• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

Amish Kumari by Amish Kumari
June 15, 2026
in रायगढ़
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 15 जून 2026/ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा की सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

कलेक्टर ने परीक्षा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं परीक्षा को लेकर मिले निदेशों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परीक्षा प्रबंधन, सुरक्षा, परिवहन, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 2682 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पीडब्लूडी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजकर 20 मिनट तक समय निर्धारित है।
बैठक में परीक्षा के दौरान समय पालन को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड और रायगढ़ रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, कूलर, पंखे, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दिन परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहे, ताकि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

कलेक्टर ने सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या अनधिकृत प्रवेश पर विशेष नजर रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा से एक दिन पहले 20 जून को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी नोडल अधिकारी, केंद्र प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके माध्यम से परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा और संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन कर उनका समाधान किया जाएगा। बैठक में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, नीट नोडल अधिकारी श्री पवन अग्रवाल, सभी केंद्रों के केंद्राध्यक्ष, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
Next Post
भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत हो रही विद्युत अधोसंरचना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत हो रही विद्युत अधोसंरचना

May 13, 2026

HDFC Bank Alert; RTGS समेत कई सेवाओं लगेगा ब्रेक, 13 सितंबर को ग्राहकों को होगी परेशानी

September 12, 2026
“ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
मोदी कैबिनेट मीटिंग में 6 बड़े फैसले को मिली मंजूरी, 39 हजार करोड़ रुपये के हुए एलान

मोदी कैबिनेट मीटिंग में 6 बड़े फैसले को मिली मंजूरी, 39 हजार करोड़ रुपये के हुए एलान

June 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Tata Motors: Tata Motors की गाड़ियां 1 अक्टूबर से होगी महंगी, कंपनी ने किया 1% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान
  • UGC NET June 2026 Result: UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
  •  Chhatisgarh News: कोरबा में दिल दहलाने वाली घटना, तालाब में डूबने से 3 सहेलियों की मौत; सभी की उम्र 7 से 8 साल
  • Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर के कीमतों में तूफानी तेजी! सोना 1,580 रुपये उछला, चांदी 5,000 रुपये की बढ़त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR