• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

Amish Kumari by Amish Kumari
January 19, 2026
in रायगढ़
पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 19 जनवरी। आज 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रमुख उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए वर्ष 2026 के लिए जिले की पुलिसिंग को लेकर अपनी स्पष्ट कार्ययोजना अधिकारियों के समक्ष रखी।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न श्रेणियों के अपराधों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने शरीर एवं संपत्ति संबंधी अपराध, चाकूबाजी, महिला अपराध और साइबर अपराधों में बीते वर्ष की तुलना में हुई वृद्धि तथा इसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की। संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए मुखबिर तंत्र को और सशक्त बनाने, थाना क्षेत्रों में निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित निगरानी करने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

महिला अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संवेदनशीलता के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हरसंभव प्रयास किए जाएं। समीक्षा में पाया गया कि पूंजीपथरा, जूटमिल और खरसिया क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है, जबकि पुसौर, भूपदेवपुर और छाल थाना क्षेत्रों में इनमें कमी आई है। इस पर जिला नोडल अधिकारी डीएसपी ट्रैफिक एवं संबंधित थाना प्रभारियों को पिछले तीन वर्षों के आई-रैड (IRad) डाटा का विश्लेषण कर दुर्घटनाजन्य स्थलों की पुनः रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

अनुविभागवार आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी और जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी/डीएसपी को अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके पश्चात लंबित चालान, मर्ग प्रकरण तथा गंभीर मामलों की केस डायरी की क्रमवार समीक्षा की गई और राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने विजुअल पुलिसिंग को और मजबूत करने पर बल देते हुए प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की निरंतर मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने बताया कि जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनसंवाद कार्यक्रम और विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से पुलिस आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रही है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान समय पर किया जा रहा है। महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आम जनता की सक्रिय भागीदारी से अपराधों की सूचना समय पर मिल रही है, जिससे पुलिस की कार्रवाई और अधिक प्रभावी हो रही है। सामुदायिक पुलिसिंग यह संदेश देती है कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर सुशांतो बनर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
Next Post
तमनार और कापू में शुरू होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र, जिले में मोबाइल सोनोग्राफी सेवा शुरू करने की बनेगी कार्ययोजना, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी बोले—आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता

तमनार और कापू में शुरू होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र, जिले में मोबाइल सोनोग्राफी सेवा शुरू करने की बनेगी कार्ययोजना, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी बोले—आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

August 29, 2026
सोना की तस्करी का बड़ा खुलासा; रायपुर में ट्रेन में पकड़ाया 2 करोड़ का सोना, दो युवक विदेशी सोना की कर रहे थे तस्करी

सोना की तस्करी का बड़ा खुलासा; रायपुर में ट्रेन में पकड़ाया 2 करोड़ का सोना, दो युवक विदेशी सोना की कर रहे थे तस्करी

August 13, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.35 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.35 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर

July 18, 2026
मुख्यमंत्री ने असम राइफल्स पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने असम राइफल्स पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

September 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत
  • CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे
  • Raigarh News : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR