• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में ड्रग्स तस्करों पर एक्शन, 3 दोषियों को 20 साल की जेल, 6 आरोपी बरी

Amish Kumari by Amish Kumari
November 28, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news Raipur :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  में सामने आए चर्चित ड्रग्स तस्करी मामले में NDPS की स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले के 9 आरोपियों में से 3 को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल के कैद की सजा सुनाई है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव…

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सजा पाने वालों में आर्यन ठाकरे (Aryan Thackeray Drug Case) , नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट और शुभम सोनी शामिल हैं। वहीं, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बाकी 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। यह फैसला न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत (Chhattisgarh Drug Trafficking Case) ने सुनाया। मामले में कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

 

यह खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Census 2027: रायपुर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 25 जनवरी से घर- घर पहुंचेंगे कर्मचारी, स्व-गणना की मिलेगी सुवि

 

नाइजीरियाई नागरिक से खरीदते थे ड्रग्स

सरकारी वकील स्वामी शर्मा के मुताबिक, आरोपियों का ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क हिमाचल प्रदेश के कसोल से रायपुर और दिल्ली तक फैला था। आरोपी नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट समेत अन्य लोगों से चरस, कोकीन और एमडीएमए (MDMA) खरीदते थे।

 

 

इसके बाद हिमाचल प्रदेश के होटल के जरिए ड्रग्स छत्तीसगढ़ पहुंचाई जाती थी। रायपुर में इसकी बिक्री के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी।

 

शुभम के पास मिली थी ड्रग्स और पिस्टल

इस मामले की शुरुआत 23 सितंबर 2024 को हुई थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस ने कमल विहार सेक्टर-4 चौक स्थित ऑक्सीजोन के पास कार्रवाई की थी।

 

कार्रवाई के दौरान शुभम सोनी के पास से 31.88 ग्राम चरस और 98 एमडीएमए टैबलेट बरामद किए गए थे, जिनका कुल वजन 45.08 ग्राम था। पुलिस को एक लोहे की पिस्टल, खाली मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, खाली कैप्सूल, एक लाख रुपए नकद और दो स्मार्टफोन भी मिले थे।

 

कसोल के होटल से रायपुर पहुंचाई जाती थी कोकीन

जांच में सामने आया कि, आर्यन ठाकरे हिमाचल प्रदेश के कसोल स्थित होटल एप्पल पाई में मैनेजर था। उसने अमनदीप छाबड़ा और सत्यप्रकाश शास्त्री के साथ होटल लीज पर लिया था।

 

पुलिस के मुताबिक, आर्यन को 21 सितंबर 2024 को सत्यप्रकाश ने सफेद पाउडर का पैकेट दिया था, जिसे लेकर वह रायपुर पहुंचा। उसके पास से 65.50 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी। इसकी डिलीवरी रायपुर के नरैया तालाब के पास होनी थी।

 

हर खेप पर मिलता था 25 हजार रुपए कमीशन

जांच में अभिषेक साहू उर्फ चीनी की भूमिका भी सामने आई थी। उसके बयान के मुताबिक, वह शुभम सोनी के लिए ड्रग्स मंगवाता था। इसके लिए अमनदीप छाबड़ा के बताए बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी।

 

ड्रग्स की तस्वीरें वॉट्सऐप और स्नैपचैट पर भेजी जाती थीं। इसके बाद आर्यन ठाकरे माल लेकर रायपुर पहुंचता और अभिषेक को सौंपता था। इस काम के बदले अभिषेक को हर खेप पर 25 हजार रुपए कमीशन मिलता था।

 

बैंक खाते के जरिए होता था पैसों का लेनदेन

पुलिस जांच में सामने आया कि ,ड्रग्स खरीदने के लिए करीब 3 लाख रुपए नाजरे आलम के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में जमा कराए गए थे। अमनदीप छाबड़ा के बयान के अनुसार, इनोसेंट से कोकीन और एमडीएमए, जबकि अशोक यादव से चरस प्राप्त की जाती थी। इसके बाद आर्यन के जरिए खेप रायपुर भेजी जाती थी।

 

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Chhattisgarh news Raipurइस तरह पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और रायपुर के बीच फैले ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 साल की सजा सुनाई, जबकि 6 आरोपियों को बरी कर दिया।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव…

November 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

November 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज: 10-24 जनवरी तक खुद भर सकेंगे जनगणना की जानकारी, फरवरी तक पूरा होगा सर्वे

November 28, 2026
Next Post

Raigarh News : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात

August 6, 2025

Raigarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी

September 1, 2026

Chakradhar Samaroh 2026: आद्या अग्रवाल ने दी कथक की मनमोहक प्रस्तुति

September 19, 2026
UPI ट्रांजैक्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

UPI ट्रांजैक्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

January 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव…
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • Rule Change 1st December: दिसंबर में बदलेंगे ये 9 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
  • Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 0.81 पैसे सस्ता! यहां देखें नए रेट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR