सरकार ने शहरों में देर रात पीकर घूमने वाले और अवैध रूप से शराब परोसने वालो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस के नजर में ऐसे रेस्टोरेंट और बार भीहै जो तय समय के बाद भी शराब परोस रहें है। इसी सिलसिले में पुलिस ने भिलाई के सूर्या मॉल के लिस्टोमिनिया क्लब में छापेमारी की है।
क्लब में मची अफरातफरी
बताया जा रहा है कि, पुलिस जैसे ही लिस्टोमिनिया क्लब पहुंची, वहां जाम छलका रहें ग्राहकों में हड़कंप मच गया। नशे की हालत में युवक-युवतियां मॉल के पीछे हिस्से से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने क्लब की वीडियोग्राफी कराई और क्लब को नोटिस भी जारी किया।
स्मृतिनगर चौकी का मामला
बता दें कि, शहर में 11 बजे तक ही क्लब संचालित करने का परमिशन है बावजूद कई जगहों पर 11 बजे के बाद भी शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने ऐसे क्लब, मॉल और बार की तरफ अपनी नजरें घुमा ली है। पूरा मामला भिलाई के स्मृतिनगर चौकी का मामला है
पुलिस ने भिलाई के किस मॉल में छापा मारा?
उत्तर: सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमिनिया क्लब में देर रात पुलिस ने छापा मारा।
छापेमारी के दौरान क्या हुआ?
उत्तर: नशे में धुत युवक-युवतियां पुलिस को देखकर मॉल के पीछे से भाग गए।
क्लब के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
पुलिस ने क्लब की वीडियोग्राफी कराई और देर रात शराब परोसने पर नोटिस जारी किया।
















