• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, May 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
March 18, 2026
in छत्तीसगढ़
जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 18 मार्च 2026

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

READ ALSO

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितनी मिलेगी छूट

धान खरीदी में बड़ा घोटाला, तीन केंद्रों में 1.29 करोड़ का गबन, 10 कर्मचारियों पर FIR के आदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए। उन्होंने सीवरेज सफाई के संबध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। इसके अतर्गत केवल नगर निगम के माध्यम से अथवा पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही सीवरेज सफाई का कार्य करवाया जाए। साथ ही सफाई के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध तथा उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में राज्य अनुश्रवण समिति की छत्तीसगढ विधानसभा स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के दौरान ये निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कल राज्य के एक निजी बड़े हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित वर्ग को हर संभव सहायता दी जाए साथ ही घटना के जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना ना होने पाए।

इस मौके पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि जबरन हाथ से मैला उठाने का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर ऐक्ट में दंड का भी प्रावधान है, जिसमें एक वर्ष का कारावास अथवा पचास हजार तक जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता लाने हेतु उचित प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति के पुनर्गठन के बाद यह पहली बैठक है। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के परिपालन में गाईडलाइन अनुसार प्रदेश के समस्त जिलों में मैनुअल स्केवेंजर्स रिसर्वे करवाया गया है जिसमें सभी जिला कलेक्टर द्वारा मैनुअल स्केवेंजर्स मुक्त का प्रमाण पत्र दिया गया है जो कि प्रदेश के लिए बहुत ही सम्मान एवं गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि हाथ से मैला उठाने की प्रथा मानवीय मूल्यों एवं संविधान द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों के विपरीत है। समाज में हर व्यक्ति को पूरे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। उन्होंने मैन्युअल स्कैवेंजर्स प्रथा के उन्मूलन की दिशा में सराहनीय प्रयास हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी विभागों / संस्थानों के समन्वित प्रयास की भी सराहना की।

बैठक में वर्ष 2018 में आयोजित पूर्व बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर 2023 के आदेश के अनुसरण में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त मैनुअल स्कैवेजर्स के पुनसर्वेक्षण रिपोर्ट पर राज्य स्तरीय सर्वेक्षण समिति द्वारा चर्चा की गई एवं अनुमोदन किया गया।

बैठक में केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,  मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम,  अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसव राजू  सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितनी मिलेगी छूट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितनी मिलेगी छूट

May 7, 2026
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी
छत्तीसगढ़

धान खरीदी में बड़ा घोटाला, तीन केंद्रों में 1.29 करोड़ का गबन, 10 कर्मचारियों पर FIR के आदेश

May 6, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 42 IAS अफसरों के तबादले, इन 7 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें आदेश

May 6, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

May 6, 2026
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर

May 6, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें अचानक रद्द; जानिए पूरी वजह यहां।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर 15 अगस्त से 13 सितम्बर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर 15 अगस्त से 13 सितम्बर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 11, 2025
विद्या भारती संस्था का भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

विद्या भारती संस्था का भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 27, 2025
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ेगी या नहीं? सीएम साय ने इस पर किया बड़ा खुलासा!

February 2, 2026
सिद्धार्थ मल्होत्र-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ हुआ रिलीज, फिल्म ने जीता लोगों का दिल…

सिद्धार्थ मल्होत्र-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ हुआ रिलीज, फिल्म ने जीता लोगों का दिल…

August 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रायपुर में इस दिन से शुरू होगा IPL मैच, यहां देखें मैचों का शेड्यूल
  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितनी मिलेगी छूट
  • गर्मियों में आम पन्ना पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, कम होता है लू लगने का खतरा
  • मेष राशि वालों आज आप पर धन-धान्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जाने बाकि राशियों का राशिफल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR