Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, कांकेर में 20 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में उनका डिवीजन कमांडर चंदर भी शामिल है। इन 5 नक्सलियों ने अपने ऑटोमेटिक हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सलवाद की रोकथाम में यह सफलता अहम मानी जा रही है।
Read more Rule Change 1st December: दिसंबर में बदलेंगे ये 9 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
5 नक्सलियों ने किया पुलिस के आगे सरेंडर
कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 5 नक्सलियों जिन पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम था, ने कांकेर पुलिस के सामने अपने स्वचालित हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 डिवीजन कमांडर चंदर, 2 एरिया कमांडर और 2 पार्टी सदस्य शामिल हैं।
Advertisement
बीजापुर में बरामद किए जा चुके हैं 50 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर सेल
बता दें कि इसी महीने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को उसूर थाना इलाके के पुजारीकांकेर के जंगलों में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में नक्सलियों का छिपाकर रखा गया डंप मिला था। इस डंप से 50 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर सेल बरामद किए गए थे। माना जा रहा था कि इन बीजीएल सेल का प्रयोग नक्सली आईईडी विस्फोटक बनाने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में कर सकते थे। वक्त रहते डंप रिकवर होने से एक बड़ा हमला टल गया।
जंगल में तलाशी के दौरान मिली बड़ी कामयाबी
Chhattisgarh news, पुलिस को खुफिया सूचना दी गई थी कि पुजारीकांकेर के जंगल में नक्सलियों ने विस्फोटक छिपाकर रखा है। फिर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केरिपु की जॉइंट टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाशी के दौरान, जंगल में कुछ संदिग्ध जगहों की पहचान की गई। बाद में जब उन जगहों की गहन तलाशी ली गई, तो धरती में छिपाकर रखे गए डंप से 50 बीजीएल सेल रिकवर किए गए। बरामद बीजीएल सेल के संबंध में पुलिस स्टेशन उसूर में जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई।















