• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2026
in शिक्षा
NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट से कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि परीक्षा से तीन दिन पहले ही सवाल लीक हो गए थे और उन्हें WhatsApp, Telegram और ऑफलाइन क्लासों के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया। CBI के मुताबिक इस पूरे मामले में NTA से जुड़े कुछ विषय विशेषज्ञ, कोचिंग सेंटर संचालक, बिचौलिए और कई अन्य लोग शामिल थे। CBI के अनुसार, केमिस्ट्री के विषय विशेषज्ञ पी. वी. कुलकर्णी ने गोपनीयता की शपथ लेने के बावजूद 25 से 27 अप्रैल के बीच पुणे में “स्पेशल क्लास” चलाई। इन क्लासों में शामिल छात्रों को कथित तौर पर वही सवाल और जवाब लिखवाए गए जो बाद में NEET परीक्षा में आए। लातूर में भी कुछ छात्रों को इसी तरह की विशेष क्लास दी गई।

 

READ ALSO

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

छात्र कुलकर्णी के घर पहुंचे थे

जांच में “माय गेट” ऐप के रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से यह पुष्टि होने का दावा किया गया है कि छात्र कुलकर्णी के घर पहुंचे थे। छात्रों की नोटबुक में लिखे सवाल और CBI के अनुसार लीक हुए पेपर आपस में मेल खाते हैं। कुलकर्णी के मोबाइल से केमिस्ट्री के सवालों की तस्वीरें, उम्मीदवारों और उनके माता-पिता से बातचीत और कई अहम डिजिटल सबूत मिलने का भी दावा किया गया है। CBI का कहना है कि परीक्षा के बाद एक अभिभावक ने कुलकर्णी से संपर्क कर उन्हें घड़ी गिफ्ट करने की इच्छा भी जताई थी, क्योंकि परीक्षा में वही सवाल आने का दावा किया गया था।

 

25 हजार रुपये में फिजिक्स के सवाल लीक

जांच में यह भी सामने आया है कि कुलकर्णी ने फिजिक्स का पेपर हासिल करने की भी कोशिश की थी। फिजिक्स विषय की विशेषज्ञ मनीषा हवालदार पर आरोप है कि उन्होंने गोपनीयता की शपथ के बावजूद 25 हजार रुपये लेकर फिजिक्स के सवाल लीक किए। जांच के अनुसार परीक्षा से आठ दिन पहले उनके मोबाइल में हाथ से लिखे सवाल मौजूद थे। उन्होंने ये सवाल दूसरे आरोपी तेजस शाह को लिखवाए, जिसने उन्हें आगे पहुंचाने का काम किया। CBI के मुताबिक मनीषा वाघमारे पूरे नेटवर्क में छात्रों और विषय विशेषज्ञों के बीच कड़ी का काम कर रही थीं। उन्होंने अभिभावकों से चार लाख रुपये तक लेकर छात्रों को ऑफलाइन क्लास में भेजा, पैसे इकट्ठा किए और बाद में WhatsApp के जरिए फिजिक्स के सवाल भी भेजे। आरोप है कि अगर वही सवाल परीक्षा में आते तो अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग भी की गई। वहीं मनीषा गुरुनाथ मंडारे पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर पर बायोलॉजी की क्लास लगाई। छात्रों को नई NCERT किताबों में खास पैराग्राफ चिन्हित करवाए और सवाल लिखवाए। बाद में उन्होंने फिजिक्स के लीक सवालों की कॉपी भी हासिल की।

 

 

राजस्थान में 40 से 50 छात्रों को बांटे गए पेपर

CBI के अनुसार राजस्थान के सीकर में संचालित एक कोचिंग नेटवर्क के जरिए भी लीक पेपर बड़ी संख्या में छात्रों तक पहुंचाया गया। आरोप है कि 2 मई की रात परीक्षा से पहले PDF फाइल 40 से 50 छात्रों के बीच बांटी गई। एक कोचिंग संचालक ने इसे “सबसे संभावित प्रश्नपत्र” बताकर छात्रों में फैलाया। परीक्षा के बाद छात्रों ने वीडियो बनाकर दावा किया कि वही सवाल परीक्षा में आए। जांच में कई WhatsApp ग्रुप भी सामने आए हैं। इनमें “NEET 2026” और “FIFA World Cup 2026” नाम के ग्रुप शामिल हैं, जिनके जरिए कथित तौर पर सवाल और अन्य जानकारी साझा की गई। CBI का कहना है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए कोड नामों का भी इस्तेमाल किया। NTA के मास्टर सेट के लिए “कैलाश” और “शिवालिक” जैसे कोड नाम थे, जबकि एक आरोपी ने अपने साथी का नंबर “AP Broker” नाम से सेव कर रखा था।

 

अक्टूबर 2025 से ही छात्रों और अभिभावकों से संपर्क

CBI की चार्जशीट के मुताबिक, नीट यूजी 2026 परीक्षी के पेपर लीक की साजिश परीक्षा से काफी पहले शुरू हो चुकी थी। आरोपियों द्वारा अक्टूबर 2025 से ही छात्रों और अभिभावकों से संपर्क किया गया और किस्तों में लाखों रुपये लिए गए। कुछ मामलों में नकद और कुछ में ऑनलाइन भुगतान किया गया। आपको बता दें कि CBI ने NEET पेपर लीक पर 360 गवाह, 422 दस्तावेज और 43 सबूतों के साथ चार्जशीट दाखिल की है।

 

सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल

CBI ने अपनी चार्जशीट में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार करने और अनुवाद की प्रक्रिया के दौरान एक ही विशेषज्ञ को चारों मास्टर सेट देखने का मौका मिलता था। विशेषज्ञों की ठीक से तलाशी नहीं होती थी और पूरे परिसर की निगरानी के लिए अलग कंट्रोल रूम भी नहीं था। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर सवाल बाहर ले जाए गए। जांच में दिल्ली विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की रिपोर्ट का भी जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार बायोलॉजी के लीक सवालों का आधिकारिक प्रश्नपत्र से 90 प्रतिशत तक और केमिस्ट्री के कई सेटों में लगभग 100 प्रतिशत तक मिलान पाया गया। इससे CBI का दावा और मजबूत हुआ है कि लीक हुए सवाल असली प्रश्नपत्र से जुड़े थे।

 

कैसे हुआ लीक का खुलासा?

CBI का कहना है कि 3 मई 2026 को परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद सीकर के एक केमिस्ट्री शिक्षक ने लीक PDF और असली प्रश्नपत्र का मिलान किया। सवालों के मेल खाने के बाद उन्होंने NTA के महानिदेशक को ईमेल भेजा। इसके बाद इस पूरे मामले की बड़ी जांच शुरू हुई। फिलहाल दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट में CBI की चार्जशीट पर सुनवाई चल रही है। अदालत अब यह तय करेगी कि आरोपियों के खिलाफ किन धाराओं में संज्ञान लिया जाए और आगे मुकदमे की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी।

Related Posts

शिक्षा

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026
SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

August 18, 2026
झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
शिक्षा

झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द

August 17, 2026
UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
शिक्षा

UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

August 16, 2026
UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 13, 2026
Next Post
विशेष लेख : नए आशियानों से संवर रही हैं ग्रामीण नारायणपुर की खुशियाँ

विशेष लेख : नए आशियानों से संवर रही हैं ग्रामीण नारायणपुर की खुशियाँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

August 4, 2026
टैक्स फाइलिंग हुई शुरू, जानें क्या है आपकी डेडलाइन और नए नियम

टैक्स फाइलिंग हुई शुरू, जानें क्या है आपकी डेडलाइन और नए नियम

May 15, 2026
महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये

महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये

September 5, 2025
आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

May 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank strike: बैंक हड़ताल के बीच 5-डे वर्किंग का मुद्दा गरमाया, सरकार ने कर्मचारियों से की खास अपील
  • How Much Water To drink In A Day: एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? जानिए हर व्यक्ति के लिए क्यों अलग है पानी की जरूरत
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR