Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की ‘श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री’ में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। वेल्डिंग के दौरान उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केमिकल से भरे 50 से अधिक ड्रम और दो टैंकर इसकी चपेट में आकर जल गए।
केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दमकलकर्मियों को राहत कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
read more Vivo: 8000mAh बैटरी के साथ Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स
5 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और लगातार धमाके
Chhattisgarh newsहादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री से उठने वाले काले धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है, जिससे आसमान में कालिमा छा गई है। भीषण गर्मी के कारण अंदर रखे केमिकल के ड्रम लगातार फट रहे हैं, जिसके चलते फैक्ट्री से रुक-रुक कर तेज धमाकों की आवाजें आ रही है
















