• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कलेक्टर ने जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पेंशन से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए

Amish Kumari by Amish Kumari
January 19, 2026
in रायगढ़
कलेक्टर ने जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पेंशन से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी मांगों, समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन आयोजित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों से इसे गंभीरता से लेते हुए आमजनों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी (प.) के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करचहा डीपा मोहल्ला स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 15/1.17 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है और उस भूमि की बिक्री भी की जा रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

READ ALSO

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

इसी तरह विकासखंड तमनार के ग्राम पंचायत छिंदभौना के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला छिंदभौना में प्रधान पाठक की लगातार अनुपस्थिति और शिक्षकों की कमी को लेकर आवेदन दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रधान पाठक करीब डेढ़ वर्ष से अनुपस्थित हैं और विद्यालय में एकल शिक्षक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र शिक्षक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ग्राम रेगड़ा निवासी महेंद्र साव ने गांव में शीघ्र पेयजल व्यवस्था कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। विकासखंड पुसौर के ग्राम बाघाडोली निवासी 68 वर्षीय सीताराम देहरी ने वृद्धा पेंशन स्वीकृति के लिए आवेदन दिया। ग्राम पंचायत सिंहा के सरपंच प्रदीप गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के भवन की मरम्मत कराने की मांग रखी। वहीं ग्राम पंचायत कुलबा की सरपंच डोलकुमारी धनुर्जय पटेल ने ग्राम कुलबा स्थित माइनर नहर के किनारे मिट्टी सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी और किसानों को खाद, बीज व कृषि उपकरणों के परिवहन में आसानी मिलेगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगुरसियां के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में अहाता निर्माण के लिए आवेदन दिया। इसके साथ ही जनदर्शन में आए अन्य नागरिकों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आम नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
Next Post
पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राजनांदगांव जिले में अब तक 3744.1 मिमी वर्षा दर्ज

July 29, 2025
चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी

चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी

January 7, 2026
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा

February 17, 2026

Chhatisgarh Samachar : सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

September 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR