• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

Amish Kumari by Amish Kumari
September 12, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

BRICS 2026 आज से दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही, जिसमें आज दुनिया दिल्ली में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर देख सकती है। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के मंच पर एक साथ पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिखेंगे। भारत मंडपम में दुनिया की आधी आबादी के नेता क्लोज्ड डोर सेशन करेंगे। वहीं देर शाम पीएम मोदी की मेजबानी में आज डिनर का आयोजन होगा।

 

READ ALSO

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

 

इससे पहले आज एशिया की दो महाशक्तियों के बीच मुलाकात होगी। ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होने वाली है। करीब 7 साल बाद भारत के दौरे पर आ रहे शी जिनपिंग का ये दौरा काफी अहम है। एक तरफ ब्रिक्स समिट, तो दूसरी तरफ भारत के साथ रिश्तों में सुधार की उम्मीद है। पीएम मोदी और जिनपिंग का मकसद दोनों देशों के बीच तनाव को कम करना है। इसके अलावा भारत-चीन में विश्वास बहाली करके भविष्य की दिशा तय करना है। साथ ही दोनों नेता ट्रेड डेफिसिट को कम करने के उपायों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

 

पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

 

विदेश मंत्रालय ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली से मुलाकात की। यह सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में हो रहा है। दोनों नेताओं ने आपसी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के मकसद से बातचीत की। उन्होंने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी और क्षमता निर्माण जैसे अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की दिसंबर 2025 में अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हुई है। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर करीबी सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की और कहा कि उनकी मौजूदगी से ‘ग्लोबल साउथ’ की सामूहिक आवाज़ को मजबूती मिली है।”

 

मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी की मुलाकात पर विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत की। इस बातचीत में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया गया। अनवर ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, “फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।” उन्होंने कहा कि नेताओं ने आपसी हित के अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

 

 

 

इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों में क्या हुआ?

भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने भारत के साथ मज़बूत रक्षा सहयोग की इच्छा जताई। इसमें संयुक्त रूप से कर्मियों की ट्रेनिंग और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया। इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया। मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मौकों पर भी चर्चा हुई।

 

यूरोप के साथ टकराव की कोई वजह नहीं: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “ऐसा कोई खतरा नहीं है और न ही कभी रहा है। हम यूरोपीय देशों को न तो धमका रहे हैं और न ही धमकाने वाले हैं। हम ऐसा क्यों करेंगे? किसी को यह ख्याल भी नहीं आता कि यूरोप के साथ हमारे किसी भी टकराव की कोई वजह नहीं है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद सभी मसले सुलझा लिए गए थे। और बाद में, सोवियत संघ के टूटने के बाद जो कुछ भी हुआ, वह सोवियत संघ के उत्तराधिकारी के तौर पर रूसी संघ की सहमति से हुआ था। उन समझौतों के खिलाफ जो कुछ भी होता है, वह हमारे हितों के खिलाफ है और अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के बुनियादी सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।”

 

 

पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट 2026 के दौरान हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय

इथियोपिया के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 से इतर हैदराबाद भवन में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

 

 

दिल्ली में कई रूट डायवर्ट

12 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। भारत मंडपम, प्रगति मैदान के आसपास 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने कुल 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर आम वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

प्रमुख डायवर्जन-

 

दीन दयाल उपाध्याय चौक-मथुरा रोड और तिलक मार्ग की तरफ जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट।

राम चरण अग्रवाल चौक-कमर्शियल वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं।

मीर दर्द चौक-महाराजा रणजीत सिंह मार्ग की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट।

कस्तूरबा गांधी मार्ग/आउटर सर्किल-सी-हेक्सागन की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक।

जनपथ-कनॉट प्लेस-सी-हेक्सागन की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

पटेल चौक-विंडसर प्लेस और आरबीआई की तरफ जाने वाले वाहन डायवर्ट।

आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट-मदर टेरेसा क्रिसेंट और तालकटोरा रोड की तरफ जाने पर रोक।

वंदे मातरम मार्ग/साइमन बोलिवर मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग बंद रहेगा।

धौला कुआं फ्लाईओवर-सरदार पटेल मार्ग पर डायवर्जन।

मोती बाग फ्लाईओवर-शांति पथ की तरफ ट्रैफिक प्रतिबंधित।

ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग-अफ्रीका एवेन्यू की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

मदरसा टी-पॉइंट-अरबिंदो मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक।

लोधी रोड/अमृता शेरगिल मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग बंद।

लोधी रोड/मैक्स म्यूलर मार्ग-मैक्स म्यूलर मार्ग बंद।

लोधी रोड/महार्षि रमण मार्ग-महार्षि रमण मार्ग पर ट्रैफिक प्रतिबंध।

लोधी रोड/आर्च बिशप मैकारियस मार्ग-आर्च बिशप मैकारियस मार्ग बंद।

अंडर लोधी फ्लाईओवर-मथुरा रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट।

नीला गुंबद-ओबेरॉय फ्लाईओवर/डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग की तरफ जाने पर रोक।

अंडर ओबेरॉय फ्लाईओवर-मथुरा रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन।

डीपीएस, मथुरा रोड के सामने यू-टर्न, भारत मंडपम की तरफ जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट।

रिंग रोड/भैरों रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट।

मंडी हाउस, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड और कॉपरनिकस मार्ग की तरफ डायवर्जन।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील: जरूरी न हो तो इन रास्तों पर जाने से बचें और डायवर्ट किए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।।

 

 

सिरिल रामफोसा ने गौतम अडाणी से की मुलाकात

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी से मुलाकात की।

 

दुनिया संरचनात्मक बदलावों के दौर में प्रवेश कर चुकी है: पुतिन

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा: दुनिया गहरे संरचनात्मक बदलावों के दौर में प्रवेश कर चुकी है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आर्थिक विकास में सबसे आगे रहने वाले पुराने नेताओं की जगह अब विकास को आगे बढ़ाने वाले नए कारक ले रहे हैं।”

 

मलेशिया के राष्ट्रपति ने पुतिन से की मुलाकात

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की।

मोदी-जिनपिंग के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने एक्स पर लिखा, “चीन और भारत, राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं। कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे। चीन, दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन पर अमल करने, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखने, बातचीत बढ़ाने, सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।”

 

 

‘भारत मेरी उम्मीद से कहीं बेहतर है’

18वें BRICS शिखर सम्मेलन में जर्मनी के मीडिया प्रतिनिधि बेन ने कहा, ‘मैं बहुत हैरान हूं। भारत मेरी उम्मीद से कहीं बेहतर है। अब तक सम्मेलन का आयोजन बिल्कुल शानदार है। हमें मीडिया किट दी गई है। मैं ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में हुए BRICS सम्मेलनों में भी जा चुका हूं, लेकिन यह अब तक का सबसे अच्छा बैग है। हमें वीगन सुपर फूड, कॉफी और एक हल्का मग दिया गया है। इसके अलावा एक सुंदर स्कार्फ, पानी की बोतल और कुछ अन्य तरह के सुपर फूड भी दिए गए हैं।’

 

ल

फिलीपींस के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर का नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। वे ASEAN के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनकी अगवानी की।”

 

 

एंटोनियो गुटेरेस ने पीएम मोदी से की मुलाकात

BRICS 2026ब्रिक्स समिट से पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के करीबी सहयोग की सराहना की। महासचिव और प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स की भारत की अध्यक्षता की प्राथमिकताओं पर चर्चा की, जिसमें ऐसी बहुपक्षीय संस्थाओं की ज़रूरत पर बात हुई जो 21वीं सदी की दुनिया की वास्तविकताओं को स्पष्ट रूप से दर्शाती हों। महासचिव और प्रधानमंत्री ने मध्य पूर्व और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनके असर (खासकर भोजन और उर्वरक की उपलब्धता पर) के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। महासचिव ने नेविगेशन की स्वतंत्रता के सिद्धांत को दोहराया। दोनों नेताओं ने घातक स्वायत्त हथियारों से बढ़ते खतरे पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

read more iPhone 18 Pro Pre-Order: आज से iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और ऑफर

Related Posts

देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
देश

BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

September 11, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादसा; रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

September 11, 2026
देश

BRICS Summit: BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, क्रूड ऑयल पर हो सकती है डील

September 11, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

September 10, 2026
देश

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh Samachar : टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

September 4, 2026
स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री  साय

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री साय

August 18, 2025
ऑनलाइन गेम की लत से टूटा परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या, इलाके में मची दहशत

ऑनलाइन गेम की लत से टूटा परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या, इलाके में मची दहशत

February 4, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘डिजिटल मित्र’ कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित

June 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग
  • iPhone 18 Pro Pre-Order: आज से iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और ऑफर
  • xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..
  •  CG Public Holiday: नुआखाई की छुट्टी में बड़ा बदलाव, स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी और सरकारी संस्थाएं सभी रहेंगे बंद
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR