Cg News: नारायणपुर, 26 अगस्त 2026
महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक राशि से महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ त्योहारों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विष्णु भैया’ द्वारा महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके लिए मुश्किल समय में सहारा बनकर सामने आई है।
नारायणपुर जिले के ग्राम कुंदला निवासी श्रीमती कविता शोरी भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्हें योजना की 31वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। रक्षाबंधन के पर्व के समय एक हजार रुपये की यह राशि उनके लिए विशेष खुशी लेकर आई। कविता शोरी ने बताया कि इस राशि से उन्होंने रक्षाबंधन के लिए मिठाइयां, उपहार और राखियां खरीदने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय मिलने वाली यह सहायता उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है।
श्रीमती कविता शोरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद। महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर यह राशि मिलने से परिवार के साथ खुशी मनाने में आसानी हुई। इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी को कोटि-कोटि बधाई और धन्यवाद देते हैं।”
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग केवल त्योहारों की जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी यह राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बच्चों के लिए किताबें, कॉपियां, पेन और अन्य उपयोगी सामग्री खरीदने में आर्थिक मदद मिलती है। इससे परिवार के बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होता है और बच्चों की पढ़ाई को भी निरंतर आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।
कविता शोरी ने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार को कई बार आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपनी जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं के संबंध में बेहतर निर्णय ले पा रही हैं। योजना की राशि महिलाओं के हाथ में सीधे पहुंचने से उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम होने का अवसर मिल रहा है।
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर योजना की किस्त मिलने से कविता शोरी सहित जिले की अनेक महिलाओं के घरों में त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ‘विष्णु भैया’ के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके जीवन में आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान और आत्मविश्वास भी लेकर आई है।
महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं और उनके परिवारों के लिए छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। कविता शोरी की कहानी इसी बदलाव की एक मिसाल है, जहां एक हजार रुपये की सहायता ने रक्षाबंधन की खुशियों को आसान बनाया और बच्चों की शिक्षा व दैनिक जरूरतों में भी सहयोग दिया। योजना से जुड़ी ऐसी कहानियां यह दर्शाती हैं कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में नियमित सहायता उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।















