• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ओपीडी टाइमिंग पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें डॉक्टर्स: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 22, 2025
in रायगढ़
ओपीडी टाइमिंग पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें डॉक्टर्स: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 22 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि कई बार शिकायतें मिलती हैं कि ओपीडी टाइमिंग में डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। जिला अस्पताल से लेकर समस्त शासकीय अस्पताल में सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया जाए कि ओपीडी के लिए जो टाइमिंग निर्धारित की गई है उस समय अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहें। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज के प्रगति की समीक्षा की।

READ ALSO

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि ट्रांसफार्मर के बॉक्स खुले हुए न रहे। इसके लिए शहर में एक निरीक्षण अभियान चलाकर ऐसे सभी बॉक्स बंद किया जाए। उन्होंने फील्ड पर काम कर रहे विद्युतकर्मियों को भी मरम्मत के पश्चात सतर्कता बरतते हुए बॉक्स को अनिवार्य रूप से बंद करने के निर्देश दिए। शहर के बीच से होकर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ट्रैफिक डीएसपी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने जिले की सीमा पर चेक पोस्ट बेरियर स्थापित करने तथा विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने आवेदनों के लंबित होने के कारणों की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। उन्होंने लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान होना चाहिए। फार्मर रजिस्ट्री और डीसीएस सर्वे की प्रगति धीमे होने पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने तहसीलदारों से कहा कि अपने क्षेत्र में लंबित प्रकरणों का अपडेशन जल्द करवाएं। किसानों के लिए यह प्राथमिकता का कार्य है, इसे पूरी गंभीरता से जल्द पूर्ण किया जाए। हॉस्टल में पढ़ रहे दूसरे जिलों के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के लिए अन्य जिलों में पत्राचार कर वहां उनके जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*डेंगू से बचाव के लिए चलाएं विशेष अभियान*

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने रायगढ़ नगर निगम के साथ जिले के सभी नगरीय निकायों में डेंगू के साथ जल और मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले सालों के प्रभावित इलाकों में विशेष रूप से दवा का छिड़काव, संभावित प्रभावित क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में वहां के निवासियों और शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में इन सभी अभियानों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

*निर्माण कार्यों में लाएं तेजी*

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सभी सीईओ जनपदों से उनके विकासखंड में विभिन्न मदों से चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी सीईओ जनपद से कहा कि सभी कार्य जल्द पूर्ण करने हैं, इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से निर्माण कार्यों की फील्ड मॉनिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित भवनों के निर्माण की प्रगति के बारे में निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी से जानकारी ली गई। जिन प्रोजेक्ट्स में भूमि का आबंटन पूर्ण हो चुका है उसे तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश उन्होंने दिए।

Related Posts

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

August 7, 2026
रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
Next Post
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने दंतेवाड़ा से की पंजीयन की शुरूआत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा से की पंजीयन की शुरूआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

UPSC रिजल्ट में एक ही नाम की दो दावेदार! रैंक 301 को लेकर हुआ कन्फ्यूजन, PIB ने किया खुलासा

UPSC रिजल्ट में एक ही नाम की दो दावेदार! रैंक 301 को लेकर हुआ कन्फ्यूजन, PIB ने किया खुलासा

March 9, 2026
ऑयल पाम की खेती से किसानों के जीवन में आएगी खुशहालीः प्रभारी मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल

ऑयल पाम की खेती से किसानों के जीवन में आएगी खुशहालीः प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

August 8, 2025
Asia Cup में भारत-पाकिस्तान का मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए मैच होगा या नहीं?

Asia Cup में भारत-पाकिस्तान का मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए मैच होगा या नहीं?

September 11, 2025
मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक

July 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • LPG सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, 16 अगस्त से 1000 रुपये वाला सिलेंडर मिलेगा 2900 में, जानें क्या करना होगा?
  • आम आदमी को बड़ा झटका; 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ के कई जिलो में तेज बारिश के आसार
  • सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी मान-सम्मान, पढ़े 9 अगस्त का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR