• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से महिला कांस्टेबल घायल

Amish Kumari by Amish Kumari
November 27, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से महिला कांस्टेबल घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के लगाए IED बम में धमाका होने से महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज दोपहर करीब एक बजे हुई जब केरलापाल पुलिस थाने की सीमा के तहत नए बने गोगुंडा शिविर से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल का संयुक्त दल अभियान पर निकला था।

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी

Chhatisgarh Samachar : कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा

महिला कांस्टेबल को लगी चोट

 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिला बल की आरक्षक मुचाकी दुर्गा गलती से IED बम के संपर्क में आ गईं, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। इससे उनके बाएं पैर में चोट लग गई। अधिकारी ने बताया कि उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद, उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 

 

पहले भी हुए हैं इस तरह के हादसे

 

माओवादी अक्सर बस्तर इलाके के अंदरूनी इलाकों में गस्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए जंगल में सड़क और कच्चे रास्तों पर बारूदी सुरंग लगाते हैं। बस्तर इलाके में सुकमा समेत सात ज़िले हैं। इस इलाके में पहले भी आम लोग माओवादियों के बिछाए ऐसे जाल का शिकार हो चुके हैं। इस साल 9 जून को सुकमा ज़िले में एक पत्थर की खदान में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के फटने से एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (कोंटा डिवीज़न) आकाश राव गिरेपुंजे की मौत हो गई थी जबकि दो अधिकारी घायल हो गए। बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सल समस्या से मुक्त करने का संकल्प लिया है।

 

20 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

 

उधर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में बुधवार को कुल 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की पहचान धनुष उर्फ मुन्ना (25) और उसकी पत्नी रोनी उर्फ तुले (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मुन्ना पर 14 लाख रुपये और तुले छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिविजन, बस्तर, और एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन से जुड़े ये नक्सली टांडा मलाजखंड क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सली वारदातों में लिप्त रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, हीराकुंड एक्सप्रेस भी होगी लेट

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई; lइन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

November 19, 2026
Next Post
ED का बड़ा एक्शन; मेडिकल कॉलेज स्कैम में छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में की ताबड़तोड़ छापेमारी…

ED का बड़ा एक्शन; मेडिकल कॉलेज स्कैम में छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में की ताबड़तोड़ छापेमारी…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

आईटीआई गीदम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

August 6, 2026
अवैध शराब और ऑनलाइन सट्टे पर कार्रवाई, पुसौर में सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ से महुआ शराब जब्त

अवैध शराब और ऑनलाइन सट्टे पर कार्रवाई, पुसौर में सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ से महुआ शराब जब्त

February 7, 2026
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

November 15, 2025
CCTV डेटा पाकिस्तान भेजे जाने का मामला, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस; कैमरा लगाते समय बरतें ये सावधानी

CCTV डेटा पाकिस्तान भेजे जाने का मामला, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस; कैमरा लगाते समय बरतें ये सावधानी

March 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • WhatsApp: WhatsApp पर चैटिंग करना होगा अब और भी मजेदार, इमोजी के साथ अब स्टिकर से भी दें मैसेज पर रिएक्शन
  • Maatrubhumi New Song: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के किलर अंदाज के दीवाने हुए फैन
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR