• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ट्रक से 1.5 करोड़ से अधिक का गांजा किया बरामद, अलग-अलग राज्यों के 5 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
April 10, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ट्रक से 1.5 करोड़ से अधिक का गांजा किया बरामद, अलग-अलग राज्यों के 5 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 312.590 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा-रेहटीखोल एनएच-53 मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक (KA13 D-7710) को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में सवार दो आरोपियों इम्तियाज खान (कर्नाटक) और रवि प्रकाश राउतकर (मध्यप्रदेश) से पूछताछ में बोरियों में भरे गांजे का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से लाकर मुंबई (महाराष्ट्र) में खपाने की योजना थी।

पुलिस ने मौके से 312.590 किलो गांजा, एक ट्रक (कीमत करीब 15 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन (कीमत 8 हजार रुपये) जब्त किए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

12 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ओडिशा के बरहमपुर से नदीम अंसारी (उत्तर प्रदेश), जियाउल हक (मध्यप्रदेश) और सुखविंदर उर्फ बुलबुल (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार किया। ये तीनों आरोपी गांजा की सप्लाई चेन में थोक खरीदार और परिवहन व्यवस्था से जुड़े हुए थे। बरामदगी के दौरान एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार (MP50 ZG 2025) को भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग नेटवर्क में किया जा रहा था।

संगठित नेटवर्क पर कार्रवाई

जांच में सामने आया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में खपाने का काम करता था। गिरोह का नेटवर्क कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है। पुलिस अब सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) की भी गहन जांच कर रही है।

लगातार कार्रवाई से बड़ा खुलासा

महासमुंद पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 68 मामलों में कुल 4681.110 किलोग्राम (करीब 46 क्विंटल 81 किलो) गांजा जब्त किया गया है और 181 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 49 आरोपी छत्तीसगढ़ के हैं, जबकि 132 अन्य राज्यों से जुड़े हैं।

सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 16 और 17 मार्च से एग्जाम, फेल नहीं होगा कोई छात्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार ने गठित की समिति, अब मनमानी फीस पर निजी स्कूलों पर होगी सख्ती

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, यहां जाने नया फीस स्ट्रक्चर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, यहां जाने नया फीस स्ट्रक्चर

May 20, 2026
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब घर से होगा काम, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम हुआ लागू
छत्तीसगढ़

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब घर से होगा काम, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम हुआ लागू

May 20, 2026
Next Post
रात में हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर सर्दी-जुकाम से मिल सकती है राहत

रात में हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर सर्दी-जुकाम से मिल सकती है राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या रविवार को आएगा बजट ? 1 फरवरी को लेकर आज सरकार लेगी बड़ा फैसला

क्या रविवार को आएगा बजट ? 1 फरवरी को लेकर आज सरकार लेगी बड़ा फैसला

January 7, 2026
इस सरकारी बैंक ने लॉकर से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, ग्राहकों को होगा फायदा

इस सरकारी बैंक ने लॉकर से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, ग्राहकों को होगा फायदा

October 20, 2025
2025 में क्या है इंडियन पासवर्ड की रैकिंग और कितने देशों में वीजा फ्री कर सकेंगे एंट्री, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

e-Passport के लिए कैसे करें आवेदन? जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरी प्रक्रिया

January 8, 2026
Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR