अगर आप भी अगले महीने ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है, दअरसल, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (Indore Jodhpur Train) के रूट और संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके चलते कई ट्रेनों को भी रद्द कइ गई है।
रेलवे ने अजमेर मंडल में ट्रैक पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के चलते इस ट्रेन को कुछ दिनों तक डायवर्ट की है। रेलवे के मुताबिक 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस अपने तय रूट की बजाय डायवर्ट रूट से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन मारवाड़-अजमेर-जोधपुर के रास्ते से चलेगी।
4 से 9 अक्टूबर तक ट्रेन रहेगी कैंसिल
वहीं 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस पूरी तरह निरस्त रहेगी। यानी इस अवधि में यात्री इस ट्रेन से सफर नहीं कर सकेंगे। अजमेर मंडल में चल रहे रेलवे के काम का असर सिर्फ इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस पर ही नहीं पड़ा है। करीब 12 ट्रेनें इस काम के कारण प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ को कुछ दिनों के लिए निरस्त किया गया है।
















