Indian Railways Big Rule Change
भारतीय रेलवे ने अपनी टिकटिंग अवसंरचना में एक महत्वपूर्ण अपडेट का अनावरण किया है, जिसमें पारंपरिक 10-अंकों का पीएनआर नंबर नई पहचान प्रणाली के साथ बदल दिया गया है। इस परिवर्तन का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाना और यात्री अनुभव में सुधार करना है। यात्री, विशेष रूप से त्योहारों के मौसम और व्यस्त ट्रेन यात्राओं के दौरान, आरक्षण और पूछताछ के लिए नई प्रणाली के अनुकूल होंगा।

सत्र 2026 कि लास्ट महीना यानि दिसंबर के तीसरे सप्ताह से देश की सभी ट्रेनों में यह माइग्रेटेड पीएनआर व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी. तो चलिए जानते हैं कि रेलवे का यह नया फैसला क्या है और इससे आपको क्या लाभ या थोड़ी दिक्क़ते हो सकती है.
PNR नंबरों में क्या बदला?
अब तक जब भी आप टिकट बुक करते थे, तो PNR नंबर की शुरुआत इस बात पर निर्भर करती थी कि ट्रेन किस डेटाबेस सेंटर से जुड़ी है
दिल्ली सेंटर: 2 से शुरू
चेन्नई सेंटर: 4 से शुरू
कोलकाता सेंटर: 6 से शुरू
मुंबई सेंटर: 8 से शुरू
यानी पुराने जमाने में PNR हमेशा सम यानि इवन नंबर (2, 4, 6, 8) से शुरू होते थे. लेकिन अब यह दशकों पुरानी परंपरा समाप्त होने जा रही है. क्योंकि अब दिसंबर 2026 से जब भी आप टिकट बुक करेंगे, तो PNR की शुरुआत विषम यानी ऑड नंबर 1, 3, 5 या 7 अंकों से होगी.

Indian Railways Big Rule Change
पायलट प्रोजेक्ट शुरू:
रेलवे ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलने वाली ट्रेन संख्या 14210 में इसे परख भी लिया है, जहां अब PNR की शुरुआत 500 सीरीज से हो रही है.
क्यों हो रहा है यह बदलाव? क्या मिलेगा फायदा?
सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने अपने पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को हाई-टेक नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम में अपग्रेड किया है. पुराना सिस्टम नए जमाने के इस सुपरफास्ट सॉफ्टवेयर को चलाने में थोड़ी रुकावट डाल रहा था, इसलिए PNR सीरीज को माइग्रेट किया गया है.
Indian Railways Big Rule Change
यात्रियों को मिलने वाले 4 बड़े फायदे क्या – क्या? है :
1.सुपरफास्ट बुकिंग: काउंटर हो या IRCTC ऐप, टिकट बुकिंग की रफ्तार काफी तेज हो गई है.
2.गलती सुधरना हुआ आसान: टिकट बनाते समय नाम में कोई गलती हो जाए, तो तुरंत एक क्लिक पर सुधार हो जाएगा.
3.सटीक सीट और किराया: लोअर बर्थ की सटीक पोजीशन और एक-एक पैसे का सही किराया तत्काल स्क्रीन पर दिखेगा.
4.रियल-टाइम सीट उपलब्धता: सीटों की उपलब्धता चुटकियों में अपडेट होगी.
एडवांस टिकट बुक कराने वालों के लिए एक जरूरी सूचना
यदि आपने नए सिस्टम के आने से पहले ही एडवांस में टिकट बुक करवा रखा है, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें. यदि आप यात्रा की तारीख, नाम या क्लास में कोई परिवर्तन करवाना चाहते हैं, तो नए सिस्टम में वह पुराना टिकट मॉडिफाई नहीं होगा. इसके लिए आपको अपना पुराना टिकट रद्द करके फिर शुरू से नए टिकट बुक करना पड़ेगा.

इसलिए, यदि एडवांस टिकट में कोई बदलाव करना हो, तो थोड़ा सूझ -बूझ से काम करें .
Indian Railways Big Rule Change
रेलवे का यह नया नियम आने वाली पीढ़ी यात्रियों के लिए तो काफी सहयोगी साबित होने वाला है, जिससे टिकट बुकिंग सरल और तेज होगी. तो अगली बार जब आपके टिकट का PNR 1, 3, 5 या 7 से शुरू हो, तो परेशान मत हो जाइएगा, क्योंकि आप रेलवे के नए हाई-टेक जमाने में पाव पसार चुके हैं.
















