• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की साय सरकार की तारीफ, कांग्रेस सरकार के प्रयासों का भी किया जिक्र, मंत्री केदार कश्यप ने दी प्रतिक्रिया

Amish Kumari by Amish Kumari
October 18, 2025
in शिक्षा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की साय सरकार की तारीफ, कांग्रेस सरकार के प्रयासों का भी किया जिक्र, मंत्री केदार कश्यप ने दी प्रतिक्रिया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में 208 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों को बधाई दी है। नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर संतोष व्यक्त करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि राज्य सरकार नक्सलवाद से निपटने के लिए कांग्रेस की “विश्वास-विकास-सुरक्षा नीति” के साथ आगे बढ़ी।

READ ALSO

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

IBPS में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

भूपेश बघेल ने कहा, “मुझे आज खुशी है कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मिलकर राज्य सरकार पहले की तरह हमारी ‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’ की नीति को अपनाते हुए आगे बढ़ी है।” उन्होंने कहा, “आज बस्तर में नक्सलियों के बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण से हम सभी को संतुष्टि मिलती है कि यह राष्ट्रीय लड़ाई जल्द ही अपने अंत की ओर बढ़ेगी। हम सब मिलकर जीतेंगे। सरकार और सुरक्षा बलों को बधाई।”

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने 2018 के बाद इस मुद्दे को हल करने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने इस लड़ाई को एक साझा राष्ट्रीय चुनौती के रूप में लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग को भी स्वीकार किया। बता दें कि, भूपेश बघेल राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार के आलोचक रहे है।

अनिच्छुक थी पूर्व की भाजपा सरकार

उन्होंने कहा, “राज्य में भाजपा सरकार (2018 में कांग्रेस सरकार से पहले) जो डेढ़ दशक तक सत्ता में थी, माओवाद के खिलाफ लड़ाई में अनिच्छुक थी, यह बात खुद सुरक्षा सलाहकार केपीएस गिल साहब ने कही थी।” उन्होंने कहा, “2018 में हमारी सरकार सत्ता में आई, पहली बार नक्सल उन्मूलन नीति बनाई गई, बड़ी संख्या में कैंप खोले गए, सड़कें बनाई गई, स्कूलों की घंटियाँ बजाई गईं और हमने नक्सलियों के ठिकानों में घुसकर उन्हें चुनौती दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने इस लड़ाई में सहयोग प्रदान किया और हमने इसे एक साझा राष्ट्रीय चुनौती के रूप में लिया।”

मंत्री केदार कश्यप ने दी प्रतिक्रिया

तारीफ के लिए शुक्रिया भूपेश बघेल जी। बस यह स्पष्ट कर देते कि आपकी यह निजी राय है या कांग्रेस का यह अधिकृत बयान है? आपकी पार्टी के प्रवक्ता कल ही इसे एक ‘इवेंट’ मात्र कह रहे थे, फिर आपकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष असली-नकली नक्सली का प्रश्न पैदा कर हमेशा की तरह इस लड़ाई को कमजोर करने में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

वस्तुतः भारत की ऐसी सभी समस्याओं की जड़ में कांग्रेस की यह कुनीति रही है कि – चोर से कहो चोरी कर, गृहस्वामी से कहो जागते रह। यह खतरनाक स्थिति है। जिस झीरम का आप जिक्र कर रहे हैं, उसी दरभा घाटी मामले में राहुल गांधी बिलासपुर में नक्सलियों को क्लीन चिट देकर गए थे, आपकी अपनी ही पार्टी के नेता, झीरम हमले में बलिदान हुए महेंद्र कर्मा जी का भी अगर आप सबने साथ दे दिया होता, उनकी खिल्ली नहीं उड़ाये होते, उनके ‘सलवा जुडूम’ का विरोध नहीं किया होता, तो शायद यह लड़ाई इतनी लंबी नहीं होती और न ही सुरक्षा बलों का, बस्तर में बहन-भाइयों का, राजनीतिक कार्यकर्ताओं का इतना बलिदान होता।

जनजाति विरोधी और नक्सल समर्थक हरकत कांग्रेस की हाल में भी उजागर हुई थी, जब सलवा जुडूम विरोधी पूर्व जज को आपकी पार्टी ने उप राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बना दिया था।

देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर इस तरह सस्ती, हल्की और दोहरी राजनीति करने से कृपया बाज आइए। इससे किसी का भी भला नहीं होने वाला, कांग्रेस का भी नहीं। दोतरफा बयानबाजी कर जनता को इस तरह मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। वह सब जानती है। खुले मन से बस्तर में इस नए युग का स्वागत कीजिए बिना अगर-मगर किए। सबक भी लीजिये कि देश की आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के विषय पर गंदी राजनीति नहीं करेंगे

Related Posts

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
शिक्षा

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

August 7, 2026
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

IBPS में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 6, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित
शिक्षा

लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी

July 31, 2026
Next Post
छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

October 26, 2025
भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की लोगों की दर्दनाक मौत

August 25, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की

धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर सख़्त कार्रवाई जारी

January 16, 2026
एयरलाइंस ने किया पैसेंजर्स को अलर्ट, दिल्ली-पटना सहित इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट में हो सकती है देरी

एयरलाइंस ने किया पैसेंजर्स को अलर्ट, दिल्ली-पटना सहित इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट में हो सकती है देरी

December 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
  • विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
  • विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR