• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाला मामले में साढ़े सात हजार पन्नों का चालान पेश, यहां देखें 10 मास्टरमाइंड के नाम

Amish Kumari by Amish Kumari
October 14, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाला मामले में साढ़े सात हजार पन्नों का चालान पेश, यहां देखें 10 मास्टरमाइंड के नाम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारतमाला प्रोजेक्ट में भू-अधिग्रहण करने के नाम पर 62 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला करने वाले आरोपियों के खिलाफ ईओडब्लू ने साढ़े सात हजार पन्नों का चालान पेश किया है। ईओडब्लू ने स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया है। उनमें 2 सेवानिवृत तत्कालीन राजस्व विभाग के अधिकारियों समेत जमीन दलाल शामिल हैं। EOW के पेश हुए चालान मे जमीन दलाल हरमीत खनूजा, विजय कुमार जैन समेत उमा तिवारी को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

 

 

भारतमाला परियोजना भू-अधिग्रहण घोटाला में ईओडब्लू ने 25 अप्रैल को 20 ठिकानों में छापे की कार्रवाई की थी छापे की कार्रवाई के बाद ईओडब्लू ने 10 लोगों को आरोपी बनाया था। ईओडब्लू ने जिन लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है उनमें हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, कुंदन बघेल, भोजराज साहू, खेमराज कोसले, पुन्नूराम देशलहरे, गोपाल वर्मा, नरेंद्र नायक के नाम शामिल है।

 

 

 

Bharatmala project scam, रायपुर से विशाखापट्टनम तक करीब 463 किमी लंबी नई फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। सड़क बनाने के चिन्हांकित जगह की जमीन कारोबारी, विभागीय अफसरों के साथ सांठ-गांठ कर जानकारी निकाली इसके बाद जमीन को टुकड़ों में बांटकर जमीन की फर्जी तरिके से रजिस्ट्री कराकर एनएचएआई को 78 करोड़ रुपए का भुगतान दिखाया गया। इसके लिए एसडीएम, पटवारी और भू-माफिया के सिंडिकेट ने बैक डेट पर दस्तावेज तैयार कर घोटाले को अंजाम दिया। घोटाला उजागर होने के बाद कोरबा डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे तथा उसके पूर्व जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू को सस्पेंड किया गया।

 

 

 

एक परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपए की मुआवजा का भुगतान

 

 

159 खसरे में बांटकर जमीन 80 लोगों के नाम चढ़ाए गए राजस्व विभाग के रिकार्ड के अनुसार मुआवजा राशि 29.5 करोड़ रुपए के करीब होता है। जमीन दलालों ने राजस्व विभाग के अफसरों के साथ सांठ-गांठ कर अभनपुर स्थित कायाबांधा और उरला ग्राम में जमीन को छोटे टुकड़ों में काटकर 159 खसरे में बांट दिया। मुआवजा राशि हासिल करने जमीन फर्जी तरीके से 80 लोगों के नाम पर चढ़ाई गई। जमीन छोटे टुकड़े में बांटे जाने पर जमीन की कीमत 29.5 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ रुपए हो गई। एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम जमीन भारतमाला परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण करने सर्वे होने के कुछ दिन पूर्व एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम पर जमीन बांट दी गई। इसके बाद उस परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपए की मुआवजा का भुगतान कर दिया गया।

 

 

 

 

 

जांच अधिकारियों ने तत्कालीन अफसरों की इस कार्यप्रणाली का सीधा जिक्र अपनी जांच रिपोर्ट में किया है। जमीन अधिग्रहण के नाम पर घोटाला होने की आशंका को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी। आपत्ति के बाद जांच रिपोर्ट को सचिव राजस्व विभाग को भेजा गया और मुआवजा वितरण रोका गया था। घोटाले को लेकर ईओडब्लू ने कोर्ट में जो चालान पेश किया है, उनमें प्रमुख तीन आरोपियों की भूमिका के बारे में उल्लेख किया गया है।

उमा तिवारी तथा हरमीत खनूजा, विजय कुमार जैन की भूमिका अहम

 

घोटाला में शामिल उमा तिवारी तथा हरमीत खनूजा समेत विजय कुमार जैन की भूमिका अहम मानी जा रही है। उमा तिवारी के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भूमि का नामांतरण कर मुआवज़ा प्राप्त किया गया। उमा के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों द्वारा नामांतरण कर मुआवज़ा प्राप्त किए जाने से शासन को लगभग 2 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों ने जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा एवं उसके सहयोगियों के साथ मिलकर किसानों को अधिक मुआवजा दिलवाने का प्रलोभन दिया।

 

 

 

 

किसानों के नाम से बैक डेट में फर्जी बंटवारे एवं नामांतरण तैयार कराए

 

इन दलालों ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर किसानों के नाम से बैक डेट में फर्जी बंटवारे एवं नामांतरण तैयार कराए, किसानों से कोरे चेक एवं आरटीजीएस दस्तावेजों पर साइन करवाए और प्राप्त मुआवज़े की राशि का बड़ा भाग अपने तथा अपनी सहयोगी फर्मों के खातों में ट्रांसफर करवा लिया। नरेंद्र नायक, गोपाल वर्मा – जल संसाधन विभाग के तत्कालीन अधिकारी नरेंद्र वर्मा, गोपाल वर्मा ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर मिलकर डूबान क्षेत्र से जुड़े पूर्व अधिग्रहण अभिलेखों को दबाया तथा मिथ्या प्रतिवेदन तैयार किए। प्रभावित किसानों को उनके वैध हक से वंचित किया गया।

 

 

 

अधिग्रहण से संबंधित अभिलेखों में हेराफेरी

इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित राजस्व एवं तकनीकी अधिकारीगण द्वारा भी अधिग्रहण से संबंधित अभिलेखों में हेराफेरी तथा वास्तविक स्थिति छिपाने जैसी अनियमितताएं की गईं। घोेटाला में आरोपी बनाए गए अभनपुर के तत्कालीन राजस्व अधिकारी निर्भय साहू, हल्का पटवारी दिनेश पटेल, राजस्व निरीक्षक रोशन लाल वर्मा, तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, पटवारी जितेंद्र साहू, बसंती घृतलहरे, लेखराम देवांगन, तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण समेत कई लोग फरार है या न्यायालय से राहत मिलने के बाद विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से इन अधिकारियों के खिलाफ चालान पेश नहीं हो सका। लेकिन इन सब के खिलाफ अलग से जांच चलने और अलग से चालान पेश करने की बात EOW कर रहा है। फिलहाल भारतमाला घोटाले मामले में आगे जांच की जा रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

August 8, 2026
भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
छत्तीसगढ़

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

August 8, 2026
Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
छत्तीसगढ़

Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत

August 8, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना

August 8, 2026
गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.300 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.300 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

August 8, 2026
विकसित राज्य@2047: ‘ज्ञान’ के प्रकाश से संवरता युवाओं का भविष्य
छत्तीसगढ़

विकसित राज्य@2047: ‘ज्ञान’ के प्रकाश से संवरता युवाओं का भविष्य

August 8, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

December 7, 2025
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा तोहफा, डोंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें लिस्ट

1 मार्च से बंद होगा UTS ऐप, अब RailOne पर मिलेगी जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा

February 12, 2026
गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, फार्मा और मेटल शेयरों ने दिखाई ताकत

गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, फार्मा और मेटल शेयरों ने दिखाई ताकत

May 14, 2026
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट…

2026 में सैलरी बढ़ोतरी मिलेगी या बढ़ेगा इंतजार? 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट

January 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR