• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पीएम सूर्यघर योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Amish Kumari by Amish Kumari
September 29, 2025
in राजनीतिक
पीएम सूर्यघर योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 सितम्बर 2025

READ ALSO

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सभी के लिए ऊर्जा” के संकल्प को साकार करने तथा हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अग्रसेन भवन, कटघोरा में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेम चंद पटेल ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना देश की आम जनता को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। यह योजना न केवल घरों को रोशन कर रही है बल्कि आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा उत्पादक में बदलकर आर्थिक रूप से भी सशक्त बना रही है। उन्होंने विस्तार से योजना के उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इस योजना से ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे। प्रत्येक घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर घरेलू बिजली की आवश्यकता पूरी की जा सकती है, साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

 

श्री पटेल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। यह योजना हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह योजना भारत को हरित ऊर्जा महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे न केवल ऊर्जा का समाधान होगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से आम परिवारों का बिजली खर्च घटेगा और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का नया स्रोत भी मिलेगा। इस प्रकार यह योजना केवल बिजली उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को “उपभोक्ता से उत्पादक” बनने की दिशा में सशक्त बना रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ शासन ने अपने बजट में इस योजना के लिए विशेष प्रावधान रखकर इसे और गति प्रदान की है।

 

कार्यशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक उपस्थित हुए। आम नागरिकों ने मौके पर ही योजना में पंजीयन कराया। इस अवसर पर योजना से लाभान्वित लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। लाभार्थी श्री श्रवण अज़गले ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उनकी बिजली की समस्या दूर हुई है और अब उन्हें बिजली बिल की चिंता नहीं करनी पड़ती।अतिरिक्त बिजली बेचकर उन्हें आर्थिक लाभ भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में आम आदमी के जीवन को बदलने वाली है और हर घर को रोशन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही कटघोरा के बाजार मोहल्ला निवासी श्री रामकिशोर अग्रवाल, कारखाना क्षेत्र कटघोरा के श्री रमेश अग्रवाल तथा लखनपुर निवासी श्री संतोष यादव ने कार्यशाला में भाग लेकर योजना का लाभ उठाने हेतु पंजीयन कराया। इन सभी ने अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही इनके घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल कर दिए जाएंगे, जिससे ये परिवार न केवल अपनी घरेलू जरूरत की बिजली स्वयं उत्पन्न करेंगे बल्कि अतिरिक्त बिजली से आय भी प्राप्त कर सकेंगे।

 

जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री प्रेम चंद पटेल ने परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वाहन आसपास के गांवों और क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी देगा तथा पंजीयन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब उनकी जानकारी सही समय पर और सही तरीके से लोगों तक पहुंचे। जागरूकता रथ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

कार्यक्रम में एसडीएम तन्मय खन्ना, विद्युत विभाग कोरबा के एसई श्री बी.के. सरकार, बिलासपुर के ईडी श्री ए.के.अबस्ट, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक शामिल हुए।

Related Posts

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत इन जिलों में आज भी होगी भारी बारिश, गरज-चमक के चलेगी आंधी…

प्रदेश में अब तक 1138.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

SAIL में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

July 20, 2026
विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार

विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार

November 4, 2025
राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

August 8, 2025
मध्यवर्गीय महिलाओं के लिए महिला शांति गृह का निर्माण करेगा निगम : मीनल चौबे

मध्यवर्गीय महिलाओं के लिए महिला शांति गृह का निर्माण करेगा निगम : मीनल चौबे

August 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • फोन खरीदने की जल्दी न करें! अक्टूबर 2026 के अपकमिंग Smartphones की पूरी लिस्ट, देखें कब होंगे लॉन्च
  • Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या? होंगी आयु सीमा
  • Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR