• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

उर्दना बस्ती मारपीट केस में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर

Amish Kumari by Amish Kumari
January 7, 2026
in रायगढ़
उर्दना बस्ती मारपीट केस में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 07 जनवरी 2026।

उर्दना बस्ती में मारपीट और धारदार हथियार से हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो आरोपियों को आज 07 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस प्रकरण के मुख्य आरोपी दीपक चौहान को घटना के अगले ही दिन कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

READ ALSO

1 अप्रैल से 31 जुलाई तक रायगढ़ जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध

मारपीट में घायल युवक की मौत — तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना को लेकर पीड़ित नीरज मिंज पिता मानसिंह मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी उर्दना बस्ती रायगढ़ ने 21 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 दिसंबर की रात वह अपने पड़ोसी शिवराज मिंज के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी दीपक चौहान अपने दो साथियों आशिक कुजूर और राकेश कुजूर के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। आरोपियों के हाथ में टांगी जैसी धारदार हथियार था। तीनों ने खाने-पीने के लिए पैसों की मांग की और पैसे न होने की बात कहने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपी दीपक चौहान ने अपने हाथ में रखी टांगी से शिवराज मिंज के दाहिने कंधे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी स्कूटी से मौके से फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 667/2025 अंतर्गत धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने मुख्य आरोपी दीपक चौहान पिता पिताम्बर चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी ढिमरापुर चौक, दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था। घटना के बाद से फरार चल रहे उसके दो साथी आशिक कुजूर और राकेश कुजूर की लगातार तलाश की जा रही थी। आज 07 जनवरी 2026 को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में

1. आशिक कुजूर पिता सिलवेस्टर कुजूर उम्र 24 वर्ष निवासी उर्दना डीपापारा रायगढ़ एवं

2. राकेश कुजूर पिता संजय कुजूर उम्र 22 वर्ष निवासी दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर चौक रायगढ़ शामिल हैं।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा तथा हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

1 अप्रैल से 31 जुलाई तक रायगढ़ जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध
रायगढ़

1 अप्रैल से 31 जुलाई तक रायगढ़ जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध

March 25, 2026
मारपीट में घायल युवक की मौत — तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़

मारपीट में घायल युवक की मौत — तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

March 25, 2026
रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त, 36 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त, 36 आरोपी गिरफ्तार

March 24, 2026
झगड़ा, मारपीट और हथियार लहराने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई— 6 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजे गये रिमांड
रायगढ़

झगड़ा, मारपीट और हथियार लहराने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई— 6 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजे गये रिमांड

March 24, 2026
लैलूंगा के ग्राम नवीन घटगांव एवं मुड़ागांव में अवैध अफीम कार्रवाई में 3 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज
रायगढ़

लैलूंगा के ग्राम नवीन घटगांव एवं मुड़ागांव में अवैध अफीम कार्रवाई में 3 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज

March 24, 2026
आमाघाट अफीम मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
रायगढ़

आमाघाट अफीम मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

March 23, 2026
Next Post
ग्रामीण कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में कलेक्टर की पहल, कोटवारों की समीक्षा बैठक में अतिक्रमण, नियुक्ति और समस्याओं पर निर्देश

ग्रामीण कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में कलेक्टर की पहल, कोटवारों की समीक्षा बैठक में अतिक्रमण, नियुक्ति और समस्याओं पर निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम, 68 लाख के इनामी 17 माओवादियों ने किया सरेंडर

नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम, 68 लाख के इनामी 17 माओवादियों ने किया सरेंडर

March 19, 2026
नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस होगा ज्यादा प्राइवेट और पर्सनलाइज्ड, जल्द आएगा नया फीचर

February 7, 2026
छत्तीसगढ़ में SIR के पहले चरण की मतगणना पूरी; वोटर्स कल से वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना नाम…

एसआईआर के अंतर्गत 14 फरवरी 2026 तक होगी सुनवाई एवं दस्तावेजों का सत्यापन

December 31, 2025
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग

September 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक रायगढ़ जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध
  • मारपीट में घायल युवक की मौत — तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार
  • 5 से 25 अप्रैल तक इस रूट की कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें लिस्ट
  • बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा, खुले में पड़े मरे मुर्गों से मचा हड़कंप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR