• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

6 हफ्ते में क्रिप्टो मार्केट लहूलुहान, 100 लाख करोड़ स्वाह…

Amish Kumari by Amish Kumari
November 20, 2025
in अन्य
6 हफ्ते में क्रिप्टो मार्केट लहूलुहान, 100 लाख करोड़ स्वाह…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पिछले छह हफ्तों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में ऐसी सुनामी आई है कि बड़े-बड़े निवेशक भी सकते में आ गए हैं। कभी बेहतरीन रिटर्न का वादा करने वाली यह डिजिटल करेंसी अब भारी नुकसान की वजह बन रही है। क्रिप्टो मार्केट की ऐसी पिटाई पहले कभी-कभार ही देखने को मिलती है और इस बार इसका पैमाना इतना बड़ा है कि दुनिया भर के निवेशकों की नींद उड़ गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह गिरावट केवल छोटे टोकन्स में नहीं, बल्कि बिटकॉइन और इथेरियम जैसे दिग्गजों में भी देखने को मिली है।

 

READ ALSO

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

 

कॉइनमार्केटकैप के मुताबिक, 7 अक्टूबर को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 4.28 ट्रिलियन डॉलर पर था। वहीं बुधवार शाम 6 बजे यह घटकर 3.13 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यानी महज छह हफ्तों में 1.15 ट्रिलियन डॉलर, यानी करीब 100 लाख करोड़ रुपये बाजार से ऐसे गायब हुए जैसे हवा में उड़ गए हों। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इतनी बड़ी गिरावट क्रिप्टो मार्केट के इतिहास के सबसे बुरे चरणों में से एक मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

बिटकॉइन में 27% की गिरावट

 

दुनिया की सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन भी इस तबाही से बच नहीं पाई। करीब छह हफ्ते पहले यह 1,26,000 डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर थी। फिलहाल यह लगभग 91,400 डॉलर पर कारोबार कर रही है, यानी लगभग 27% की गिरावट। मंगलवार को तो बिटकॉइन 90,000 डॉलर के नीचे फिसल गई, जो पिछले सात महीनों में पहली बार था। इससे 2025 में अब तक मिली इसकी पूरी बढ़त साफ हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

इथेरियम, सोलाना, डॉगकॉइन भी धड़ाम

केवल बिटकॉइन ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख कॉइन्स ने भी निवेशकों को जोरदार झटका दिया है। पिछले सात दिनों में इथेरियम 13%, सोलाना 13%, रिपल (XRP) 12%, डॉगकॉइन 10% और शिबा इनू 12% गिरा। यानी लगभग पूरा मार्केट लाल निशान में डूबा नजर आ रहा है।

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

 

मार्केट एक्सपर्ट्स इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण बता रहे हैं, जिसमें

 

 

 

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होना

ETF से भारी मात्रा में पैसा निकलना

 

लिवरेज (लोन लेकर निवेश) का लिक्विडेशन होना

 

बड़े निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली

 

ट्रेडर्स का रिस्क से बचने की ओर झुकाव

 

तेजी से गिरावट का असर ऐसा रहा कि बिटकॉइन फ्यूचर्स की कीमतें स्पॉट प्राइस से नीचे आ गईं, जो कि मार्केट में बढ़ते डर और अस्थिरता का स्पष्ट संकेत है।

 

 

 

आगे क्या?

 

क्रिप्टो एक्सपर्ट्स इस समय दो खेमों में बंटे हुए हैं। कुछ इसे क्रिप्टो विंटर की वापसी बता रहे हैं, जबकि कुछ मानते हैं कि इतने बड़े करेक्शन के बाद मार्केट में एक मजबूत उछाल देखने को मिल सकता है।

Related Posts

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे
अन्य

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

August 7, 2026
7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 6, 2026
सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस
अन्य

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

August 6, 2026
चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
अन्य

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

August 5, 2026
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अन्य

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

August 4, 2026
गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे
अन्य

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे

August 3, 2026
Next Post
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, रामकृपाल यादव समेत 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ

नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, रामकृपाल यादव समेत 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं से 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं से 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर

July 29, 2025
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

June 2, 2026
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

हरित विकास और आर्थिक समृद्धि का छत्तीसगढ़ मॉडल

October 23, 2025
छत्तीसगढ़ में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल

October 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
  • विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
  • विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR