• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बस हादसा: ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई स्कूल बस, सगाई समारोह में जा रहे ग्रामीणों पर टूटा कहर; 9 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

Amish Kumari by Amish Kumari
January 18, 2026
in देश
बस हादसा: ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई स्कूल बस, सगाई समारोह में जा रहे ग्रामीणों पर टूटा कहर; 9 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित झारखंड के ओरसा घाट में एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 70 यात्री घायल हो गए। मृतक और घायल सभी बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरसोत–महाराजगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सभी यात्री सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के लोध फॉल जा रहे थे। बस में क्षमता से अधिक लगभग 80 से 90 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। घायलों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

READ ALSO

टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

यह दुर्घटना रविवार शाम करीब चार बजे छत्तीसगढ़ के सामरी और झारखंड के महुआडांड़ को जोड़ने वाली सड़क पर हुई। बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरसोत, महाराजगंज, झपरा और बुद्धूडीह के महिला-पुरुष ज्ञान गंगा पब्लिक हाई स्कूल, बलरामपुर की बस में सवार होकर सगाई कार्यक्रम के लिए झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित लोध फॉल जा रहे थे।

छत्तीसगढ़ सीमा से करीब सात किलोमीटर आगे ओरसा घाट के एक मोड़ पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बलरामपुर जिले के सामरी थाना और झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ से पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तब तक चार महिलाओं की मौत हो चुकी थी और 70 से अधिक लोग घायल थे। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से महुआडांड़, गुमला और लातेहार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

गुमला अस्पताल में इलाज के दौरान दो पुरुषों की, जबकि लातेहार सदर अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। कुछ घायलों को अंबिकापुर और रांची रेफर किया गया है। इस घटना से पीपरसोत और महाराजगंज गांव में शोक का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और घायलों के परिजन घटनास्थल व अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में जरूरत से ज्यादा यात्री सवार थे। ओरसा घाट की तीखी ढलान पर पहुंचते ही बस अचानक तेज गति से नीचे की ओर बढ़ने लगी और कुछ ही पलों में पलट गई। बस पलटने से कई यात्री उसके नीचे दब गए।

बस चालक विकास पाठक ने बताया कि घाट से उतरते समय ही उन्हें ब्रेक फेल होने का आभास हो गया था। उन्होंने बस को रोकने के लिए हैंडब्रेक का इस्तेमाल भी किया, लेकिन ढलान के कारण नियंत्रण नहीं रखा जा सका। चालक के अनुसार उन्होंने यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन तभी हादसा हो गया।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

हादसे की खबर मिलते ही ग्राम ओरसा के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे और घायलों को बस के नीचे से बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों की तत्परता से कई घायलों की जान बचाई जा सकी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ और कार्मेल अस्पताल महुआडांड़ में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर, कुसमी और रांची रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान पीपरसोत गांव निवासी रेसंती देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी और सुखना भुइयां के रूप में हुई है। वहीं मृतकों में महाराजगंज निवासी विकास कुमार और विजय कुमार भी शामिल हैं। दो पुरुष और एक महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने जताया दुख

ओरसा घाट में हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों के बेहतर इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Posts

निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे
देश

टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

August 14, 2026
भूकंप के झटको से कांपी लद्दाख की धरती, जाने रियेक्टर स्केल कितनी रही तीव्रता?
देश

भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

August 14, 2026
HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, आज बंद रहेगी ये सर्विस…
देश

HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं

August 14, 2026
निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे
देश

निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे

August 14, 2026
संसद का मानसून सत्र खत्म, लोकसभा में 19 और राज्यसभा में 39% हुआ काम
देश

संसद का मानसून सत्र खत्म, लोकसभा में 19 और राज्यसभा में 39% हुआ काम

August 13, 2026
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
देश

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

August 13, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को किया रवाना, जानिए किन  किन जिलों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को किया रवाना, जानिए किन किन जिलों को मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मकर समेत इन दो राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़े आज का अपना राशिफल!

इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ, कामकाज में दिखेगा तेजी से विस्तार,पढ़ें आज का राशिफल

January 6, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, तीन महीने तक बिना अनुमति अवकाश नहीं

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, तीन महीने तक बिना अनुमति अवकाश नहीं

April 22, 2026
देशभर में OLA ने शुरू की नॉन-एसी कैब सर्विस, सस्ता होगा किराया…

देशभर में OLA ने शुरू की नॉन-एसी कैब सर्विस, सस्ता होगा किराया…

December 2, 2025
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा पत्र, 20 नवंबर को नई सरकार का होगा गठन

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा पत्र, 20 नवंबर को नई सरकार का होगा गठन

November 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रैली-जुलूस के आयोजनों को लेकर निगम ने जारी किया आदेश! 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, 4 NOC जरूरी
  • टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
  • भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता
  • HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR