• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

Health tips: हार्ट हेल्थ के लिए डाइट में करें बदलाव, ओमेगा-3 से भरपूर मछलियां है बेहतर विकल्प

Amish Kumari by Amish Kumari
November 22, 2026
in स्वास्थ्य
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Health tips आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अपने दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए सही खान-पान सबसे जरूरी माना जाता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी माना जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। ओमेगा-3 हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक फैटी एसिड है, जिसे शरीर खुद नहीं बना सकता। इसलिए, इसे हमें अपने आहार के जरिए शामिल करना होता है। मछली को ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में डॉ. विवेक, निदेशक – इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, कावेरी हॉस्पिटल, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बता रहे हैं कि दिल को हेल्दी रखने के लिए कौन सी मछली का सेवन करना चाहिए।

 

READ ALSO

Health tips: मैग्निशियम की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को मिलते हैं जबरदस फायदे

Health And Fitness: सर्दियों में इन फूड्स को डाइट में ज़रूर करें शामिल, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे

Read more Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और अधूरे कार्यो में भी मिलेगी सफलता, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

 

क्या कहते हैं डॉक्टर

 

सभी मछलियां हृदय की सेहत के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होती हैं। भारतीय मैकेरल (बांगड़ा), सार्डिन (मथी/चाला) और सैल्मन जैसी मछलियां विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हृदय और ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विशेष रूप से EPA और DHA, खून में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इनसे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी कुछ लाभ मिल सकता है और हृदय के सामान्य कामकाज को बनाए रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से मछली का सेवन बेहतर हार्ट हेल्थ से भी जुड़ा हुआ है, खासकर तब, जब इसे सैचुरेटेड फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों की जगह खाया जाता है।

 

 

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित आहार के हिस्से के रूप में सप्ताह में कम से कम दो बार मछली खाने की सलाह देता है। भारतीय घरों में बांगड़ा और सार्डिन जैसी मछलियां आसानी से नियमित रूप से खाई जा सकती है। हालांकि, किसी एक खास मछली को खाने से हार्ट अटैक से बचाव की गारंटी नहीं मिलती। इसका लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति का खानपान और लाइफस्टाइल कैसी है। मछली बनाने का तरीका भी महत्वपूर्ण है। इसे डीप फ्राई करने के बजाय ग्रिल करना, भाप में पकाना या बेक करना बेहतर होता है, क्योंकि डीप फ्राई करने से एक्सट्रा कैलोरी और अनहेल्दी फैट्स की मात्रा बढ़ सकती है। मछली बनाते समय ज्यादा नमक और तेल के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

 

ओमेगा-3 फैटी एसिड के अन्य सोर्स

Health tipsजो लोग मछली नहीं खाते, वे अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स जैसे खाद्य पदार्थों से भी ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इन खाद्य पदार्थों में ओमेगा-3 का एक अलग प्रकार पाया जाता है, इसलिए इनके पोषण संबंधी फायदे मछलियों के समान नहीं होते।

 

Related Posts

स्वास्थ्य

Health tips: मैग्निशियम की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को मिलते हैं जबरदस फायदे

November 21, 2026
स्वास्थ्य

Health And Fitness: सर्दियों में इन फूड्स को डाइट में ज़रूर करें शामिल, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे

November 16, 2026
स्वास्थ्य

Health and fitness: हरे मटर में छिपा है सेहत का खजाना, सर्दियों में जरूर करें सेवन

November 15, 2026
स्वास्थ्य

Weight Loss: क्या नींबू पानी पीने से वजन होता है कम? जानिए एक्सपर्ट की राय

November 2, 2026
स्वास्थ्य

Walk Benefits: क्या वॉक करने से कम हो सकती है ब्लड शुगर? जानें पैदल चलने का सही तरीका

November 1, 2026
स्वास्थ्य

Health And Fitness: सेहत का खजाना है ये छोटे छोटे सीड्स, हार्ट हेल्थ से लेकर हड्डियों तक पहुंचाते है फायदे

October 31, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट: इस तारीख से बढ़ सकते हैं दाम, LPG सिलेंडर को लेकर भी नया निर्देश जारी

भारत में भी पेट्रोल के दाम बढ़ने की शुरुआत, प्रीमियम पेट्रोल इतने रुपए हुए महंगा

March 20, 2026

Today Cg News: बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार

August 24, 2026
जिला मुख्यालय रायगढ़ में 15 अगस्त को वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी फहराएंगे तिरंगा

जिला मुख्यालय रायगढ़ में 15 अगस्त को वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी फहराएंगे तिरंगा

August 12, 2025
48वां रावत नाचा महोत्सव : लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

48वां रावत नाचा महोत्सव : लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

November 15, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • India A Vs Pakistan A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाक के बीच मुकाबला आज! जानिए कब शुरू होगा मैच?
  • Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर; फसल बर्बादी पर इतने घंटे में करें शिकायत, तभी मिलेगा मुआवजा
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR