Devbhog Milk Price छत्तीसगढ़ में महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब देवभोग दूध भी महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं। अब एक लीटर का पैकेट 59 रुपए की जगह 61 रुपए में मिलेगा। वहीं आधा लीटर पैकेट की कीमत 31 रुपए तय की गई है। दूध के दाम बढ़ने से रोजाना खरीदारी करने वाले परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है। आम उपभोक्ताओं को अब दूध पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा।
एक लीटर दूध के लिए अब देने होंगे 61 रुपए
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ की ओर से देवभोग दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पहले एक लीटर दूध का पैकेट 59 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए उपभोक्ताओं को 61 रुपए चुकाने होंगे। यानी प्रति लीटर दूध की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
आधा लीटर दूध का पैकेट 31 रुपए में मिलेगा
नई दरों के अनुसार आधा लीटर देवभोग दूध के पैकेट की कीमत 31 रुपए कर दी गई है। दूध की नई कीमतें 14 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। ऐसे में अब देवभोग दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
अमूल के बाद देवभोग ने भी बढ़ाए दाम
Devbhog Milk Priceदेश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद अब देवभोग ने भी कीमतों में इजाफा कर दिया है। पहले से महंगाई का सामना कर रहे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर इसका असर पड़ सकता है। खासकर रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों को अब हर महीने पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।















