• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

कितने दिनों तक पिएं अदरक पानी? वजन कम करने से जुड़े फायदे और नुकसान

Amish Kumari by Amish Kumari
January 17, 2026
in अन्य
कितने दिनों तक पिएं अदरक पानी? वजन कम करने से जुड़े फायदे और नुकसान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सर्दियों में अदरक का सीजन होता है। चाय से लेकर सब्जियों तक, अदरक मिलते ही स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। अदरक (Ginger) का इस्तेमाल मसाले के रूप में भी खूब किया जाता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और वजन घटाने में अदरक बेहद लाभकारी मानी जाती है। अदरक पानी पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। हालांकि, अदरक का पानी किस समय और कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए, यह जानना भी उतना ही जरूरी है।

READ ALSO

अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

अदरक का पानी  कैसे बनाएं?

अगर आप अदरक पानी पीना चाहते हैं, तो पहले इसे बनाने का सही तरीका जानना जरूरी है। इसके लिए ताजा अदरक लें और उसे पानी में उबाल लें। फिर पानी को छानकर हल्का गुनगुना ही पिएं। अदरक पानी पीने से शरीर में गर्माहट आती है और मेटाबॉलिज्म तेज रहता है। ज्यादा फायदा पाने के लिए इसे सुबह खाली पेट पीना बेहतर माना जाता है

अदरक पानी के फायदे

  • पाचन में सुधार- अदरक पानी से पेट की समस्या जैसे- गैस, कब्ज और अपच में राहत मिलती है।
  • वजन घटाने में मदद- अदरक से फैट बर्न होता है और आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • इम्युनिटी बढ़ाए- अदरक पानी की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से यह सर्दी-खांसी की  समस्या में राहत दिलाता है और इंफेक्शन को कम करता है।
  • सूजन और दर्द में राहत- अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर- अदरक पानी से आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

अदरक पानी कितने दिन पीना चाहिए?

अदरक पानी कितने दिनों तक पीना चाहिए, यह आपके शरीर और जरूरतों पर निर्भर करता है। आप किस उद्देश्य से इसे पीना चाहते हैं वह भी एक बड़ा कारक हो सकता है।

स्वस्थ रहने के लिए- अगर आप अदरक पानी को सामान्य स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से पीना चाहते हैं तो लगातार 15–20 दिन तक इसे पी सकते हैं। इसके बाद दुबारा शुरू करने से पहले कुछ दिन का ब्रेक लेना बहुत जरूरी है।

वजन घटाने के लिए- वजन घटाने के लिए आप लगातार 21–30 दिन तक अदरक पानी पी सकते हैं। इसे दोबारा शुरू करने के लिए कुछ दिन का ब्रेक लें।

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए- अगर आप रोजाना एक सीमित मात्रा में अदरक पानी का सेवन करते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

पाचन समस्या या सर्दी-खांसी में- अदरक पानी से पाचन तंत्र में सुधार होता है और पेट की अन्य समस्या में भी राहत मिलती है। इसकी गर्माहट सर्दी-जुकाम को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप लगातार 7–10 दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेद में बताया गया है कि किसी भी चीज से ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने के लिए उसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी चीज की अधिक मात्रा हॉर्मोन्स को असंतुलित कर सकता है, इसलिए बीच-बीच में गैप रखना चाहिए।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए अदरक का पानी?

गर्भवती महिलाओं या जिनके पेट में समस्या हो उन्हें अदरक पानी का सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए। इसकी अधिक मात्रा पेट में जलन, गैस या कब्ज का कारण बन सकता है। आप चाहें तो विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका सेवन शुरू करें।

Related Posts

अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे
अन्य

अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे

March 24, 2026
जया एकादशी का व्रत 28 या 29 जनवरी को? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय
अन्य

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

March 23, 2026
सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ
अन्य

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

March 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
अन्य

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?

March 22, 2026
रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित  स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अन्य

रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

March 22, 2026
WhatsApp का नया फीचर रोलआउट, इमोजी टाइप करते ही मिलेंगे स्टीकर सजेशन
अन्य

WhatsApp ला रहा नया प्राइवेसी फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में गायब होंगे सीक्रेट मैसेज

March 22, 2026
Next Post
“इन चार पड़ोसी देशों के पासपोर्ट हैं सबसे कमजोर,देखें ताजा रैंकिंग

“इन चार पड़ोसी देशों के पासपोर्ट हैं सबसे कमजोर,देखें ताजा रैंकिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले के 101 अमृत सरोवरों पर होगा विशेष कार्यक्रम

वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने हेतु परिवहन विभाग ने जारी किया शेड्यूल

August 11, 2025
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों का विस्तार – रायपुर जिले के आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों का विस्तार – रायपुर जिले के आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय

October 5, 2025
साय कैबिनेट की बैठक 19 अगस्त को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

साय कैबिनेट की बैठक 19 अगस्त को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

August 17, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, किचन कैबिनेट पर 50 और ट्रकों पर 30% टैरिफ…

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, किचन कैबिनेट पर 50 और ट्रकों पर 30% टैरिफ…

September 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी
  • 1 अप्रैल 2026 से ITR फाइलिंग में बड़ा बदलाव, नए फॉर्म और पूरी तरह बदली प्रक्रिया
  • टूटे चावल पर सरकार का बड़ा फैसला: PDS में हिस्सेदारी घटेगी, एथेनॉल सेक्टर को मिलेगा 90 लाख टन अतिरिक्त अनाज
  • रेलवे के रिफंड नियमों में बदलाव: अब 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा पैसा, इस तारीख से लागू होंगे नए नियम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR