• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg Current News : विशेष लेख : मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

Amish Kumari by Amish Kumari
September 1, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg Current News : धमतरी, 01 सितंबर 2026

“काम किया, मेहनत की और तय समय में मजदूरी खाते में पहुंच गई-अब परिवार की जरूरतें पूरी करने में आसानी होती है।” ग्रामीण श्रमिकों के लिए समय पर मिलने वाली मजदूरी महज पारिश्रमिक नहीं, बल्कि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी है। धमतरी जिले में वीबी-जी रामजी योजना (विकसित भारत-जी रामजी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ) के प्रभावी क्रियान्वयन ने इसी भरोसे को मजबूती दी है। योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उनकी मेहनत का पारिश्रमिक निर्धारित समय-सीमा में सीधे बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।
01 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 5,964 श्रमिकों को 300 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान किया गया है। श्रमिकों की मजदूरी राशि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार 15 दिवस के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। समयबद्ध भुगतान की यह व्यवस्था श्रमिकों के लिए आर्थिक सुविधा के साथ योजना के प्रति विश्वास का आधार भी बन रही है।
मेहनत की कमाई, परिवार की जरूरतों का सहारा
ग्रामीण परिवारों के लिए आय का प्रत्येक स्रोत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में समय पर मिलने वाली मजदूरी घर की आवश्यकताओं को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्रमिक इस राशि का उपयोग राशन, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू उपयोग की सामग्री और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए कर पा रहे हैं। बैंक खाते में सीधे राशि मिलने से भुगतान प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हुई है।
इसका सकारात्मक असर केवल श्रमिक परिवारों तक सीमित नहीं है। जब गांव में ही रोजगार मिलता है और उसकी मजदूरी समय पर प्राप्त होती है, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी गतिविधियां बढ़ती हैं। स्थानीय स्तर पर आय का प्रवाह होने से छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए बाजार में मांग पैदा होती है और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।
समय पर भुगतान से बढ़ा काम के प्रति उत्साह
किसी भी रोजगार योजना की सफलता का महत्वपूर्ण आधार श्रमिकों का भरोसा और उनकी भागीदारी है। समय पर मजदूरी मिलने से श्रमिकों में योजना के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार अवसरों के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्हें यह विश्वास मिल रहा है कि काम के बदले मिलने वाला पारिश्रमिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीधे उनके खाते में पहुंचेगा।
स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से श्रमिकों को काम की तलाश में दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता भी कम होती है। इससे वे अपने परिवार और गांव से जुड़े रहते हुए आय अर्जित कर सकते हैं। योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को मजबूत करने के साथ स्थानीय विकास कार्यों में जनभागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है।
पारदर्शिता और जवाबदेही को मिली मजबूती
जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र श्रमिक को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने और निर्धारित समय-सीमा में मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं भुगतान प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि श्रमिकों को उनकी मेहनत की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे मजदूरी हस्तांतरित होने से व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत हुई है। प्रत्यक्ष भुगतान प्रणाली से श्रमिकों को उनकी मेहनत की कमाई समय पर मिल रही है, जिससे योजना के प्रति उनका विश्वास और भागीदारी दोनों बढ़े हैं।
रोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर
वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण श्रमिकों को केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है। समय पर मजदूरी, पारदर्शी भुगतान और गांव में ही रोजगार की उपलब्धताकृइन तीनों का समन्वय ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार बन रहा है।
धमतरी जिले में 5,964 श्रमिकों तक पहुंची 53.91 लाख रुपये की मजदूरी इस बात का प्रमाण है कि जब रोजगार के साथ मेहनत का उचित पारिश्रमिक समय पर मिलता है, तो श्रमिक के चेहरे पर संतोष के साथ उसके भीतर भविष्य के प्रति विश्वास भी पैदा होता है। यही विश्वास ग्रामीण विकास की योजनाओं को अधिक प्रभावी, सहभागी और परिणाममुखी बनाता है।

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चौतराम को हर माह मिल रही 1500 रुपए की पेंशन

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चौतराम को हर माह मिल रही 1500 रुपए की पेंशन

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, जानिए अब कितना दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड

October 16, 2026
Next Post

Today Cg News: पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

September 16, 2025
ग्राम बघेरा में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित

ग्राम बघेरा में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित

July 30, 2025
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 19, 2026
सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी, खरीद ने से पहले जानें आज का ताजा भाव

स्वतंत्रता दिवस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें आज का ताजा रेट

August 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चौतराम को हर माह मिल रही 1500 रुपए की पेंशन
  • Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय
  • Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Shardiya Navratri 2026: नवरात्र की अष्टमी का व्रत कब? नोट करें सप्तमी से दशहरा तक की सही तारीख व शुभ मुहूर्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR