रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बार फिर किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी का यह नया प्रीपेड प्लान खासतौर पर युवाओं और गेमिंग पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। “यूथ एंड गेमिंग प्लान” नाम के इस प्लान में ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है।
459 रुपये वाला नया Jio प्लान
जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसकी कीमत 459 रुपये रखी गई है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं। इसके साथ कंपनी 5GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है, जिससे कुल डेटा 61GB तक पहुंच जाता है।
इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी शामिल है। वहीं 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा।
OTT और अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Jio Games, Fan Code, Snapchat+, JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस मिलता है। साथ ही Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का फायदा भी दिया जा रहा है। यूजर्स को 5000GB तक क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।
445 रुपये वाला दूसरा प्लान
जियो के पास 445 रुपये का एक और प्लान भी है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है, यानी कुल 56GB डेटा दिया जाता है। 5G यूजर्स के लिए इसमें भी अनलिमिटेड डेटा का लाभ है।
इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। OTT बेनिफिट्स के तौर पर Sony LIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, Fan Code, JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस दिया जाता है।
इसके अलावा Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और Google Gemini Pro की सदस्यता भी इसमें शामिल है।
जियो के ये दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं जो कम कीमत में ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट का फायदा लेना चाहते हैं।
















