• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, सामने आई टीजर की रिलीज डेट

Amish Kumari by Amish Kumari
June 24, 2026
in मनोरंजन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, सामने आई टीजर की रिलीज डेट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी सुगबुगाहट है। फिल्म के ऐलान के साथ चंद पोस्टर पहले भी सामने आए थे, लेकिन अब मेकर्स ने दो नए पोस्टर के साथ नई अपडेट भी साझा की है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि टीजर जल्द आने वाला है। फिल्म की रिलीज सितंबर में रखी गई है, उसे लगभग तीन महीने पहले ही टीजर को रिलीज किया जा रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले लुक के साथ टीजर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। सामने आए पोस्टर भी कड़क हैं और कालीन भैया की भौकाल साफ नजर आ रही है।

 

READ ALSO

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

Love & War first look: ‘लव एंड वॉर’ से Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर हुआ आउट; इस दिन होगी रिलीज

 

जारी की गई टीजर रिलीज की डेट

कल यानी 25 जून को होने वाले टीजर लॉन्च से पहले मेकर्स ने दो शानदार नए पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस को एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया की एक झलक दिखाई है। साल की सबसे मोस्ट-अवेडेट फिल्मों में से एक होने के नाते, इस फ्रेंचाइजी को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है और टीजर की अनाउंसमेंट ने इस बज को और ज्यादा बढ़ा दिया है। पहले पोस्टर के सेंटर में वही आइकॉनिक गद्दी दिखाई दे रही है जिसके दोनों तरफ बंदूकें रखी हुई हैं, जो तुरंत उस पावर स्ट्रगल, दुश्मनी और ड्रामे की यादों को ताजा कर देती है जिसने मिर्जापुर को एक सनसनी बना दिया था।

 

दूसरे पोस्टर में कालीन भैया की झलक

भले ही यह पोस्टर फिल्म की कहानी को छुपाकर रखता है, लेकिन यह याद दिलाता है कि मिर्जापुर की दुनिया एक बहुत बड़े पैमाने पर वापसी के लिए तैयार है। कल आने वाले टीजर के साथ, फैन्स को एक खास ट्रीट मिलने वाली है क्योंकि उन्हें फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही एक दूसरी झलक भी साझा की गई है, जिसमें पंकज त्रिपाठी माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज पहले से भी दमदार दिख रहा है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड है। यह फिल्म कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड है और 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है।

 

 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट

कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के अलावा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कई ऐसे किरदार भी वापस आएंगे जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं, जिसमें गुड्डू भैया यानी अली फजल और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शामिल हैं। इसके अलावा कई नए सितारे भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह, सोनल चौहान और मोहित मलिक जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म की कास्ट काफी बड़ी होने वाली है, जिसमे अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

क्यों लग रहा फिल्म रिलीज में इतना वक्त?

फिल्म बनाने में मजबूत कहानी के महत्व पर जोर देते हुए पंकज त्रिपाठी ने NDTV को बताया था कि मेकर्स ने 2024 में प्रोजेक्ट की घोषणा के तुरंत बाद ही स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया था। उनके अनुसार फिल्म का प्रोडक्शन तभी शुरू होना चाहिए जब टीम उस कहानी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो जिसे वे दिखाना चाहते हैं। चाय बनाने की प्रक्रिया से तुलना करते हुए उन्होंने कहा, ‘चाय जब ठीक से खौल जाए, तभी तो उसे छानते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि जब कहानी पूरी तरह तैयार और बेहतर हो गई तो मेकर्स को आगे बढ़ने और रिलीज की तारीख बताने का भरोसा हुआ।

 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ कब रिलीज हो रही है?

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई है, जिसमें कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। इसको 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Related Posts

मनोरंजन

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

September 25, 2026
मनोरंजन

Love & War first look: ‘लव एंड वॉर’ से Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर हुआ आउट; इस दिन होगी रिलीज

September 24, 2026
मनोरंजन

Udta Teer Trailer: Ayushmann Khurrana की स्पाई कॉमेडी का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी जासूस बनकर छाए एक्टर

September 23, 2026
मनोरंजन

Ott release this week: OTT लवर्स के लिए खास होगा ये हफ्ता; रिलीज होंगी 14 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 22, 2026
मनोरंजन

Prem Keetanu Trailer : वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर में दिखा कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का!

September 22, 2026
मनोरंजन

Dupahiya 2 Trailer: ‘दुपहिया’ सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

September 21, 2026
Next Post
इस देश में ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; एक दिन में 18 लोगों की मौत, परमाणु रिएक्टर तक करना पड़ा बंद

इस देश में ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; एक दिन में 18 लोगों की मौत, परमाणु रिएक्टर तक करना पड़ा बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग

यूपी के लखनऊ में आया भूकंप, इस जिले में था केंद्र, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?

February 6, 2026
54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, NASA मिशन में iPhone से कैद होंगे स्पेस के नज़ारे

54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, NASA मिशन में iPhone से कैद होंगे स्पेस के नज़ारे

April 2, 2026
Asia Cup में आज भारत का पहला मैच UAE से, जानें कब और कैसे देख पाएंगे Live?

Asia Cup में आज भारत का पहला मैच UAE से, जानें कब और कैसे देख पाएंगे Live?

September 10, 2025
शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 390+ अंक उछला, निफ्टी 24,400 के पार, ये शेयर चमके

शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार

July 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Stock Market Crash Today: शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 850 अंक से ज्यादा टूटा; कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
  • Bankers Strike Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक, क्या सरकार ने 5 डे वर्किंग को दे दी मंजूरी?
  • Haryana Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल
  • Rashifal: धनु राशि वालों आज व्यापार और करियर दोनों के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR