• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

Amish Kumari by Amish Kumari
July 6, 2026
in देश
सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई नरमी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। 6 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लगभग 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जेवर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

 

READ ALSO

IBPS PO के 6715 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत

कम बजट वाले आभूषणों के लिए लोकप्रिय 18 कैरेट सोने का रेट 1,10,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी का भाव 2,32,500 रुपये से लेकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर बना हुआ है। इनमें जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। इस वजह से आपके राज्य, शहर या ज्वेलर्स के पास आभूषण खरीदने के अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।

 

वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी और मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल मामूली बदलाव के साथ $71 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड लगभग $68.10 प्रति बैरल के आसपास है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव थोड़ा और कम हुआ है वहीं निवेशकों ने सराफा बाजार से मुनाफावसूली शुरू कर दी है।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर स्पॉट गोल्ड 4190.50 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है और स्पॉट सिल्वर 62.965 डॉलर प्रति औंस आसपास आ गए हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आने वाले बयानों और अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने अमेरिकी डॉलर इंडेक्स पर असर डाला है और सोने की कीमतों को भी प्रभावित किया है।

 

वर्तमान में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.00 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) में मजबूती आने से भारतीय रुपया (₹95.23 से ₹95.28) दबाव में है। रुपया डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। डॉलर की मजबूती के कारण भारतीय आयातकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जो घरेलू बाजार में कीमतों को बहुत ज्यादा गिरने नहीं दे रहा है।

 

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

 

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Related Posts

RBI ग्रेड-बी ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन कि लास्ट डेट कल..जल्द करे अप्लाई
देश

IBPS PO के 6715 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 6, 2026
भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत
देश

भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत

July 6, 2026
TRAI की बड़ी कार्रवाई, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, जानें वजह
देश

TRAI की बड़ी कार्रवाई, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, जानें वजह

July 6, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं कर पाएंगे UAN से जुड़े 2 काम; UMANG देगा ये सुविधाएं

July 6, 2026
शेयर बाजार में हरियाली; Sensex 1000 और निफ्टी 300 अंकों की बढ़त लेकर खुले
देश

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

July 6, 2026
Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी
देश

भारी बारिश का कहर, Air India ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

July 6, 2026
Next Post
RBI ग्रेड-बी ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन कि लास्ट डेट कल..जल्द करे अप्लाई

IBPS PO के 6715 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

नव नियुक्त मंत्री गणों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित

August 20, 2025
आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, आपके शहर में क्या चल रहा है ताज़ा रेट?

आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, आपके शहर में क्या चल रहा है ताज़ा रेट?

January 8, 2026
फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

March 10, 2026

खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी

July 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • IBPS PO के 6715 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन
  • भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत
  • “अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR