• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

महा शिवरात्रि 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय

Amish Kumari by Amish Kumari
February 12, 2026
in अन्य
महा शिवरात्रि 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

महा शिवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग 15 फरवरी को तो कुछ 16 फरवरी को यह पर्व मनाने की बात कर रहे हैं। आमतौर पर ज्यादातर हिंदू पर्व उदया तिथि के आधार पर मनाए जाते हैं, लेकिन महा शिवरात्रि के मामले में यह नियम लागू नहीं होता।

दरअसल, महा शिवरात्रि में रात्रि पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जिस दिन चतुर्दशी तिथि रात में पड़ती है, उसी दिन शिवरात्रि मनाना अधिक शुभ माना जाता है।

READ ALSO

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

महा शिवरात्रि 2026 की सही तारीख

पंचांग के अनुसार, महा शिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 को शाम 5:34 बजे तक रहेगी। चूंकि 15 फरवरी की रात में चतुर्दशी तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए महा शिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

महा शिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा का विशेष महत्व है। इस वर्ष निशिता काल पूजा का शुभ समय 15 फरवरी 2026 की रात 12:09 बजे से 1:01 बजे तक रहेगा। यह समय भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है।

इसके अलावा, कई श्रद्धालु शिवरात्रि की रात चारों प्रहर में भी पूजा करते हैं। मान्यता है कि रात्रि में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक और पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

महा शिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजा मुहूर्त 

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय  06:11 पी एम से 09:23 पी एम
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय 09:23 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 16
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 12:35 ए एम से 03:47 ए एम, फरवरी 16
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 03:47 ए एम से 06:59 ए एम, फरवरी 16

महा शिवरात्रि व्रत कब से कब तक रखा जाएगा?

महा शिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। व्रत का आरंभ 15 फरवरी के सूर्योदय के साथ होगा और समापन अगले दिन यानी 16 फरवरी 2026 के सूर्योदय के बाद होगा। शिवरात्रि व्रत पारण का समय 16 फरवरी की सुबह 06:59 से दोपहर 03:24 बजे तक रहेगा।

महा शिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट

बेलपत्र, अक्षत, गाय का दूध, पान के पत्ते, सुपारी, जनेऊ, चावल, शक्कर, सफेद बूरा, शहद, इलाइची, लौंग, गंगाजल, मदार के फूल, धतूरा, भांग, सफेद फूल, पांच प्रकार के मौसमी फल, फूल, माला, शमी के पत्ते, केसर, इत्र, सफेद चंदन, गन्ने का रस, मिठाई या चूरमा का भोग।

महाशिवरात्रि 2026 पूजा विधि 

  • महा शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा के लिए एक चौकी की स्थापना करें और उस पर पीला या लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।
  • फिर इस चौकी पर थोड़े चावल रखें और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें।
  • एक मिट्टी या तांबे का कलश लेकर उस पर स्वास्तिक बनाएं और उसमें थोड़ा गंगाजल और शुद्ध जल मिला लें। साथ ही इसमें सुपारी, सिक्का और हल्दी की गांठ डालें।
  • शिव जी के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाएं और साथ ही एक छोटा शिवलिंग स्थापित करें। अगर घर में शिवलिंग नहीं है तो मिट्टी से इसे तैयार कर लें।
  • शिवलिंग का जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। मन ही मन ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
  • इसके बाद शिवलिंग को साफ कपड़े से पोंछकर उस पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी के फूल और फल-फूल आदि चढ़ाएं।
  • फिर महा शिवरात्री की कथा पढ़ें और कपूर से भगवान शिव की आरती करें।
  • इसके बाद मिठाई, खीर और फल का भोग लगाएं। पूजा संपन्न होने के बाद सभी में प्रसाद बांट दें।

Related Posts

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू
अन्य

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

June 2, 2026
गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
अन्य

गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

May 21, 2026
रोज सुबह वॉक करने से क्या होगा? यहां जानें इससे होने वाले स्वास्थ लाभ
अन्य

रोज सुबह वॉक करने से क्या होगा? यहां जानें इससे होने वाले स्वास्थ लाभ

May 20, 2026
आम आदमी को महंगाई की मार, तेल-गैस के बाद स्मार्टफोन भी हुआ महंगा, Realme से लेकर OnePlus तक 7000 रुपये तक बढ़े दाम
अन्य

आम आदमी को महंगाई की मार, तेल-गैस के बाद स्मार्टफोन भी हुआ महंगा, Realme से लेकर OnePlus तक 7000 रुपये तक बढ़े दाम

May 18, 2026
IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026
सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीने शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे, जानिए बनाने का सही तरीका
अन्य

सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीने शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे, जानिए बनाने का सही तरीका

May 16, 2026
Next Post
भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ में आईटीएमएस की शुरुआत : अवैध पार्किंग पर अब जनता भी करेगी निगरानी, मोबाइल से कटेगा चालान

रायगढ़ में आईटीएमएस की शुरुआत : अवैध पार्किंग पर अब जनता भी करेगी निगरानी, मोबाइल से कटेगा चालान

September 23, 2025
ढेंकनाल में पत्थर खदान में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ढेंकनाल में पत्थर खदान में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

January 4, 2026
छत्तीसगढ़ तेजी से बढ़़ रहा हैं समृद्धि कीओर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ तेजी से बढ़़ रहा हैं समृद्धि कीओर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

January 24, 2026
इंश्योरेंस धारकों के लिए खुशखबरी! Health Insurance में महंगे प्रीमियम पर लगेगी रोक, एजेंट कमीशन पर 20% तक घटाने की तैयारी

इंश्योरेंस धारकों के लिए खुशखबरी! Health Insurance में महंगे प्रीमियम पर लगेगी रोक, एजेंट कमीशन पर 20% तक घटाने की तैयारी

November 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों की उम्मीदों का सहारा
  • सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली: चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR