• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

राम मंदिर में निकली CEO की नौकरी, 50 से 70 साल तक के लोग कर सकते हैं आवेदन, हिंदी-अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 13, 2026
in देश
राम मंदिर में निकली CEO की नौकरी, 50 से 70 साल तक के लोग कर सकते हैं आवेदन, हिंदी-अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) ने मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नौकरी निकाली है। यह एक कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी होगी। शुरुआत में तीन साल के लिए अनुबंध किया जाएगा। अच्छा काम रहने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। न्यास की तरफ से साफ किया गया है कि सिर्फ 50 से 70 साल की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति को हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। 18 जुलाई को शाम 4 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को सीईओ पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद पर चुना जाने वाला व्यक्ति अयोध्या में राम मंदिर का पहला सीईओ होगा। एक्स पर एक पोस्ट में ट्रस्ट ने कहा कि योग्य उम्मीदवार श्री राम जन्मभूमि मंदिर के सीईओ पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि आवेदन 18 जुलाई शाम चार बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन की पृष्ठभूमि में की जा रही है।

READ ALSO

IT Stocks में तूफानी तेजी, बड़ी गिरावट के साथ खुले बाजार ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

BSNL का 365 दिन चलने वाला एनुअल प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

 

ट्रस्ट तय करेगा जिम्मेदारी

रविवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि पहले सीईओ की जिम्मेदारियां और शक्तियां ट्रस्ट द्वारा ही तय की जाएंगी और ट्रस्ट या सीईओ के कामकाज में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि सीईओ की प्राथमिक जिम्मेदारी ट्रस्ट में भक्तों के विश्वास को बनाए रखना होगा। सीईओ मंदिर की वित्तीय व्यवस्था की भी देखरेख करेंगे, यह सुनिश्चित करेंगे कि अयोध्या आने वाले भक्तों को आवश्यक सुविधाएं मिलें और इसके प्रति जवाबदेह रहते हुए ट्रस्ट के सहायक के रूप में कार्य करें। ट्रस्ट तय करेगा कि सीईओ को कितना अधिकार सौंपा जाए।

क्या होंगे अधिकारी

नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार सीईओ कार्यालय के कामकाज के लिए आवश्यक कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए स्वतंत्र होंगे, हालांकि समग्र प्रशासन ट्रस्ट के नियंत्रण में रहेगा। इस महीने की शुरुआत में ट्रस्ट ने आवेदनों की जांच करने और पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और एनआईटी रायपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल थे। मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह समिति का हिस्सा नहीं होंगे और कहा था कि वह ट्रस्ट की 22 जुलाई की बैठक का एजेंडा जानने के बाद इसमें भाग लेने पर फैसला करेंगे। नृपेंद्र मिश्रा ने चंपत राय को लेकर कहा था कि निष्ठा नहीं, निगरानी में कमी हुई है।

एक्टिव दिख रहे महंत दीनेन्द्र दास

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चम्पत राय और डॉ अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब महंत दीनेन्द्र दास काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। दीनेन्द्र दास  निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष हैं और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य हैं। दिनेन्द्र दास रोजाना मंदिर जाकर मंदिर की व्यवस्था देख रहे हैं। सोमवार को भी दिनेन्द्र दास राम मंदिर की मंगला आरती में शामिल हुए, यात्री सुविधा केंद्र पहुंचे और वहां व्यवस्था देखी। रविवार को दिनेन्द्र दास राम मंदिर के गर्भगृह में श्रंगार आरती में शामिल हुए थे और कॉउंटिंग सेंटर में गये थे। दिनेन्द्र दास ने चढ़ावे की गिनती देखी।

जांच के बाद कम हुआ स्टाफ

मंदिर में चढ़ावा चोरी में गिरफ्तारियों और एसआईटी जांच के बाद कॉउंटिंग स्टाफ बहुत कम हो गया है। पहले करीब चालीस लोग कॉउंटिंग में लगते थे अब 23 से 24 लोग ही आ रहे हैं। इसलिए आजकल गिनती एक शिफ्ट में सुबह 9 से शाम छह बजे तक ही हो रही है। दीनेन्द्र दास ने इंडिया टीवी को बताया कि कॉउंटिंग सेंटर में नीचे बैठकर कॉउंटिंग हो रही है। सब बिना जेब की टीशर्ट और पैंट पहने हैं। कॉउंटिंग सेंटर के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से निगरानी की जा रही है।

Related Posts

साल 2026 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें लिस्ट
देश

IT Stocks में तूफानी तेजी, बड़ी गिरावट के साथ खुले बाजार ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

July 13, 2026
BSNL का धमाकेदार ऑफर: सस्ते दाम में 5000GB डेटा, 200Mbps स्पीड के साथ मिलेगा तेज इंटरनेट
देश

BSNL का 365 दिन चलने वाला एनुअल प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

July 13, 2026
13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, समांथा की ‘मा इंटी बंगारम’ भी हो रही रिलीज
देश

13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, समांथा की ‘मा इंटी बंगारम’ भी हो रही रिलीज

July 13, 2026
नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी में धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल; IED ब्लास्ट की आशंका
देश

नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी में धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल; IED ब्लास्ट की आशंका

July 13, 2026
क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान
देश

लगातार तूफानी तेजी के बाद सोना -चांदी के रेट्स में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ दाम?

July 13, 2026
IDBI बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, जाने आवेदन की तारीख पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल
देश

IDBI बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, जाने आवेदन की तारीख पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल

July 13, 2026
Next Post
BSNL का धमाकेदार ऑफर: सस्ते दाम में 5000GB डेटा, 200Mbps स्पीड के साथ मिलेगा तेज इंटरनेट

BSNL का 365 दिन चलने वाला एनुअल प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

May 1, 2026
बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई: सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त

बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई: सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त

May 1, 2026
आईटी सेक्टर में बड़ी हलचल, 3 महीने में 73 हजार से ज्यादा नौकरियां खत्म, Snap और Meta में भी छंटनी जारी

आईटी सेक्टर में बड़ी हलचल, 3 महीने में 73 हजार से ज्यादा नौकरियां खत्म, Snap और Meta में भी छंटनी जारी

April 19, 2026
पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं से 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर

राज्य के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय चरण में 10,478 विद्यार्थियों का हुआ चयन

July 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • IT Stocks में तूफानी तेजी, बड़ी गिरावट के साथ खुले बाजार ने हरे निशान में बंद किया कारोबार
  • सस्ते में मिल रहा Moto G77 Power, जानें 7000mAh बैटरी वाले फोन के ऑफर
  • BSNL का 365 दिन चलने वाला एनुअल प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स
  • राम मंदिर में निकली CEO की नौकरी, 50 से 70 साल तक के लोग कर सकते हैं आवेदन, हिंदी-अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR