• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की दी जानकारी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 31, 2025
in रायगढ़
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की दी जानकारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित हुई। मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रियंका वर्मा ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रम के तहत 3 नवम्बर तक मुद्रण/प्रशिक्षण कार्य, 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन, 9 दिसम्बर को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन, 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज की जाएगी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

READ ALSO

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में नवीन मतदान केन्द्र बनने के पश्चात जिले में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1153 है। जिसमें 15-लैलूंगा में 293, 16-रायगढ़ में 262, 18-खरसिया में 299 एवं 19-धरमजयगढ़ में 299 मतदान केन्द्र शामिल है। उपरोक्त में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ सरिया तहसील के 64 मतदान केन्द्र शामिल नहीं है। सरिया तहसील में पूर्व में 59 मतदान केन्द थे, 05 नवीन मतदान केन्द्र बनने के पश्चात 64 मतदान केन्द्र है।

रायगढ़ जिले में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 865715 है। जिसमें पुरूष-426897, महिला-438793 एवं तृतीय लिंग की संख्या 25 है। विधानसभावार पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 15-लैलूंगा में कुल मतदाता 209961 है, जिसमें पुरूष-103644, महिला-106315 एवं तृतीय लिंग-2 है। इसी तरह 16-रायगढ़ में कुल मतदाता 218145 है, जिसमें पुरूष-108354, महिला-109775 एवं तृतीय लिंग-16 है। 18-खरसिया में कुल मतदाता 220029 है, जिसमें पुरूष-109278, महिला-110747 एवं तृतीय लिंग-4 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में कुल मतदाता 217580 है, जिसमें पुरूष-105621, महिला-111956 एवं तृतीय लिंग-3 है।

रायगढ़ जिले में आयुवार मतदाताओं की कुल संख्या 865715 है। जिसमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 25753 मतदाता है। इसी तरह 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग में 210557, 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग में 261183, 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग में 175135, 50 से 59 वर्ष आयु वर्ग में 130034, 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग में 72593, 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग में 31493, 80 से 89 वर्ष आयु वर्ग में 6850, 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग में 1048 एवं 100 प्लस आयु वर्ग में 23 मतदाता संख्या है। उपरोक्त में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ सरिया तहसील के कुल 48954 मतदाता शामिल नहीं है।

रायगढ़ जिले में मतदाता सत्यापन कार्य हेतु मतदान केन्द्रों में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर उपस्थित रहेंगे। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म भराया जाना है। वर्तमान में मतदाताओं की सुविधा हेतु कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। जिसका हेल्पलाईन नंबर 1950 है। आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की सुविधा हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क एवं आईटी डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 19 में बनाया गया है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केन्द्र में बीएलओ के सहयोग हेतु वॉलिटियर्स की नियुक्ति ईआरओ द्वारा की गई है। वालिटियर्स अपने बूथ लेवल अधिकारी को एन्यूमरेशन फार्म के विवरण एवं मतदाताओं की पहचान एवं शेष बचे हुए एन्यूमरेशन फार्म को वापस प्राप्त करने में सहयोग करेंगे। वॉलिटियर्स किसान मित्र, हेल्थ वर्कर (मितानिन), पंचायत सचिव, एनसीसी, एनएसएस, आजीविका दीदी इत्यादि को बनाया गया है।

इस अवसर पर श्री पवन शर्मा, श्री ललित यादव, श्री गोपाल बापोड़िया, श्री इंनोसेंट कुजूर, श्री प्रिंकल दास, श्री मनीष पाण्डेय एवं श्री समय लाल यादव उपस्थित रहे।

Related Posts

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

March 20, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा

March 20, 2026
रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया

March 19, 2026
Next Post
रेलवे ने जारी किया अलर्ट, 1-2 नवंबर को IRCTC ऐप और वेबसाइट रहेगा बंद..

यात्री कृपया ध्यान दें! नवंबर से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, इन शहरों को मिलेगा लाभ, देखें रूट-शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में थाई कार्गो शिप पर हमला, जहाज में लगी आग; 20 क्रू मेंबर सुरक्षित, 3 अब भी लापता

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में थाई कार्गो शिप पर हमला, जहाज में लगी आग; 20 क्रू मेंबर सुरक्षित, 3 अब भी लापता

March 11, 2026
छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर

February 10, 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

November 1, 2025
कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, कचरा बीनने वाले 5 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे

कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, कचरा बीनने वाले 5 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे

February 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
  • किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
  • मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • “1 अप्रैल से बदलेंगे PAN कार्ड बनवाने के नियम, अब आधार के साथ DOB और दस्तावेज भी जरूरी”
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR