• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

साल के आखिरी दिन सोना और चांदी हुआ सस्ता, चेक करें आज का रेट

Amish Kumari by Amish Kumari
December 31, 2025
in अन्य
साल के आखिरी दिन सोना और चांदी हुआ सस्ता, चेक करें आज का रेट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इस साल सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली। हालांकि, बुधवार को कमजोर ग्लोबल ट्रेंड और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण साल के आखिरी दिन दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और ये 1300 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मंगलवार को ये 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

READ ALSO

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे

चांदी की कीमतों में 6 दिनों से जारी तेजी थमी 

साल के आखिरी दिन चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और इसमें पिछले 6 दिनों से जारी रिकॉर्ड तोड़ रैली थम गई। एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 2000 रुपये गिरकर 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी की कीमतें 1000 रुपये की तेजी के साथ 2,41,000 रुपये प्रति किलो के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। चांदी ने इस साल सोने की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा रिटर्न दिया। 2025 में चांदी ने 164 प्रतिशत यानी 1,48,500 रुपये प्रति किलो का मजबूत रिटर्न दिया है। 1 जनवरी, 2025 को चांदी की की 90,500 रुपये प्रति किलो थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बुरे तरह गिरे सोना और चांदी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट गोल्ड 30.59 डॉलर या 0.71 प्रतिशत गिरकर 4308.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “कमोडिटी की कीमतों में शॉर्ट-टर्म में और करेक्शन का दबाव दिख सकता है। हालांकि, साल के आखिर की छुट्टियों के बीच मार्केट में पार्टिसिपेशन कम रहने की संभावना है, बुधवार को अमेरिकी मार्केट जल्दी बंद हो जाएगा।” ग्लोबली, स्पॉट गोल्ड ने 2657.16 डॉलर प्रति औंस पर साल 2025 की शुरुआत की थी और 26 दिसंबर को 4550.11 प्रति औंस के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस साल स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 1651.14 डॉलर (62.14 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई है।

2027 के आखिर में 5400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगी सोने की कीमत

इसी बीच, विदेशी बाजार में आज स्पॉट सिल्वर 4.60 डॉलर (6.04 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 71.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्पॉट सिल्वर ने 29.57 डॉलर प्रति औंस पर साल की शुरुआत की थी और 29 दिसंबर को 83.63 डॉलर प्रति औंस के पीक पर पहुंच गई। कुल मिलाकर, 2025 में चांदी की कीमतों में 42.1 डॉलर (142.4 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई है। जेपी मॉर्गन के अनुसार, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म का अनुमान है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें 2026 की आखिरी तिमाही तक औसतन 5055 डॉलर प्रति औंस रहेंगी और 2027 के आखिर तक बढ़कर 5400 डॉलर प्रति औंस हो जाएंगी।

Related Posts

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू
अन्य

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

August 8, 2026
फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे
अन्य

फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे

August 8, 2026
रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे
अन्य

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

August 7, 2026
7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 6, 2026
सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस
अन्य

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

August 6, 2026
चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
अन्य

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

August 5, 2026
Next Post
नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, शहला निगार को प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, शहला निगार को प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला संपन्न

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला संपन्न

August 7, 2025
ITR फाइल करने के लिए बचे हैं सिर्फ 6 दिन बाकी, चूक गए तो देना पड़ेगा जुर्माना…

ITR फाइल करने के लिए बचे हैं सिर्फ 6 दिन बाकी, चूक गए तो देना पड़ेगा जुर्माना…

September 10, 2025
बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाने वाली प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा ‘ऐसा भेदभाव बर्दाश्त नहीं’

बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाने वाली प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा ‘ऐसा भेदभाव बर्दाश्त नहीं’

August 3, 2025
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

February 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR