• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

CM योगी के जीवन पर आधारित है ये फिल्म ..एक-एक सीन और डायलॉग करेगा आपको इंस्पायर, पढ़ें यहां रिव्यू

Amish Kumari by Amish Kumari
September 19, 2025
in मनोरंजन
CM योगी के जीवन पर आधारित है ये फिल्म ..एक-एक सीन और डायलॉग करेगा आपको इंस्पायर, पढ़ें यहां रिव्यू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बॉलीवुड के फिल्ममेकर रविंद्र गौतम जो ‘महारानी सीजन 2’ और ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ के लिए जाने जाते हैं। अब वह एक ऐसी बायोपिक लेकर आए हैं जो दिखावे के बजाय सच्चाई पर जोर देती है। ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ में अनंत जोशी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 19 सितंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ की यात्रा को दिखाया गया है जो 22 साल की उम्र में संन्यासी बनने से लेकर 26 साल की उम्र में सबसे युवा सांसद बने। रविंद्र ने इस फिल्म को शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ को इसके लिए प्रेरणास्रोत बताया। ये बायोपिक अजय सिंह बिष्ट की असाधारण जीवन-गाथा है। इस फिल्म में अनंत जोशी ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है।

 

READ ALSO

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

 

 

अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी की कहानी

 

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह हिमालय के एक शांत गांव से निकलकर योगी आदित्यनाथ बने जो एक संत, आध्यात्मिक नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग जीवनी पर आधारित यह फिल्म सिर्फ घटनाओं का वर्णन ही नहीं करती, बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति की आंतरिक यात्रा को भी दिखाती है, जिसने सांसारिक सुखों के बजाय भक्ति और देश सेवा को चुना। फिल्म की शुरुआत से ही दर्शक हिमालय की शांत प्राकृतिक सुंदरता में खो जाते हैं जो अजेय की यात्रा की आध्यात्मिक जड़ों को दर्शाती है। शुरुआती सीन्स उनके पालन-पोषण और उन मूल्यों को प्रभावी ढंग से पेश करती हैं, जिन्होंने उनके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को आकार दिया। ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ का हर सीन दर्शकों को एक ऐसे युवा लड़के से जोड़ते हैं, जिसका भविष्य असाधारण होने वाला था। अजय सिंह बिष्ट का जन्म हिमालय के एक गांव में हुआ था, लेकिन उनके अनुभवों ने उन्हें आध्यात्मिक की ओर खींच लिया और अंत में देश की सेवा के लिए वे राजनीति में कदम रखते हैं। कहानी के अंत में योगी आदित्यनाथ कहते हुए सुनाई दिए कि वह जब तक हैं देश आतंक साफ करते रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस

 

 

Ajey Reviewमुख्य भूमिका में अनंत विजय जोशी ने अजय का किरदार बखूबी निभाया है। उन्होंने अजय के युवावस्था और बाद में योगी आदित्यनाथ को एक महान नेता के रोल में बहुत ही अच्छे से स्क्रीन पर पेश किया है। योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ की भूमिका में परेश रावल ने कहानी में गंभीरता और मार्गदर्शन की भावना जोड़ा। अजय पर गहरा प्रभाव डालने वाले आध्यात्मिक गुरु के किरदार को उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है, जिससे कहानी को मजबूती मिली है। इसके अलावा, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पत्रकार का किरदार निभाकर फिल्म में जान डाल दी। सभी सहायक कलाकार भी उतने ही सराहनीय हैं।

 

 

 

निर्देशन

 

रविंद्र गौतम के निर्देशन में बनी ये फिल्म दशकों सीएम योगी के जीवन के हर पहलू से जोड़ी है। कहानी युवा अजय के शुरुआती दिनों से लेकर उनके राजनीतिक और आध्यात्मिक उदय तक सहजता से आगे बढ़ती है, जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है। रविंद्र की खासियत यह है कि उन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखा है, यह दिखाते हुए कि अजय के आध्यात्मिक विचारों ने कैसे उनके राजनीतिक फैसलों को प्रभावित किया।

 

 

 

 

सिनेमैटोग्राफी

 

स्क्रीनप्ले इतने अच्छे से लिखा है कि वास्तविक घटनाओं का एहसास किया जा सकता है, जिससे दर्शकों को गहन राजनीतिक दृश्यों के साथ-साथ जुड़ने का मौका मिलता है। हालांकि, फिल्म में कुछ जगहों पर जहां जरूरत थी, वहां सीन्स को गहराई से नहीं दिखाया गया। लेकिन, बेहतरीन अभिनय ने दिल जीत लिया। वहीं, सिनेमैटोग्राफी कई जगह अपना प्रभाव नहीं दिखा पाई। इसी वजह से आपको कुछ सीन्स बोरिंग भी लग सकते हैं।

 

 

 

संगीत और बैकग्राउंड स्कोर

 

फिल्म का विज़ुअल ट्रीटमेंट सराहनीय है। सिनेमैटोग्राफी हिमालय की तलहटी की शांति और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल को बखूबी दिखाती है। ये अलग-अलग सीन्स अजय के जीवन की द्वंद्व को दर्शाते हैं: संन्यासी जीवन की शांत शांति और राजनीति की चुनौतीपूर्ण दुनिया।

 

 

 

 

बैकग्राउंड स्कोर कहानी को और बेहतर बनाता है, भावनात्मक और आध्यात्मिक पलों को और भी प्रभावशाली बनाता है। पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों को आधुनिक संगीत के साथ मिलाकर योगी के जीवन को बड़े पर्दे पर पेश किया है।

 

 

 

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म

 

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ सिर्फ एक राजनीतिक जीवनी नहीं है, बल्कि यह भक्ति, नेतृत्व और व्यक्तिगत दृढ़ संकल्प की एक खोज है। बेहतरीन अभिनय, सावधानीपूर्वक निर्देशन और आकर्षक कहानी के साथ, यह फिल्म अजय सिंह बिष्ट की उल्लेखनीय यात्रा को दिखाती है। हालांकि, यह मुख्य रूप से राजनीति और आध्यात्मिकता में रुचि रखने वाले दर्शकों को पसंद आएगी। यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है, जिसे 5 में से 3 स्टार मिलना चाहिए।

 

 

 

Related Posts

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर
मनोरंजन

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

June 19, 2026
सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी
मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

June 18, 2026
आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री
मनोरंजन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

June 17, 2026
छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
मनोरंजन

छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

June 15, 2026
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज

June 13, 2026
‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल
मनोरंजन

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

June 12, 2026
Next Post
Adani group के शेयरों ने 13% तक की लगाई छलांग; इन वजहों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

Adani group के शेयरों ने 13% तक की लगाई छलांग; इन वजहों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

करोड़ो यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, इस दिन से WhatsApp पर बैन हो जाएगा ChatGPT सर्विस

करोड़ो यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, इस दिन से WhatsApp पर बैन हो जाएगा ChatGPT सर्विस

November 8, 2025
कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026
एंबुलेंस का हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत…

एंबुलेंस का हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत…

November 18, 2025
चुनाव आयोग की बड़ी सख्ती, पश्चिम बंगाल में एक और अधिकारी पर गिरी कार्रवाई की गाज

चुनाव आयोग की बड़ी सख्ती, पश्चिम बंगाल में एक और अधिकारी पर गिरी कार्रवाई की गाज

January 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • लोन लेने वालों को झटका: इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर
  • अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में हजारों लोगों संग PM मोदी ने किया योग, बोले- 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें
  • इस हफ्ते खुलेगा अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR