पुलिस ने इसे साक्ष्य छिपाने का गंभीर प्रयास मानते हुए रिसॉर्ट को तत्काल सील कर दिया.

सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

 

क्या सिर्फ एक रिसॉर्ट तक सीमित है यह खेल?

रामनगर में हुई इस कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. यदि एक लग्जरी रिसॉर्ट में इतने बड़े स्तर पर यह अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, तो इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी? क्या पर्यटन की आड़ में कुछ अन्य प्रतिष्ठानों में भी ऐसे अवैध नेटवर्क सक्रिय हैं? यह ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अब जांच एजेंसियों को तलाशनेप होंगे

Related Posts

देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
देश

Gujarat accident news: भीषण सड़क हादसा, कार-बोलेरो की जोरदार टक्कर में 7 मजदूरों की मौत

October 9, 2026
देश

Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

October 8, 2026
देश

Ranchi Sex Racket: Sex Racket का भंडाफोड़; होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

October 8, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों के खाते में लगभग 30 करोड़ 31 लाख रूपए जारी

August 2, 2025

Abhinandan Varthaman: पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

September 3, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जानें कैसे होता है तैयार

छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जानें कैसे होता है तैयार

July 31, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 24 जुलाई को होगी बैठक

July 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट का आदेश
  • Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया
  • Chhattisgarh samachar: साय सरकार का सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
  • HDFC Loan Rates: इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, घटाया MCLR, जानें नए लेंडिंग रेट्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR