• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से

Amish Kumari by Amish Kumari
October 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg Currents News :  रायपुर, 12 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर अवसर तलाशने और स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

READ ALSO

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : श्रमिक परिवार की बेटी आकांक्षा के सपनों को मिले नए पंख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी सहारा

इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के बड़े राजपुर विकासखंड के ग्राम मारंगपुरी निवासी तनुजा मरकाम को योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि प्राप्त हुई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर के माध्यम से मिली इस सहायता ने उनके भविष्य को संवारने और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीदों को नई मजबूती प्रदान की है।

तनुजा को यह आर्थिक सहायता उनके पिता श्री उत्तम लाल मरकाम के पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने के आधार पर प्राप्त हुई है। शासन की इस पहल से उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने, भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने और रोजगार अथवा स्वरोजगार की दिशा में प्रयास करने का अवसर मिला है।

श्रमिक परिवारों की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की पहल

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का प्रमुख उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों को आर्थिक सहयोग देकर उनके भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाने में मदद करना है। योजना के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली श्रमिक परिवारों की प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों को 18 से 21 वर्ष की आयु के बीच तथा न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है। इस राशि से बेटियां रोजगार, स्वरोजगार और विवाह संबंधी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकती हैं।

शासन की सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

तनुजा मरकाम ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित होगी। इससे उन्हें भविष्य की योजनाओं को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना जैसी कल्याणकारी पहल श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान कर रही है। यह योजना बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : श्रमिक परिवार की बेटी आकांक्षा के सपनों को मिले नए पंख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी सहारा

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’विशेष लेख’ : मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, मिली ट्राई साइकिल

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Jammu Kashmir News: LOC में घुसपैठ कर रहे 4 आतंकी ढेर, विस्फोट में लश्कर के टॉप कमांडर की भी मौत

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 51 करोड़ का बोनस देगी सरकार

October 12, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : ’विशेष लेख’ : मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर से करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी

डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा – छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए ₹7,470 करोड़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति किया आभार प्रकट

February 2, 2026
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर हुआ रिलीज, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ को सीता बने देख फैंस हुए नाराज

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर हुआ रिलीज, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ को सीता बने देख फैंस हुए नाराज

August 19, 2026

Gold Silver Rate Today: हाइक से धड़ाम से गिरा सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की, जानें आज का ताजा रेट

September 15, 2026
कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

August 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता
  • Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : श्रमिक परिवार की बेटी आकांक्षा के सपनों को मिले नए पंख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी सहारा
  • Chhatisgarh News : ’विशेष लेख’ : मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर
  • Cg Currents News : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR