• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 70 लाख की गांजा समेत 4 गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news today बालोद पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में खपाने वाले तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस की कार्रवाई में तस्करी की एक के बाद एक तीन कड़ियां सामने आईं. अरकार गांव में एक आरोपी से गांजा बरामदगी के बाद पूछताछ में सप्लायरों का खुलासा हुआ. इसके बाद खप्परवाड़ा गांव में दबिश देकर दो सगे भाइयों के घर से लोहे की पेटी और दीवान में छिपाकर रखे गए गांजे के 134 पैकेट बरामद किए गए.

 

READ ALSO

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, बच्ची खरीदने वाले 7 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

 

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 138.551 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. जब्त गांजे और तस्करी में इस्तेमाल वाहनों सहित संपत्ति की कुल कीमत 85 लाख 72 हजार 550 रुपये आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और डीएसपी विनय साहू के मार्गदर्शन में एएनटीएफ टीम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.

 

ये भी पढ़ेंDiljit Dosanjh Aura India Tour: दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में बच्चों और मेट्रो का भी जिक्र

 

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर की कार्रवाई

इसी दौरान 21 नवंबर को थाना सनौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरकार गांव निवासी भीषम सतनामी अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है. फिर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसके कब्जे से दो पैकेट और पुड़िया में रखा 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद किया. गिरफ्त में आए भीषम सतनामी से गांजे के स्रोत के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उससे गांव के ही कामता प्रसाद कोसरे से गांजा खरीदा.

 

 

इसके बाद पुलिस ने जांच कामता प्रसाद से पूछताछ की. पूछताछ नें खप्परवाड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल और कुलेश्वर पटेल के नाम सामने आए. दोनों सगे भाई बताए गए हैं, जो पिछले करीब एक साल से गांजे की सप्लाई कर रहे थे. कामता उनसे गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी मात्रा में बिक्री के लिए भीषम को उपलब्ध कराता था. पुलिस ने कामता के कब्जे से बिक्री की रकम 3 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया.

 

दोनों भाई एक बार में करीब 10 से 20 किलो गांजा खरीदते थे

कामता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने खप्परवाड़ा पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों भाइयों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने ओडिशा के बालीगुड़ा क्षेत्र से गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ लाने और यहां स्थानीय स्तर पर खपाने की बात बताई. पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई एक बार में करीब 10 से 20 किलो गांजा खरीदकर लाते थे और अपने घर में छिपाकर रखते थे.

 

पुलिस ने जब उनके घर की तलाशी ली तो लोहे की पेटी और दीवान के अंदर छिपाकर रखे गए 134 पैकेट मिले. इनमें कुल 136.56 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 68 लाख 27 हजार 800 रुपये आंकी गई है. गांजा तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वाहन सीजी 07 सीक्यू 1575, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस ने पूरे प्रकरण में कुल 138.551 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.

 

जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 69 लाख 27 हजार 550 रुपये

इसकी अनुमानित कीमत 69 लाख 27 हजार 550 रुपये है. इसके अलावा 15 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन, 1.07 लाख रुपये की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं. इस तरह कुल जब्त संपत्ति की कीमत 85 लाख 72 हजार 550 रुपये बताई गई है. प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत दर्ज अपराध में धारा 29 भी जोड़ी गई है.

 

Chhattisgarh news todayपुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंग सोरी सहित थाना सनौद की टीम और साइबर सेल बालोद के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, बच्ची खरीदने वाले 7 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

November 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विष्णु भैया की सरकार में किसानों का बढ़ा भरोसा, कृषक चन्द्रहास त्रिपाठी ने सहज धान खरीदी पर जताई खुशी

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा हुई पूरी, बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

November 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, कहीं आपका राज्य भी शामिल तो नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट

March 17, 2026
BSNL ने लॉन्च किया 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहत कुछ

BSNL का गजब का ऑफर, 150 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ रोज मिलेगा 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग

June 28, 2026
Jio यूजर्स की मौज! 5जी यूजर्स को फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड Gemini 3 का एक्सेस…

Jio यूजर्स की मौज! 5जी यूजर्स को फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड Gemini 3 का एक्सेस…

November 20, 2025
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी, आज एक लीटर तेल की क्या कीमत है, यहां देखें पूरी लिस्ट।

July 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 70 लाख की गांजा समेत 4 गिरफ्तार
  • Diljit Dosanjh Aura India Tour: दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में बच्चों और मेट्रो का भी जिक्र
  • Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
  • Motorola Edge 70: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR