• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की पहल—सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक, सख्त दिशा-निर्देश जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
April 17, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की पहल—सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक, सख्त दिशा-निर्देश जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*17 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप, ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह सहित छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समन्वित रणनीति तैयार करना रहा, जिसमें पुलिस, परिवहन विभाग, एनएच, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही पर जोर दिया गया।

READ ALSO

चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार

नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने बैठक में स्पष्ट किया कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस एवं व्यावहारिक उपाय लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की विधिवत जांच करें तथा आवश्यकता पड़ने पर चालक से वाहन चलवाकर उसकी दक्षता का परीक्षण भी करें। साथ ही चालक का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने एवं यूनिफॉर्म में ही वाहन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर रायगढ़ पुलिस लगातार ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालकों से अपेक्षा की कि वे अपने ड्राइवरों की इन-आउट प्वाइंट पर नियमित जांच करें तथा उन्हें पूर्व से ही सावधान करें कि वे लापरवाहीपूर्ण एवं खतरनाक ड्राइविंग से बचें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। उन्होंने लंबी दूरी के चालकों के लिए मुख्य मार्गों पर सुरक्षित पार्किंग एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था विकसित करने पर भी बल दिया, जिससे चालक थकान से मुक्त होकर सुरक्षित ड्राइविंग कर सकें।

जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोडिंग से सख्ती से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सभी यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस एवं तकनीकी रूप से असुरक्षित वाहनों का संचालन दंडनीय अपराध है। वाहनों में रिफ्लेक्टर एवं इंडिकेटर लाइट की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया, ताकि रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने ट्रांसपोर्टरों की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक चालक का सत्यापन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा उनका अद्यतन डाटाबेस तैयार कर यातायात कार्यालय से साझा किया जाए। साथ ही पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त जांच अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में ट्रांसपोर्टरों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया गया, जिसमें नो-एंट्री समय में व्यावहारिक संशोधन, जूटमिल क्षेत्र के अटल चौक पर सड़क किनारे खड़े पुराने एवं कबाड़ वाहनों को हटाने, रायगढ़-खरसिया ट्रांसपोर्ट नगर के समीप कचरा जलाने से उत्पन्न धुएं के कारण कम होती दृश्यता की समस्या का समाधान, तथा रायगढ़-पुंजीपथरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े परित्यक्त वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल रहे। अधिकारियों ने इन सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों और चालकों की सहभागिता से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सभी संबंधितों से अपेक्षा है कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

Related Posts

चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

June 2, 2026
अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार
रायगढ़

अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार

June 2, 2026
आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
रायगढ़

आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित

June 1, 2026
पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
रायगढ़

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
NTPC LARA के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2 जून को महलोई में जनसुनवाई…एक करोड़ टन फ्लाई ऐश निकलेगा, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ेगी
रायगढ़

NTPC LARA के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2 जून को महलोई में जनसुनवाई…एक करोड़ टन फ्लाई ऐश निकलेगा, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ेगी

May 21, 2026
*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*
रायगढ़

*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*

May 21, 2026
Next Post
CGMSC घोटाला में 660 करोड़ मामले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 3500 पन्नों का पूरक चालान पेश, 4 आरोपी चिन्हित

CGMSC घोटाला में 660 करोड़ मामले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 3500 पन्नों का पूरक चालान पेश, 4 आरोपी चिन्हित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ किया वारंट जारी…

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ किया वारंट जारी…

August 21, 2025
2500 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर DGCA का सख्त एक्शन, IndiGo पर लगा  इतने करोड़ का जुर्माना

फ्लाइट टिकट कैंसिल करना हुआ आसान: 48 घंटे के अंदर रद्द करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, DGCA का नया नियम लागू

February 26, 2026
डिजीटल गोल्ड में निवेश तो हो जाएं सावधान! SEBI ने दी चेतावनी

आज फिर गिरा सोने का भाव, लेकिन चांदी की चमक हुई तेज, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

November 28, 2025
डॉलर के मुकाबले रुपया ₹93 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव का असर; भारतीय मुद्रा पर बढ़ा दबाव

डॉलर के मुकाबले रुपया ₹93 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव का असर; भारतीय मुद्रा पर बढ़ा दबाव

March 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…
  • भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
  • चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR