• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर

Amish Kumari by Amish Kumari
May 14, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*14 मई, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़ आरोपियों पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश, गिरफ्तारी और तकनीकी जांच से बढ़े खौफ के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का मुख्य *आरोपी पिंटू हलवाई पिता कन्हैया लाल हलवाई उम्र 43 साल निवासी चांदमारी रायगढ़* आज स्वयं पुलिस कार्यालय पहुंचा और गिरफ्तारी से बचने के बजाय रायगढ़ पुलिस के समक्ष सरेंडर करना उचित समझा।

READ ALSO

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पिंटू हलवाई ने एसएसपी के समक्ष अपराध से तौबा करते हुए मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू करने की इच्छा जताई। आरोपी ने स्वीकार किया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और उसके नेटवर्क से जुड़े साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह भयवश रायगढ़ छोड़कर उत्तराखंड भाग गया था। गिरफ्तारी के डर से उसने अपना मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिया था, लेकिन रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण आखिरकार उसने स्वयं सामने आकर आत्मसमर्पण किया।

एसएसपी ने आरोपी को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा किसी भी प्रकार के सट्टा, जुआ या अवैध कारोबार में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ जिला बदर जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया।

थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 237/2026 एवं 238/2026, धारा 4, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी, भतीजे और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहा था। व्हाट्सऐप कॉलिंग के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था और यूपीआई के माध्यम से रकम का लेन-देन किया जाता था। आरोपी से नकदी 2000 रूपये की जप्ती की गई है ।

विदित हो कि गत दिनों थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी के नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, सट्टा संचालन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, 2 लाख 69 हजार रुपये नकद तथा नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल बरामद की गई थी। इन सभी मामलों में पिंटू हलवाई मुख्य आरोपी के रूप में फरार था, जिसे आज कोतवाली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*:

*“ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के लिए सुधार का अवसर खुला है, लेकिन चेतावनी के बाद भी अपराध में लौटने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई और अधिक कठोर होगी।”*

Related Posts

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय
रायगढ़

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

August 13, 2026
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण
रायगढ़

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

August 13, 2026
300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
रायगढ़

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

August 13, 2026
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
रायगढ़

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

August 13, 2026
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल
रायगढ़

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

August 13, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
Next Post
महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची

महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

July 9, 2026
युद्ध का असर हवाई सफर पर, एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया; इतने तारीख से लगेगा अतिरिक्त ईंधन शुल्क

तकनीकी खराबी के चलते हवा में 7 घंटे बाद लौटी एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट AI-111

March 26, 2026
SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

June 2, 2026
राजनांदगांव जिला जेल में राखी के पावन त्योहार पर बहनों ने बांधी रक्षा डोर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजनांदगांव जिला जेल में राखी के पावन त्योहार पर बहनों ने बांधी रक्षा डोर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
  • भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता
  • HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं
  • Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR