• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत जिले में शिक्षण गुणवत्ता सुधार पर की गई गहन समीक्षा

Amish Kumari by Amish Kumari
October 12, 2025
in शिक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती — कहा, “जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

एमसीबी, 12 अक्टूबर 2025

 

READ ALSO

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत जिले में शिक्षण स्तर उन्नयन और परीक्षा परिणाम सुधार को लेकर कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के सभी प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे ने की। बैठक में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षा परिणाम और परख परीक्षा की समीक्षा की गई।

 

बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट का लक्ष्य

 

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार सभी प्राचार्यों को सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने का लक्ष्य दिया गया। इसके लिए विद्यालय स्तर पर परिणाम सुधार की ठोस रणनीति तैयार की गई है।

 

मेरिट लाने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

 

कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस जानकारी को विद्यार्थियों तक पहुंचकर उन्हें प्रेरित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित हों।

 

परीक्षा परिणाम सुधार के लिए ठोस रणनीति

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तिमाही, छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और 40 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल क्लासेस लगाकर उन्हें मुख्यधारा में लाया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को प्रश्न बैंक के आधार पर दो विषयों की जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी जिससे विद्यार्थियों की कठिनाइयों का समाधान कर उनमें अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके। ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न पत्र और प्रश्न बैंक तैयार कर सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी तय किया गया।

 

शिक्षण गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश

 

अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्राचार्य अपने विद्यालय में विषयवार शिक्षकों के प्रदर्शन की समीक्षा करें। विद्यालयों की रिजल्ट आधारित गुणवत्ता आकलन इसी के आधार पर किया जाएगा। विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कार्य, विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता और वाद-विवाद कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष बल दिया गया ताकि विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना और रचनात्मकता का विकास हो सके।

 

विद्यार्थी-पालक संवाद और प्रायोजना कार्य पर दिया गया जोर

 

प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि तिमाही, छमाही एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के उपरांत विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों की बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रगति से सतत अवगत कराया जाए। विद्यार्थियों के प्रायोजना कार्य की नियमित जांच कर सामाजिक-आर्थिक प्रगति के तुलनात्मक अध्ययन की समझ विकसित की जाए जिससे बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण बढ़े।

 

विद्यालय संरचना सुधार और अनुशासन पर फोकस

 

बैठक में विद्यालयों की भवन संरचना, शौचालय मरम्मत, नए शौचालय निर्माण और भवनविहीन विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी प्राचार्यों से एक-एक बिंदु पर जानकारी लेकर आवश्यक सुधार हेतु प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने कहा गया। विद्यालय से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए गए ताकि अनुशासन और नियमितता सुनिश्चित की जा सके।

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही अभियान का उद्देश्य

 

अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल परिणाम सुधार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर अध्ययन की संस्कृति विकसित करना है। उन्होंने सभी प्राचार्यों से अपील की कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में लेकर अपने विद्यालयों को उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित करें।

Related Posts

NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

June 13, 2026
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

June 12, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

June 12, 2026
त्योहारों के सीजन पर कन्फर्म ट्रेन टिकट चाहिए? ऐसे मिनटों में बुक करें तत्काल टिकट, बढ़ जाएंगे कन्फर्म सीट मिलने के चांस
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, तुरंत करें आवेदन

June 11, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, जानें योग्यता और स्टाइपेंड

June 10, 2026
CBSE ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न में बड़ा बदलाब, 10वीं बोर्ड में 2 बार एग्जाम
शिक्षा

CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

June 7, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में लगातार चार दिनों तक होगी बारिश, बस्तर-रायपुर सहित इन इलाकों में बारिश अलर्ट..

प्रदेश में अब तक 1206.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण गर्मी में ‘सुशासन तिहार’ पर कांग्रेस का सवाल, पेंशनधारियों की परेशानी बना मुद्दा गरीबों की सूची और पात्रता पर सवाल

भीषण गर्मी में ‘सुशासन तिहार’ पर कांग्रेस का सवाल, पेंशनधारियों की परेशानी बना मुद्दा गरीबों की सूची और पात्रता पर सवाल

May 2, 2026
एक्टर विजय को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फिल्म ‘जन नायकन’ मामले में हाईकोर्ट जाने के निर्देश

एक्टर विजय को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फिल्म ‘जन नायकन’ मामले में हाईकोर्ट जाने के निर्देश

January 15, 2026
बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें प्रभावित

बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें प्रभावित

October 29, 2025
केंद्र सरकार का CAA पर बड़ा फैसला, 2024 तक आए पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे…

केंद्र सरकार का CAA पर बड़ा फैसला, 2024 तक आए पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे…

September 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
  • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR