छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक साथ 9 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने आदेश जारी किए हैं।
तबादले की इस सूची में दो निरीक्षक और चार उप निरीक्षक समेत कुल 9 पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। जारी तबादला आदेश के तहत निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को लुंड्रा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को गांधीनगर थाना का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके नए कार्यस्थलों पर तैनात किया गया है।

















