• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

भारत तक पहुंचा इथियोपिया ज्वालामुखी की राख, कई उड़ानें रद्द.. इंडिगो की फ्लाइट ने बदला रास्‍ता

Amish Kumari by Amish Kumari
November 25, 2025
in देश
भारत तक पहुंचा इथियोपिया ज्वालामुखी की राख, कई उड़ानें रद्द.. इंडिगो की फ्लाइट ने बदला रास्‍ता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अफ्रीकी देश इथियोपिया के उत्तरी हिस्से में हजारों सालों से निष्क्रिय ज्वालामुखी हेली गुब्बी फट गया है। इस विस्फोट के कारण बड़े स्तर पर राख का गुबार फैल रहा है। अब जानकारी सामने आई है कि ज्वालामुखी से निकला राख का गुबार भारत की ओर भी बढ़ रहा है। IndiaMetSky वेदर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इथियोपिया के हेयली गुब्बी ज्वालामुखी से राख का एक बादल आज शाम पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा और कई उत्तरी राज्यों में बढ़ेगा।

इथियोपिया में हेयली गुबिन ज्वालामुखी के फटने से हवाई यात्रा पर असर पड़ने की संभावना है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी की है और इथियोपिया के हेयली गुबिन विस्फोट के बाद ज्वालामुखी की राख से प्रभावित ऊंचाई और क्षेत्रों से बचने के लिए कहा है। एयरपोर्ट्स को को कंटेमिनेशन के लिए रनवे का निरीक्षण करने और जरूरत पड़ने पर परिचालन निलंबित करने को कहा गया है।

READ ALSO

भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ‘Cocktail 2’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

कई उड़ानें रद्द और डायवर्ट

अकासा एयर और इंडिगो ने पुष्टि की कि उनकी कई उड़ानें रद्द या डायवर्ट करनी पड़ीं। DGCA ने शाम को एडवाइजरी जारी की, जब राख का गुबार मस्कट फ्लाइट इनफॉर्मेशन रीजन (FIR) और आसपास के क्षेत्रों में देखा गया। भारत में यह राख राजस्थान के ऊपर से शाम 6:30 बजे दाखिल हुई और 100–120 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ी। एडवाइजरी में DGCA ने एयरलाइंस को प्रभावित ऊंचाई और क्षेत्रों से बचने और ‘ऑपरेशंस मैनुअल – वॉल्कैनिक ऐश’ के अनुसार सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। किसी भी संभावित खतरे—जैसे इंजन की गड़बड़ी, केबिन में धुआं या गंध—की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने को कहा गया।

इन राज्यों नें घुसेगा राख का गुबार

IndiaMetSky वेदर ने बताया है कि राख के बादल आज शाम को पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में एंट्री करेगा और इसके कई उत्तरी राज्यों में ट्रांसफर होने की उम्मीद है। IndiaMetSky ने बताया है- “राख का बादल गुजरात (पश्चिम की ओर) में प्रवेश करने वाला है और रात 10 बजे तक राजस्थान, उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ेगा, और बाद में यह हिमालय और अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।”

गहरा और धुंधला दिख सकता है आसमान

जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद वायुमंडल में फैला राख का गुबार 100-120 किमी/घंटा की गति से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। यह 15,000-25,000 फीट से लेकर 45,000 फीट तक की ऊंचाई पर आगे बढ़ रहा है और इसमें ज्वालामुखी की राख, सल्फर डाइऑक्साइड और कांच और चट्टान के छोटे कण मौजूद हैं। ये भी चेतावनी दी गई है कि राख के कारण आसमान सामान्य से ज्यादा गहरा और धुंधला दिखाई दे सकता है।

इथियोपिया में हेयली गुबिन ज्वालामुखी के फटने से हवाई यात्रा पर असर पड़ने की संभावना है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी की है और इथियोपिया के हेयली गुबिन विस्फोट के बाद ज्वालामुखी की राख से प्रभावित ऊंचाई और क्षेत्रों से बचने के लिए कहा है। एयरपोर्ट्स को को कंटेमिनेशन के लिए रनवे का निरीक्षण करने और जरूरत पड़ने पर परिचालन निलंबित करने को कहा गया है।

कई उड़ानें रद्द और डायवर्ट

अकासा एयर और इंडिगो ने पुष्टि की कि उनकी कई उड़ानें रद्द या डायवर्ट करनी पड़ीं। DGCA ने शाम को एडवाइजरी जारी की, जब राख का गुबार मस्कट फ्लाइट इनफॉर्मेशन रीजन (FIR) और आसपास के क्षेत्रों में देखा गया। भारत में यह राख राजस्थान के ऊपर से शाम 6:30 बजे दाखिल हुई और 100–120 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ी। एडवाइजरी में DGCA ने एयरलाइंस को प्रभावित ऊंचाई और क्षेत्रों से बचने और ‘ऑपरेशंस मैनुअल – वॉल्कैनिक ऐश’ के अनुसार सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। किसी भी संभावित खतरे—जैसे इंजन की गड़बड़ी, केबिन में धुआं या गंध—की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने को कहा गया।

जमीन पर असर बेहद कम

IMD ने कहा कि सोमवार शाम को इसका प्रभाव गुजरात और राजस्थान में दिखा और रात देर तक दिल्ली-एनसीआर में प्रभाव की आशंका थी। यह ऊपरी स्तरों में है, इसलिए सतह पर बड़ा असर नहीं होगा। आसमान धुंधला या बादलों जैसा दिखाई दे सकता है। उन्होंने न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि की आशंका भी जताई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राख, सल्फर डाइऑक्साइड और सूक्ष्म कांच/चट्टान कणों से बना यह गुबार आकाश को अंधकारमय बनाता है और हवाई यातायात प्रभावित करता है। हालांकि, क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता पर इसका अस्थायी असर संभव है। इथियोपिया की राख, पंजाब की पराली और उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाला प्रदूषण हजारों किलोमीटर तक जा सकता है।

फ्लाइट संचालन पर भारी असर

राख का गुबार लाल सागर से होकर मध्य-पूर्व की ओर बढ़ रहा था, जिसके कारण दोपहर से ही उड़ानों में बाधाएं शुरू हो गई थीं। इंडिगो को छह उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अकासा एयर ने 24 और 25 नवंबर 2025 के लिए जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी की उड़ानें रद्द कर दीं। इंडिगो ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विदेशी एयरलाइंस की कई उड़ानें पाकिस्तानी हवाई मार्ग से डायवर्ट की जा रही हैं। भारत के लिए यह मार्ग बंद होने के कारण भारतीय एयरलाइंस पर ज्यादा असर पड़ा है।

बदतर हो सकती है स्थिति

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि राख मंगलवार तक दिल्ली और जयपुर के ऊपर स्थिर हो गई तो भारतीय एविएशन पर इसका प्रभाव गंभीर हो सकता है। DGCA ने सभी एयरलाइंस को वॉल्कैनिक ऐश एडवाइजरी, NOTAMs और मौसम संबंधी डेटा की सतत निगरानी का निर्देश दिया है। एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को रनवे और टैक्सीवे की जांच और आवश्यकता पड़ने पर संचालन रोकने के लिए निर्देशित किया गया। DGCA ने कहा कि राख के बादल की हर गतिविधि पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और सभी ऑपरेशनल विभागों को सख्ती से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

Related Posts

भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
देश

भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

June 2, 2026
शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ‘Cocktail 2’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
देश

शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ‘Cocktail 2’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

June 2, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
देश

रोजगार का सुनहरा अवसर; रायपुर में 5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी

June 2, 2026
वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
देश

वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

June 2, 2026
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड स्तर से ₹28,000 सस्ता; चांदी भी गिरावट के साथ कमजोर हुई, जानें आज का नया रेट
देश

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, एक झटके में ₹2950 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का ताजा रेट

June 2, 2026
इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
देश

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

May 21, 2026
Next Post
रायपुर बना हाई-सिक्योरिटी जोन DGP-IG कॉन्फ्रेंस में PM मोदी शामिल होंगे, SPG ने संभालेगी आज से रायपुर का कमान

रायपुर बना हाई-सिक्योरिटी जोन DGP-IG कॉन्फ्रेंस में PM मोदी शामिल होंगे, SPG ने संभालेगी आज से रायपुर का कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026

March 10, 2026
OTT पर आई सनकी साइंटिस्ट की फिल्म ‘फ्रैंकेंस्टाइन’, अविष्कार ने बदल दी उसकी जिंदगी, स्क्रीन पर दिमाग उड़ाने वाली कहानी

OTT पर आई सनकी साइंटिस्ट की फिल्म ‘फ्रैंकेंस्टाइन’, अविष्कार ने बदल दी उसकी जिंदगी, स्क्रीन पर दिमाग उड़ाने वाली कहानी

March 8, 2026
एयर इंडिया में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल,टाटा  हैं समूह नए चेहरों की तलाश में

एयर इंडिया में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल,टाटा हैं समूह नए चेहरों की तलाश में

January 5, 2026
साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया, टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया, टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार

November 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…
  • भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
  • चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR